शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

 

आज़ का राशिफल: बुधवार, 01 जनवरी 2025

मेष:
लाइफ में अगर उतार-चढ़ाव ना हो तो ना तो आप सुख की अनुभूति कर सकते हैं और ना दुख को समझ सकते हैं. सब कुछ अच्छा चलने के बावजूद मन में कुछ चिंताएं आपको परेशान कर सकती हैं. हालांकि यकीन मानिए ये चिंताएं बेवजह की होंगी. बेहतर होगा कि खुद को अकेला फील ना करें और अनुभवी लोगों के संपर्क में रहें. परिस्थितियां और आपकी मेहनत आपके पक्ष में होंगे. बस आपको थोड़ा सावधान रहने की जरूरत होगी, क्योंकि कुछ ऐसे लोग भी हैं जो आपको नुकसान पहुंचाने के ख्याल से आपसे निकटता बढ़ाएंगे. कुल मिलाकर कार्यक्षेत्र के लिए एक बेहतरीन दिन है. व्यर्थ का विवाद ना करें तथा अपने सम्बन्धों में सामंजस्य बना कर रखें. आपकी कोशिश रहती है कि आप हमेशा अपने जीवनसाथी के प्रति अच्छा व्यवहार रखें, लेकिन रिश्तों के बीच गलतफहमी दूरियां उत्पन्न कर सकती हैं. आपको स्वास्थ्य संबंधित छोटी-मोटी बीमारी उत्पन्न हो सकती है. सर्दी-खांसी को ज्यादा बढ़ने ना दें. समय रहते इसका घरेलू उपचार करें. पूरे दिन भाग-दौड़ अधिक रहेगी और कार्य का दबाव अत्यधिक होने की वजह से शारिरिक रूप से थकावट रहेगी. भरोसा हर किसी पर नहीं किया जा सकता, इस बात को आपको समझने की जरूरत है, अन्यथा यह सीख आपको खुद मिल जाएगी कि आंखें बंद कर भरोसा करने का परिणाम क्या हो सकता है. सतर्क रहें और आंखें खुली रखें.

 

वृष:
आपके पास जितना है, आप उससे ज्यादा दिखाने में यकीन रखते हैं. लेकिन कभी-कभी ये ज्यादा दिखाना आपके लिए भारी भी पड़ सकता है. कुछ ऐसा ही संकेत दे रहा है. यथार्थ में रहें, यथार्थ ही बताएं और यथार्थ का सामना भी करें. यकीन मानिए लोग आपसे तब ज्यादा खुश होंगे, जब आपको उनके सामने यथार्थ रूप में पेश होंगे. कार्यक्षेत्र से संबंधित आपको कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. यह समय है आपको अपने धैर्य और दृढ़ निश्चय को और भी मजबूती के साथ रखने का. आपको मानसिक रूप से काफी मजबूत रहने की जरूरत है. अपनी वाणी ऐसी रखने की कोशिश करें जिससे सभी रिश्ते आपके और करीब आ सकें. आपको यह समझना होगा कि आपके आस—पास जो रिश्ते हैं वही आपकी असली ताकत हैं. बेहतर होगा इसे और भी मजबूती देने का प्रयास करें. आपको अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना है. पुरानी ​बीमारी तो तकलीफ दे ही सकती है साथ ही नयी बीमारी भी उत्पन्न हो सकती है. अचानक चक्कर आना और सिर में दर्द बना रहा सकता है. बाएं कान का दर्द असहनीय होने से परेशान रहेंगे. सब कुछ आपके अनुसार चल रहा है, तो इसका यह मतलब नहीं कि चीजें अपने स्वचालित मोड में आ गई हैं. यह आपके ही प्रयास के कारण हुआ है, इसलिए हाथ पर हाथ धरे ना बैठें, बल्कि एक्शन में आएं.

 

मिथुन:
कल्पनाओं के उड़ान की कोई सीमा नहीं होती, लेकिन अगर कल्पनाओं में लेशमात्र भी वास्तविकता ना हो, तो आपको ऐसी दुनिया से बाहर आ जाना चाहिए. अच्छा वक्त आ रहा है, लेकिन आपसे इन बदलावों की भी मांग कर रहे हैं. अगर आप ऐसा करने में सफल नहीं होते हैं, तो आप बड़े अवसर को अपने हाथ से अपने कारण जाते हुए देखेंगे. पिछले दिनों कार्यक्षेत्र से संबंधित आपने जो गलतियां की हैं, उनमें सुधार करने का समय है, ताकि आपको इस सुधार के श्रेय के साथ-साथ इसका फायदा भी मिल सके. व्यवसाय में इस समय कोई नया निवेश ना करें. जरूरत पड़ने पर आप अपने समक्ष उन सभी रिश्तों को अपने करीब पायेंगे जिनकी आपको जरूरत है. ध्यान रखें आपकी वजह से किसी रिश्ते को कोई दुख न पहुंचे क्योंकि यही आपकी असली पूंजी है. रिश्तों के लिहाज से आपके लिए बेहतर साबित होने वाला है. स्वास्थ्य को देखते हुए आपके लिए यह दिन, सामन्य रहेगा. गैस्ट्रिक की समस्या होगी तो छोटी सी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरत कर आप उसे बड़ा बना लेंगे. इस समय ठंडा और मीठा ज्यादा खाने से बचें. दांतों में दर्द उत्पन्न हो सकता है. किसी तरह की चिंता को स्वयं पर हावी ना होने दे. फिलहाल आपको किसी की जरूरत नहीं, लेकिन आपकी बहुत लोगों को जरूरत है. इन्हें पहचानें और उनके साथ समय बिताएं. जहां जरूरी ना हो, अपनी सलाह देने से बचें, क्योंकि ये जिंदगी में कड़वाहट पैदा कर सकता है.

 

कर्क:
आपके लिए इंतजार थोड़ा लंबा हो रहा है, लेकिन इस समय आपको धैर्य रखने की जरूरत है, क्योंकि अभी थोड़ा और समय है, उसके बाद सब कुछ वैसा ही होगा, जैसा आप चाहते हैं. जल्दबाजी में और शॉर्टकट का इस्तेमाल ना करें और ना ही किसी ऐसे निर्णय में सहभागी बनें, जिसमें आपको अपने आदर्श के खिलाफ जाकर फैसला लेना पड़े. कार्यक्षेत्र में आगे बढ़कर हर कार्य को पूर्ण करने पर जोर दें. संभव है कि शत्रु पक्ष आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करें. कार्यक्षेत्र में अपनी मजबूती के लिये सहकर्मियों से सकारात्मक रिसपॉन्स करने की कोशिश करें. आपकी कोशिश रहती है कि आपकी वजह से किसी को कोई कष्ट न हो. लेकिन हर किसी को खुश कर पाना संभव नहीं है. इसलिये अपने आपको पहले से ही हर स्थिति के लिये तैयार रखें. आप जितनी खूबसूरती से रिश्तों को सहेज कर रखते हैं, उससे आपके अपने काफी प्रभावित होते हैं. आपके लिए बेहतरीन साबित होने वाला है. पिछली सभी बीमारियों से यह दिन आपको राहत प्राप्त होगी और आप बिना किसी छोटी सी बीमारी के भी पूरे दिन आनंद के साथ व्यतीत करेंगे. बस इस समय आप एक कोशिश अवश्य करें कि एक साथ ज्यादा काम करने से बचें. चीजों को परखना अच्छी बात है, लेकिन भरोसा नहीं करना हमेशा सही नहीं. अगर किसी को जिम्मेदारी दिया है आपने तो उस पर भरोसा भी करके देखें, ताकि आप यह विश्लेषण कर सकें कि वो भरोसे के लायक है या नहीं.

 

सिंह:
कभी-कभी जिंदगी को वैसे ही जीने की कोशिश करनी चाहिए, जिस रूप में वह आ रही हो. कहते हैं ना कि अगर तूफान आ रहा हो तो समझदारी इसी में है कि सिर झुकाकर तूफान को जाने दिया जाए और फिर खड़ा हुआ जाए. आपके लिए यह समय वही है. धैर्य रखें, तूफान के बाद वक्त आपका ही होगा, इसलिए अभी समझदारी की ज्यादा जरूरत है. आपको कार्यक्षेत्र में अपने स्वभाव पर ध्यान देने की जरूरत है. हर छोटी-छोटी बातों पर क्रोध करना आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है. कोशिश होनी चाहिए कि कार्यक्षेत्र में अपना सकारात्मक व्यवहार ही रखें. आपकी हमेशा कोशिश रहती है कि आपके इर्द-गिर्द हर रिश्ता रहे. लेकिन कभी—कभी ऐसा न होने से आप स्वयं को अकेला महसूस करने लगते हैं. आपको अपनी इस आदत पर सुधार करने की आवश्यकता है. आपको थोड़ा बच कर रहना होगा. सबसे पहले तो बाहरी खाने से पूरी तरह बचें. पेट से संबंधित इंफेक्शन होने के आसार हैं. दूसरा, आपको जिस चीज से एलर्जी है उसका उपयोग करने से बचें. यह एलर्जी आगे चलकर आपको काफी परेशान कर सकती है. आपकी एक अच्छी आदत है कि आप अपने आसपास की चीजों को लेकर सतर्क रहते हैं. इस आदत की सख्त जरूरत है आपको, क्योंकि ग्रह नक्षत्र ऐसा संयोग बना रहे हैं कि शत्रुपक्ष आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं.

 

कन्या:
आपकी सबसे अच्छी आदत यानी आपकी व्यवहार कुशलता आपके बेहद काम आने वाली है. पूर्व में बनाए गए रिलेशन इस समय आपको बड़ा फायदा पहुंचा सकते हैं. हालांकि आपको अपनी आंखें बंद कर नहीं रखनी चाहिए, क्योंकि कुछ लोग आपका गलत फायदा उठाने के लिए भी सक्रिय हैं. समय रहते ऐसे लोगों की पहचान कर उनसे दूरी बनाने की जरूरत है. नये प्रोजेक्ट पर काम करने हेतु बाहर जाना पड़ सकता है. सहकर्मी की पूरी कोशिश होगी नये प्रोजेक्ट में बाधा डालने की. कार्यक्षेत्र में संघर्ष के दौर से गुजरने के बाद ही सफलता प्राप्त कर सकेंगे. आपको सावधानी से हर कार्य करना होगा. व्यापार में रुका धन प्राप्त हो सकता है, जिससे मन में खुशी होगी. अगर हम चिंता की बजाय उसके उपाय पर विचार करें तो वह कार्य अवश्य सफल होता है. आपको भी यही करना है. परिवार में किसी के भविष्य को लेकर चिंता के बजाय बेहतर होगा उचित उपाय पर विचार करें. आपको मानसिक तनाव कम लेना है. ऐसे लोगों के संपर्क में रहना है जिससे आपको सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त हो, क्योंकि इस समय आपका शांत होकर रहना अति आवश्यक है. समय से नींद और भोजन को अपनी दिनचर्या में शामिल करें. मेहनत करना अच्छी बात है, लेकिन उससे भी जरूरी यह है कि खुद को अपडेट रखें. अन्यथा आउटडेटेड होने का खतरा बना रहता है. आपके साथ वाले अगर आगे निकल रहे हैं, तो उनसे सीखने की जरूरत है आपको.

 

तुला:
हर चीज का बारीकी से अध्ययन और हर बात की तह तक जाने की कोशिश अच्छी बात है, लेकिन रिश्तों के मामले में यह आदत सही नहीं. काम से फुर्सत का मौका मिलेगा और करीबियों के साथ वक्त भी बिताएंगे, लेकिन इस दौरान आपको अपने कार्यस्थल से अलग पेश आना होगा. यह दिन आराम का है, इसलिए व्यर्थ की बातों में समय न गंवाएं. जल्दबाजी में काम करने से आपको काफी नुकसान हो सकता है. आपको धैर्य से हर कार्य करने की आवश्यकता है. व्यापार में अगर पार्टनरशिप में काम करने के बारे में सोच रहे है, तो इससे पहले किसी बड़े से सलाह-मशविरा अवश्य करें. नई योजना पर आपको अभी और कार्य करने की आवश्यकता है. प्रेम के मामले आप बहुत ही ईमानदार हैं और अपने साथी का हर मोड़ पर साथ देने के लिये हमेशा तैयार रहते हैं. अपनी इसी खूबी की वजह से दापंत्य जीवन में मधुरता का आनंद ले सकेंगे. आपको स्वयं पर विशेष रूप से ध्यान देना है. खान-पान में की गयी लापरवाही के चलते गले से संबंधित बीमारी परेशान कर सकती है. इसकी वजह से आपको कुछ भी खाने में तकलीफ होगी. जिन्हें हाई बीपी है वह अपने क्रोध पर संयम रखें. खुद को परफेक्ट ना मानिए, क्योंकि जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए सीखते रहना बेहद जरूरी है. लोग भी आपकी इसी आदत के कारण आपके कायल हैं, आप पर वरिष्ठों की नजर है, उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरें.

 

वृश्चिक:
खत्म हुआ इंतजार, लेकिन अब सतर्कता है बेहद जरूरी. अपने काम को लेकर आपको अब पहले से ज्यादा गंभीर होना होगा. वरिष्ठों का आप पर भरोसा बढ़ा है और अब उस भरोसे पर खुद को खरा साबित करने की बारी आपकी है, सोचिए और देखिए कि किस तरह के बदलाव की जरूरत आपको है. जहां जरूरी है, वहां बदलाव करने से परहेज ना करें. कभी-कभी हमें अचानक से ऐसे अवसर प्राप्त हो जाते हैं, जिसका इंतजार हमें काफी लंबे समय से होता है. आपको भी ऐसा ही अवसर मिलने वाला है, जिसमें अपने अनुभव को आप प्रदर्शित कर सकेंगे. जरूरत है तो बस उस एक मौके को पहचानने की. रिश्तों में निकटता के लिए बेहतर यही होगा कि जो गलत लग रहा है उसे खुल कर सामने वाले के सामने रखें. ऐसा नहीं होना चाहिए कि आपको किसी की कोई बात पसंद नही आ रही है और आप उसे बर्दाश्त करते जा रहे हैं. ऐसा करने से सिर्फ आप अपना ही नुकसान करेंगे. तनावपूर्ण जीवनशैली से आपको बचना है. काम के साथ-साथ स्वयं के लिए भी कुछ समय निकालना है. जीवन में सकारात्मक चीजों पर ध्यान केंद्रित करने की कोशिश करें. आप वही कार्य करें जिससे आपको खुशी मिलती है. व्यर्थ की बहस से आपको आत्मिक सुख तो मिल सकता है, लेकिन इसका आपकी जिंदगी पर क्या प्रभाव पड़ रहा है, इसका भी विश्लेषण कर लें. बिना मांगे ना तो किसी को सलाह दें, ना ही किसी व्यर्थ के विवाद का हिस्सा बनें.

 

धनु:
कामकाजी होना अच्छी बात है, लेकिन आपको काम के साथ ही कुछ समय आराम के लिए भी निकालना होगा, ताकि आप आगे के काम को दोगुनी ऊर्जा के साथ कर सकें. परिवार या दोस्तों के साथ लंबी यात्रा की योजना बन सकती है. निश्चित रूप से आपकी यह यात्रा काफी रोमांचक और आनंददायक रहने के साथ ही लंबे वक्त के लिए यादगार भी रहेगी. व्यापार में इस समय आपको नयी कार्ययोजना बनाने की जरूरत है. साथ ही व्यापार में अभी अधिक निवेश करने से भी बचें. कार्यक्षेत्र में आपको अनेक उलझनों से गुजरना पड़ सकता है, लेकिन अपने सकारात्मक व्यवहार के चलते आप अपनी मंजिल को प्राप्त कर सकने में सफल होंगे. जीवनसाथी को अपने कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी सफलता प्राप्त होगी. जिसका पूरा श्रेय आपके द्वारा एक दूसरे पर विश्वास और रिश्तों की मजबूत डोर है. इस विश्वास को बरकरार रखें. दाम्पत्य जीवन के लिए एक बेहतरीन सप्ताह. आपका स्वास्थ्य कुछ कमजोर हो सकता है. एक बीमारी खत्म होगी तो कुछ दिन बाद दूसरी बीमारी आपको परेशान कर सकती है. अचानक पेट में असहनीय दर्द उठने से आप काफी परेशान रहेंगे. डॉक्टर से परमार्श अवश्य लें. महिला जातक अधिक कार्य करने से बचे. समय है फैसले का. धैर्य के साथ बिना जल्दबाजी के वही विकल्प चुनें, जिसमें आपको दीर्घकालिक फायदा हो. ध्यान रखें कि यह जिंदगी सिर्फ आपकी नहीं है और आपके फैसले का असर कई लोगों पर पड़ता है.

 

मकर:
आपके लिए खुशियों भरा दिन है यह. एक क्षेत्र में नहीं, बल्कि एक साथ कई क्षेत्रों से आपको खुशियां मिलने वाली हैं. इन खुशियों को संभाल कर रखें, क्योंकि लंबे इंतजार के बाद ये खुशियां आपकी झोली में आई हैं. आपके लिए यह दिन उत्सव और उत्साह से भरा रहेगा. हालांकि कुछ लोग इस रंग में भंग डालने की कोशिश कर सकते हैं, उनसे सावधान रहें. कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां बनती रहेंगी, जिसका लाभ प्राप्त होगा. यह दिन आपके लिए अति शुभ फल प्रदान करने वाला साबित होगा. भाग्योदय के भी योग बन रहे हैं. व्यापार में जिम्मेदारियों की तरफ और अधिक कार्य करने की आवश्यकता है. कभी-कभी अपने विचारों को नजरअंदाज कर दूसरों के विचारों को भी सुनना चाहिए. उन्हें यह एहसास दिलाना चाहिए कि स्थिति चाहे जैसे भी हो आप हमेशा साथ हैं. बस इस बात को समझें और अपने दांपत्य जीवन में अमल करें. दाम्पत्य जीवन के लिए मिलाजुला रह सकता है. यह दिन, आपको अपनी दिनचर्या पर विशेष ध्यान देना है. वैसे तो आप उत्तम स्वास्थ्य का अच्छे से आनंद ले सकेंगे, लेकिन इसके बावजूद खाने-पीने में कोई कमी नहीं रखनी है. क्योंकि काम का दबाव आप पर अत्यधिक रहने वाला है. सब कुछ आपके अनुसार हो रहा हो तो इसका मतलब यह नहीं कि आप चीजों को वैसे ही आने दें, जैसी वो आ रही हैं. अपना नियंत्रण बनाए रखें और कोशिश यही करें कि दूसरे आपकी भावनाओं से आहत ना हों.

 

कुंभ:
यह समय सुधार का है. तय कर लें कि आपको बदलना है, क्योंकि यह आपके लिए अब जरूरी है. ना तो अनावश्यक क्रोध करें और ना ही किसी बेवजह के विवाद का हिस्सा बनें. आप जैसे अंदर से नरम हैं, बाहर से भी खुद को वैसा ही रखने की कोशिश करें. अंदर से सिर्फ आप खुद को जानते हैं, लेकिन लोग आपको बाहर से जानते हैं, इस बारे में गंभीरता से सोचें. व्यापार में गुप्त शत्रु परेशान करने की कोशिश करेंगे. सावधानी बरतें. कार्यक्षेत्र के लिए अति उत्तम दिन है. नये प्रोजेक्ट मिलने की पूर्ण संभावना है और अच्छी बात कि आपको सफलता भी प्राप्त होगी. उच्च अधिकरियों द्धारा प्रोत्साहन प्राप्त होगा. कभी-कभी रिश्तों में जरूरत होती है ज्यादा गहराई से जुड़ने की. आपके आस-पास जो रिश्ते हैं उनसे मिलें, उनके साथ समय व्यतीत करें और उन्हें समझने की कोशिश करें. आपके लिये इस बार रिश्तों को समझने और जानने का दिन  है. चिंता आपकी अस्वस्थता का सबसे बड़ा कारण बनकर खड़ा है. बेहतर होगा सब कुछ समय पर छोड़ दें और आप अपनी दिनचर्या पर ध्यान दें. मधुमेह जातक उत्तम स्वास्थ्य का आनंद ले सकेंगे. बस आपने अभी जो अपनी दिनचर्या बना कर रखी है उसी का अनुसरण करते जाएं. जिंदगी में पैसा बहुत कुछ होता है, लेकिन सब कुछ नहीं. खुद को बदलने का विचार त्याग दें, क्योंकि आप जैसे हैं, लोग आपको वैसे ही पसंद करते हैं. हां, अगर किसी से कुछ सीखने का मौका मिले तो वह मौका हाथ से जाने ना दें.

 

मीन:
आप जिसे सच का साथ देना और गलत का विरोध करना कहते हैं, लोग उसे बेवजह किसी मामले में घुसना कहते हैं. कुछ हद तक लोगों का कहना भी सही है. बिना सोचे-समझे किसी विवादास्पद मामले का हिस्सा ना बनें, वर्ना बड़ा नुकसान हो सकता है. अपनों के मामले में सलाह अवश्य दें, लेकिन अपना निर्णय और सही गलत के भेद से खुद को दूर रखें. बिजनेस: व्यवसाय में दौड़-धूप व परेशानियां तंग कर सकती हैं, लेकिन परेशान होने की आवश्यकता नहीं. हर समाधान निकलते रहेंग, कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी. अनेक बिगड़े कार्य बनते चले जाएंगे. आपको रिश्तों में खुशहाली के लिए खास प्रयास करना है. रिश्तों में जिद करने के बजाय अगर उसे आपसी बातचीत से निभाया जाये तो उस रिश्ते में ज्यादा मधुरता रहती है. आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है. कोई बड़ी बीमारी तो नहीं लेकिन हां छोटी-मोटी बीमारियां आपको परेशान कर सकती हैं. आपको मानसिक रूप से काफी स्वस्थ्य रहने की जरूरत है. ऐसी छोटी दूरी की यात्रा का चुनाव कर सकते हैं जो आपको सुकून दे. सावधानी आपके लिए बेहद जरूरी है. आपके ग्रह नक्षत्र बेवजह आपको परेशानी में डाल सकते हैं. दो काम करें. पहला, जल्दबाजी में कोई फैसला ना लें और दूसरा किसी सरकारी कागजात पर बिना देखे हस्ताक्षर ना करें.

Parvatanchal