शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

 

आज़ का राशिफल: बुधवार, 25 दिसंबर 2024


मेष:
विद्यार्थियों के लिए दिन उत्तम फलदायी रहेगा. स्वास्थ्य, नौकरी और शिक्षा के लिए समय अनुकूल है. जातक-जातिकाओं के लिए आज का दिन मंगलकारी होगा, विचाराधीन योजनाओं को क्रियान्वित करने का प्रयास करें, मित्रों के सहयोग से लाभ प्राप्त होगा. मेष राशि वालों को आज के दिन में स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतनी होगी. आज के दिन व्यावसायिक क्षमता का विस्तार होगा, परन्तु न चाहते हुए भी आपके सामने प्रतिकूल परिस्थिति आएगी जिसका मुकाबला बुद्धिबल उपाय द्वारा करना ही आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा. आज के दिन आप को किसी से प्रेम होगा और उस को पाने के लिए आप पूर्ण प्रयास करेंगे, अंत में सफलता प्राप्त होगी. आज का दिन विद्यार्थियों के लिए सफलतादायक दिन रहेगा. उन्नति एवं लाभ के लिए मां लक्ष्मी की उपासना कर उन्हें कमल का फूल चढ़ाएं. घर से बाहर निकलने से पहले अपने वाहन की भली-भांति जांच कर लें.

 

वृष:
आज किसी स्त्री मित्र से सहयोग के कारण लाभ होगा. माता के साथ थोड़ा समय बिताएं. भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा. आज के दिन प्रयास और प्रयत्न की सार्थकता के बावजूद महत्वपूर्ण कार्यों में विलम्ब होगा जिससे मन खिन्न रहेगा. आज के दिन परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी. धन का लाभ होने से लम्बित समस्याएं दूर होंगी, व्यापार में नई योजनाएं सफल होंगी, परिवार की समस्याएं सुलझेंगी. आज के दिन स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा, अतः खान-पान में विशेष सावधानी रखें. व्यापार में अनावश्यक खर्च हो सकता है, अतः जहां भी खर्च करें, सोच-विचार कर ही करें अन्यथा हानि उठानी पड़ सकती है. आज किसी से आँखे चार होंगी, कोई अच्छा हमसफर मिलेगा. विद्यार्थियों के लिए अनुकूल समय है. आज हनुमान चालीसा का पाठ एवं हनुमत उपासना करें तो उनके सभी कार्य बनेंगे. आज खानपान को लेकर लापरवाही भरा रुख न रखें.

 

मिथुन:
आज भाग्यवश साहस बढ़ा-चढ़ा रहेगा. बाहरी संबंधों से लाभ मिल सकता है. उच्च अधिकारियों से संपर्क बढ़ेगा. आपके द्वारा सोचे हुए, क्रियान्वित कार्य आपको सफलता प्रदान करेंगे. लेन-देन के मामले में सतर्कता रखनी होगी, अन्यथा हानि उठानी पड़ सकती है. आज के दिन स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतनी होगी. जिस अनुपात में आप व्यापार-व्यवसाय के लिए परिश्रम करेंगे, ग्रह-नक्षत्र उसी तेजी से आज के दिन आपको लाभ प्राप्त कराएंगे. आज आप को अच्छा जीवनसाथी प्राप्त होगा, आज आप प्रेम के क्षेत्र में कदम बढ़ाओगे. शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। अतः विद्यार्थियों को आज के दिन का पूर्ण लाभ उठाना चाहिए. उन्नति एवं लाभ के लिए गणपति की उपासना कर उन्हें दुर्वा चढ़ाएं. अपने नीचे कार्य करने वाले लोगों को लेकर लापरवाह न रहें.

 

कर्क:
आज विद्यार्थीगण प्रतियोगी परीक्षाओं की ओर अग्रसर होंगे. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा. स्वस्थ व खुशहाल रहेंगे. आज का दिन खुशियों की सौगात लेकर आ रहा है, आज भाग्य का आपको भरपूर साथ प्राप्त होगा. कार्यों में सफलता, मन में उत्साह, धन का लाभ, आय के नवीन साधन, रुके हुए सभी कार्य पूर्ण होंगे. स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा. आज के दिन नौकरी करने वालों को नौकरी में पदोन्नति, व्यापारियों को व्यापार में लाभ प्राप्त होगा. मनोबल उंचा रहेगा, जिससे आपके कार्य करने की क्षमता में वृद्धि होगी. आज प्यार में धोखा मिलेगा, लव लाइफ में समस्याएं आएंगी. विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत द्वारा लाभ प्राप्त होगा. उन्नति एवं लाभ के लिए आज के दिन भोलेनाथ की उपासना कर उन्हें चावल चढ़ाएं.  ज्यादा पाने के लालच में कोई गलत कदम न उठाएं.

 

सिंह:
आज पारिवारिक सुख में कमी और जीवनसाथी से मतभेद उभरने का योग बन रहा है. धन के मार्ग में रुकावटें आएंगी. ग्रह-नक्षत्रों का मिश्रित संकेत है. आज के दिन जहां भाग्य का साथ मिलेगा, वहीं कार्य की प्रबलता रहेगी जिससे मन भटकेगा और कार्यों को पूर्ण करने में नहीं लगेगा. आज का दिन लाभ अवश्य प्रदान कराएगा, अतः उत्साह बनाए रखें. स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहने की आवश्यकता है. उत्तम व्यवसाय से मन की प्रसन्नता और धन लाभ की प्राप्ति होगी. आज के दिन जीवनसाथी से लड़ाई झगड़ा इत्यादि होगा, लव के क्षेत्र में समस्याएं आएंगी. विद्यार्थियों का मनोबल एवं परिश्रम आज के दिन उन्हें विशेष लाभ प्रदान करेगा. उन्नति एवं लाभ के लिए आज के दिन भगवान सूर्य को ताम्बे के लोटे से अर्घ्य दें. आज जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद न करें.

 

कन्या:
आज आपको अचानक धन लाभ होगा. मन थोड़ा विचलित रह सकता है. शुभ कार्यों में रुकावट डालने वाला है जो आज के दिन में अवश्य ही विचलित कर परीक्षा लेगा. आज के दिन धन लाभ प्राप्त होगा. आज के दिन विशेष सावधानी बरतें, शारीरिक शिथिलता एवं मानसिक उलझनों से बचना ही आपके लिए अच्छा होगा.  मिश्रित व्यवसाय, आज के दिन लाभ-हानि बराबर रहेगी. आज आप को किसी से प्रेम हो जाएगा जिस को आप अपना बनाने का पूर्ण प्रायास करेंगे. कर्म के साथ भाग्य का साथ विद्यार्थियों को सफलता दिलाएगा. आज के दिन कार्यों में सफलता प्राप्त होगी तथा भाग्य का साथ भी प्राप्त होगा. उन्नति एवं लाभ के लिए आज के दिन मां दुर्गा की उपासना करें. आज स्वास्थ्य का बहुत अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता है. वाहन चलाने में सावधानी बरतें.

 

तुला:
आज अचानक गुस्सा आएगा, लेकिन जल्द ही शांत भी हो जाएगा. पारिवारिक सुख में कमी आ सकती है. परिवार वालों का आज किसी बाहरी व्यक्ति से लड़ाई झगड़ा होगा, जिस में शारीरिक और आर्थिक नुकसान होगा. लेकिन आपका यह आज का दिन आत्मविश्वास में वृद्धि के साथ शुरू होगा। आपके मन को संयमित एवं प्रफुल्लित बनाए रखेगा. इष्ट मित्रों का सहयोग आपके मनोबल को उंचा रखेगा. परिश्रम के अनुपात में आपको भरपूर सफलता प्राप्त होगी. अनुकूल समय का लाभ अवश्य उठाएं. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. व्यापार में नए कार्यों को क्रियान्वित करने का योग है, धन लाभ, आशानुकूल सफलता, लाभदायक योजना की प्राप्ति होगी. आज आप का प्रेमी किसी और के जाल में फंस सकता है. सावधान अवश्य रहें. आज का दिन विद्यार्थियों के लिए सामान्य रहेगा. उन्नति एवं लाभ के लिए आज अपने गुरू की उपासना करें. आज किसी पारिवारिक विवाद का हिस्सा न बनें.

 

वृश्चिक:
आज अपनी बातों को बहुत प्रभावशाली ढंग से रखने में सफल होंगे. अचानक धन लाभ और धन हानि की संभावना बन रही है. परेशानियों की सौगात लेकर आ रहा है, आज का दिन। धन आगमन अथवा धन आने के मार्ग की रूकावटों को दूर करने से दिन की शुरुआत होगी. आज के दिन मान-प्रतिष्ठा एवं कार्य कुशलता संतोष प्रदान करेंगे. विपत्तियों का सामना करना पड़ सकता है. अधिकारी वर्ग के तनाव से बचें. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. शुगर डाइबिटीज वाले लोग आज के दिन सावधान अवश्य रहें. व्यवसाय उत्तम रहेगा, मगर परिश्रम अधिक करना होगा. जीवनसाथी से अच्छा प्रेम रहेगा. विद्यार्थियों को एकाग्रता की कमी एवं मन के भटकाव के कारण तनाव रहेगा. उन्नति एवं लाभ के लिए आज किसी गरीब अथवा जरूरतमंद को भोजन का दान अवश्य करें. आज मन-मष्तिष्क को अनियंत्रित न होने दें.

 

धनु:
कारोबार से जुड़े लोगों को आज अच्छे लाभ का योग है. अच्छे समय के बावजूद अपनी सेहत का ध्यान रखें. आज आप को किसी से धोखा प्राप्त होगा. आर्थिक नुकसान होगा, पराक्रम में वृद्धि के साथ शुरू होगा यह आज का दिन. जिस भी कार्य में आपके पराक्रम के बल पर सफलता मिलनी होगी, वह आज के दिन में अवश्य मिलेगी. आज के दिन अकस्मात् किसी से धोखा खा सकते हैं, लेन-देन की मामलों में भी सतर्कता जरूरी है. दिन के अन्त में कुछ सुकून प्राप्त होगा, मन पर दबाव कम रहेगा. शारीरिक स्वास्थ्य उत्तम रहेगा लेकिन मानसिक चिन्ताएं बनी रहेंगी. व्यवसाय की स्थिति पहले से बेहतर होगी. आज आप प्रेम की तलाश में रहेंगे लेकिन सफलता हासिल नहीं होगी. पढ़ाई करते समय मन को शांत रखने की कोशिश करें क्योंकि तनाव, क्लेश एवं अशांति के योग हैं. उन्नति एवं लाभ के लिए आज के दिन शनिदेव की उपासना कर कड़वे तेल का दिया जलाएं.

 

मकर:
आज आपका पराक्रम और साहस खूब बढ़ा रहेगा. मान-सम्मान का योग है. परिवार में सुख-शांति रहेगी. बड़े भाई से लाभ प्राप्त होगा. परिवार में मांगलिक कार्य होंगे. आज आप का पैसा फंसेगा जिस से आप को नुकसान होगा. आज का दिन कलह, वाद-विवाद, मित्रों से मनमुटाव लेकर आ रहा है जिससे मन अशांत रहेगा. कार्य में विलम्ब हो सकता है, मन में संयम बनाकर चलना ही श्रेयस्कर होगा. परिश्रम के अनुपात में सफलता प्राप्त होगी. समय की अनुकूलता का लाभ उठाने से न चूकें. आज स्वास्थ्य के प्रति ध्यान देना होगा. आज के दिन जो कार्य रुके हुए थे, वे पूरे होने लगेंगे, व्यापार, नौकरी में लाभ प्राप्त होगा. आज आप का रिश्ता मन पसंद की जगह पर हो जाएगा. शादी की बाद पक्की आज के दिन हो जाएगी. इष्ट मित्रों के सहयोग से जहां मन प्रसन्न होगा वहीं शिक्षा के क्षेत्र में लाभ होगा. उन्नति एवं लाभ के लिए आज के दिन भगवान विष्णु की उपासना करें. आज आपकी वाणी थोड़ी कठोर हो सकती है, कंट्रोल रखें.

 

कुंभ:
आज बड़े भाई और पिता से वैचारिक मतभेद हो सकता है. नए वाहन खरीदने का भी योग है. आज आप का मित्र आप को याद करेगा. किसी से उपहार प्राप्त होगा, भविष्य के लिए योजनाएं बनेंगी, पारिवारिक दृष्टिकोण से अति उत्तम रहेगा आज का दिन. मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा, बिगड़े कार्य बनेंगे. सोचे हुए कार्य सम्पन्न होंगे, शत्रु निर्बल रहेंगे. स्वास्थ्य के प्रति ध्यान देने की आवश्यकता है. आज के दिन सुख-समृद्धि के साधन बढेंगे, व्यवसाय में लाभ, मान-प्रतिष्ठा एवं कार्य कुशलता से संतोष प्राप्त होगा. जीवन साथी से आज पूरे दिन मनमुटाव रहेगा. शिक्षा क्षेत्र में विद्यार्थियों के लिए कोई शुभ परिणाम सामने आएगा. उन्नति एवं लाभ के लिए आज के दिन भगवान राम की उपासना करें. आज किसी समस्या में जान-बूझकर न उलझें.

 

मीन:
आज लाभ के योग बन रहे हैं. यदि ग्लैमर या मीडिया जगत से जुड़े हैं तो सम्मान मिल सकता है तथा प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. रुके हुए कार्यो में गति आएगी.
बड़े बुज़ुर्गों का साथ प्राप्त होगा. मिश्रित फल प्रदान होगा. आज के दिन की शुरूआत हर्षवर्द्धक है, लाभ की आशाएं बलवती रहेंगी. दिन के मध्य में मनोरंजन कार्यों में समय व्यतीत होगाा. जीवनसाथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा. दिन के अन्त में सावधानी बरतनी होगी. आज के दिन रोगों से छुटकारा मिलेगा, परन्तु चोट-चपेट से सावधान रहना होगा. व्यावसायिक उतार-चढ़ाव बने रहेंगे. निर्णय लेने से पहले सोच-विचार अवश्य करें. आज आप को प्यार की प्राप्ति होगी. विद्यार्थियों को आशातीत सफलता अवश्य मिलेगी. उन्नति एवं लाभ के लिए आज देवी के सभी स्वरूपों का स्मरण कर के पूजा पाठ करें. आज आप अपने क्रोध और अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें.

 

Parvatanchal