शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे
आज़ का राशिफल: शनिवार, 28 दिसंबर 2024

मेष:
परिवार में मांगलिक कार्य सम्पन्न हो सकता है. हालांकि दैनिक जीवन में परेशानी आ सकती है. मित्रों से मनमुटाव हो सकता है. माता से लाभ मिल सकता है. आर्थिक अस्थिरता बनी रहेगी इसलिए योजना के अनुसार ही व्यय करें. आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। शत्रु हावी हो सकते हैं. नौकरी में मान सम्मान मिलेगा. उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा. शेयर बाज़ार में संभलकर ही निवेश करें, जल्दबाजी न करें. प्रेम संबंधों के मामलों में सतर्क रहना चाहिए. यदि लवमेट की साझेदारी में कोई काम है तो सोच-संभलकर निर्णय लें. लाइफ पार्टनर के कारण आज कोई नुक्सान झेलना पड़ सकता है. जीवनसाथी और संतान को कुछ स्वास्थ्य समस्या आ सकती है. किसी बात को लेकर मानसिक तनाव हो तो वाहन न चलाएं.
वृष:
दिन सामान्य रहने वाला है. संतान से तनाव हो सकता है. आज शारीरिक और मानसिक रूप से आप परेशान हो सकते हैं. आर्थिक मामलों में संभलकर ही रहें. सभी कार्य सजगता पूर्वक ही करें. धन के मामले में धोखा भी हो सकता है. यदि शेयर बाज़ार में पैसा लगाते हैं तो दूर रहना ही हितकर होगा. कार्यस्थल पर क्रोध पर नियंत्रण रखें ,अन्यथा बना-बनाया काम बिगड़ सकता है. नौकरी के मामलों में सफलता मिल सकती है परन्तु मेहनत करनी होगी. जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा. प्यार का खुमार चढ़ सकता है. लवमेट के साथ यात्रा का योग है. पुराने विपरीत लिंगी मित्रों से मुलाकात हो सकती है. स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. आँख, गला, नाक तथा पेट को लेकर परेशानी बढ़ सकती है.
मिथुन:
जमीन-ज़ायदाद को लेकर मतभेद हो सकता है. आपको बड़े ही धैर्य से काम लेना होगा. भाई-बहन से मनमुटाव की आशंका है. माता-पिता का पूरा सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा. आर्थिक मामलों में पूर्णरूप से सतर्कता बरतना ज़रूरी है. अनावश्यक ख़र्चों से परहेज़ करें अन्यथा आर्थिक स्थिति नाज़ुक हो सकती है. यदि नौकरी बदलना चाहते हैं तो प्रयास कर सकते हैं, सफलता अवश्य मिलेगी. अधिकारियों तथा वरिष्ठ लोगों की मदद से अधूरे कार्य पूरे होंगे. व्यावसायिक कार्यों में सफलता मिलेगी, इसमें संदेह नहीं है. वैवाहिक सुख के लिए समय अनुकूल नहीं है. आपके व्यवहार से जीवनसाथी से मतभेद होने की आशंका है. लवमेट की भावनाओं को समझने का प्रयास करें. सेहत के प्रति लापरवाही उचित नहीं है. जीवनसाथी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है.
कर्क:
आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी. सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा. शत्रु से बचकर रहें. अपने माता-पिता का सम्मान करें. आर्थिक मामलों में नुकसान हो सकता है. अनावश्यक खर्च आ जाने से परेशानी हो सकती है. नई नौकरी मिलने की संभावना बन रही है. नए कारोबार की शुरूआत की संभावना है. प्राइवेट जॉब में अपने गुस्से को काबू में रखने की कोशिश करें. यह आपकी तरक्की को नुकसान पहुँचा सकता है. दाम्पत्य जीवन में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.लवमेट या लाइफ पार्टनर के साथ यात्रा के दौरान एहतियात बरतें, नहीं तो दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं. सर्दी,बुख़ार संबंधी रोग होने की आशंका है. आप चोटिल हो सकते हैं. संतान की सेहत को लेकर भी परेशानी हो सकती है.
सिंह:
पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं. घर के मामलों को घर में ही सुलझाने की कोशिश करें. संतान की ओर से कुछ शुभ समाचार मिलेगा. लेन-देन करते समय सावधानी बरतें. आय में बढ़ोत्तरी हो सकती है. परेशानियों से बचने के लिए पूजा-पाठ करें. आप अपने व्यावसायिक कार्यों में थोड़ी अस्थिरता महसूस कर सकते हैं. कार्य में उन्नति होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा. बड़ों से संबंध मधुर होंगे. प्रतियोगियों से आगे रहने के लिए विवेक का सहारा लें. आपके प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे. प्रेम संबंधों को विवाह में परिवर्तित करने के लिए कुछ इंतज़ार करें. तब-तक आपको धैर्य रखने की ज़रूरत है. नये विपरीत लिंगी मित्र भी बन सकते हैं. माँ की सेहत के कारण परेशान हो सकते हैं. सर्दी, ज़ुकाम, बुखार की भी शिकायत हो सकती है. गले को प्रभावित करने वाली चीज़ों को खाने से बचने की कोशिश करें.
कन्या:
आलस्य के कारण कुछ कार्य समय पर नहीं हो पायेंगे. मान-सम्मान में कमी आ सकती है. बच्चों की तरफ़ से खुशियां मिल सकती हैं. धन का संचय करना कठिन होगा. फ़ालतू के ख़र्च आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं. व्यापार में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. बिजनेस के मामले में दिन आपके लिए अनुकूल है. व्यावसायिक यात्रा का योग है जोकि लाभदायक होगा. जॉब में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. कार्य की अधिकता से तनाव महसूस करेंगे. वैवाहिक जीवन में थोड़ी परेशानी हो सकती है. जीवनसाथी को भरपूर मान-सम्मान दें. प्रेम संबंध विवाह का रूप ले सकता है इसलिए पार्टनर पर अपने विश्वास को डगमगाने न दें. माँ के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है. पिता का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. हालांकि आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा.
तुला:
परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा. अपने क्रोध पर काबू रखें. परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं. अपने माता -पिता का सम्मान करें. मित्रों के ऊपर ख़र्चे में बढ़ोत्तरी हो सकती है पर सोच-समझकर खर्च करें. आपके घरेलू ख़र्चों में भी वृद्धि हो सकती है. पुश्तैनी कारोबार में लाभ मिल सकता है. ऑफिस में आपको अतिरिक्त ज़िम्मेदारियाँ मिल सकती हैं. पदोन्नति का भी योग बन रहा है. विद्यार्थियों के लिए अनुकूल समय है. कार्यस्थल पर प्रेम सम्बन्ध हो सकता है. लाइफ पार्टनर के साथ मस्ती करने का अवसर मिलेगा. लवमेट से मुलाकात का मौका मिल सकता है. परिजन के खराब स्वास्थ्य के कारण आपको अस्पताल जाना पड़ सकता है. आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.
वृश्चिक:
परिस्थिति आपके अनुकूल है. हालांकि स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है. झूठ बोलने से बचें. बेहतर परिणाम के लिए बेहतर ढंग काम करें तभी सफलता मिलेगी. आय का जरिया बढ़ेगा. अतिरिक्त खर्च होने की सम्भावना है. विद्यार्थियों के अनुकूल समय है. यदि नौकरी के लिए आवेदन किया है तो नई नौकरी मिलने के प्रबल आसार हैं. आपके वरिष्ठ सहायक आपसे ख़ुश हो सकते हैं. नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं, उससे लाभ भी मिलेगा. विदेश यात्रा का योग बन रहा है. प्रेम में सफलता मिलेगी. पार्टनर से कठोर वाणी न बोलें नहीं तो बना बनाया काम बिगड़ सकता है. स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल नहीं है. ब्लड प्रेशर की शिकायत हो सकती है. आँखों का विशेष रूप से ध्यान रखें. सेहत पर ध्यान देना जरुरी है.
धनु:
संबंधियों से शुभ समाचार मिल सकता है. घर में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है. अपने सभी अधूरे कार्यों को पूरा करना बुद्धिमानी होगी. आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा नहीं है. आर्थिक रूप से दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. अनावश्यक ख़र्च करने से बचें. साझेदारी केे कार्यों में धोखा मिल सकता है. आँख बंद करके किसी पर विश्वास न करें. शेयर बाज़ार में पैसा लगाने से बचें. यदि नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो अनुकूल समय है. प्रतियोगी परिक्षार्थियों के लिये अच्छा समय है. वैवाहिक जीवन पर ध्यान दें. लवमेट या जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं. नए प्रेमी जोड़ों को ख़ुशनुमा पल बिताने का मौका मिलेगा. स्वास्थ्य का ख़्याल रखने की ज़रूरत है. सिर और आँखों में दर्द बुखार की शिकायत हो सकती है.
मकर:
आपको मिले-जुले परिणाम प्राप्त होंगे. परिवार के साथ तीर्थ यात्रा पर जाने से आपके परिवार में समृद्धि आएगी. काम के साथ ज़िम्मेदारियों का बोझ भी बढ़ेगा. फ़िजूल की यात्रा करके अपना पैसा बर्बाद न करें. ख़र्चों को कम करें और बचत के बारे में सोचें. कहीं पर धन के फँसने की आशंका है. शेयर बाज़ार में पैसा लगा सकते हैं. व्यवसाय के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है. काम में लापरवाही पर आपके सीनियर आपको चेतावनी दे सकते हैं. कठिन परिश्रम करने से ही लाभ होगा. प्रतियोगी परीक्षा, उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को भाग्य का साथ मिलेगा. लवमेट से संबंध मजबूत रखें. अपनी वाणी पर संयम रखना होगा वरना संबंध टूट सकते हैं. छोटे-मोटे मुद्दे आपके वैवाहिक जीवन को प्रभावित करेंगे. स्वास्थ्य के लिहाज़ से अच्छा दिन नहीं है. रक्तचाप बढ़ सकता है. अपनी आँखों का ध्यान रखें और नियमित रूप से व्यायाम करें.
कुंभ:
भाग्य आपका साथ देगा. काम का दायरा बढ़ सकता है। आप मानसिक तनाव महसूस कर सकते हैं. आँख बंद करके किसी पर भरोसा न करें. परिवार में ख़ुशी और ग़म के मिले जुले क्षण रहेंगे. थोड़ी बहुत आर्थिक मुसीबतों का सामना करना पर सकता है. बच्चे की शिक्षा पर धन का व्यय करना पड़ेगा. माता-पिता की ओर से आर्थिक सहयोग मिलेगा. आलस्य के कारण कोई अच्छा अवसर खो सकते हैं. व्यावसायिक यात्रा आपके लिए लाभ प्रदान कर सकती है. ऑफिस में क्रोध पर नियंत्रण रखें नहीं तो बना बनाया काम बिगड़ सकता है. वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा. जीवनसाथी की भावनाओं पर अवश्य ही ध्यान दें. लवमेट से बातचीत में वाणी पर संयम रखें. स्वास्थ्य थोड़ा ख़राब हो सकता है. शुगर की शिकायत बढ़ सकती है. लीवर से संबंधित परेशानी भी हो सकती है.
मीन:
मित्रों के साथ संबंध अच्छे होंगे पर सगे-संबंधियों से कुछ मतभेद हो सकते हैं. पारिवारिक माहौल ठीक ठाक बना रहेगा. घर में रेनोवेशन का काम हो सकता है. यात्रा का योग बन रहा है. मित्रों के ऊपर खर्च करना पड़ सकता है. ख़र्चों पर काबू करने से ही आर्थिक हालात सामान्य होंगे. अनावश्यक खर्च से हर हाल में बचें. नौकरी बदलने के लिए दिन अनुकूल है. व्यवसाय को बढ़ाने के लिए लोन ले सकते हैं. व्यावसायिक शत्रुओं से सावधान रहें. व्यावसायिक जीवन को निजी जीवन से दूर रखें. भाग्य भरोसे न रहें, परिश्रम करें. किसी के साथ प्रेम का चक्कर चल सकता है. प्रेम सम्बन्ध में सफलता मिलेगी. दाम्पत्य जीवन में खटास हो सकती है. जीवनसाथी पर ख़र्च करना पड़ सकता है. स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा. मानसिक तनाव के कारण स्वास्थ्य खराब हो सकता है, इससे बचें. माँ बीमार हो सकती है, थोड़ा सचेत रहें.

