शिकंजा: डेढ़ किलो गांजे के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायिक अभिरक्षा में
देहरादून। नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने करीब डेढ़ किलो गांजे के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, इन दिनों निकाय चुनाव को लेकर नशा तस्करी को रोकने के लिए चैंकिग बढ़ाई गई है। शनिवार को नेहरू कॉलोनी पुलिस दून विवि मार्ग पर चैकिंग कर रही थी। इस दौरान सूचना मिली कि दून विवि रोड पर एक कार संदिग्ध में तीन युवक संदिग्ध बैठे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार में मौजूद तीन लोगों की तलाशी ली। उनके कब्जे से 1.454 किलो ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान अनुज निवासी डूंगसीर कीर्तिनगर, राज निवासी विवेक विहार राजपुर रोड देहरादून और सोहन निवासी विवेक विहार देहरादून के रूप में हुई। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वो गांजा देहरादून में सप्लाई करना चाहते थे। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, यहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

