शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे
आज़ का राशिफल: बुधवार, 11 दिसंबर 2024

मेष:
आज आपको अपने करीबियों व्यंग्यात्मक कमेंट्स सुनने को मिल सकते हैं। इसके लिए तैयार रहें और आप नहीं खोएं। हालांकि, आप इसे इग्नोर करने में सक्षम हैं। निजी जीवन में उथल-पुथल होने की संभावना है। परिवार के किसी करीबी मेंबर से समस्या को सुलझाने में मदद ले सकते हैं। आर्थिक मोर्चे पर आज आपकी जीत होगी। स्वास्थ्य डगमगा सकता है। खान-पान पर ध्यान दें। करियर के क्षेत्र में मिलाजुला परिणाम रहेगा। साथी की बात सुनेंगे और आवेश में नहीं आएंगे, तो रोमांस का आनंद ले लाएंगे।
वृष:
आज आपकी किसी स्पेशल शख्स से भेंट हो सकती है। यदि आप सिंगल हैं, तो डबल होने के चांसेस बन सकते हैं। निवेश करने का यह बेहतर समय है। लंबे समय के लिए किया गया निवेश फायदेमंद हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की वजह से चिंतित हो सकते हैं। करियर के लिए भी अनुकूलता बनु हुई है। आपके पास सफल होने की प्रतिभा और क्षमता है, इसलिए अवसर का लाभ उठाएं और जिम्मेदारी लें। प्रेम जीवन में आपका पॉजिटिव रवैया रिश्तों में प्रगाढ़ता घोल सकता है। अच्छे स्वास्थ्य के लिए ताजे फलों का जूस और पौष्टिक नाश्ते का सेवन करें।
मिथुन:
आज जीनव साथी के साथ या फिर लव लाइफ में बॉन्डिंग मजबूत होगी। समय रोमांटिक रहने वाला है। इसका आनंद उठाएंगे। आज भाग्य का साथ मिलेगा, लेकिन किसी भी तरह के वाद-विवाद से खुद को दूर रखें। आ बैल मुझे मार जैसी स्थिति बन रही है। सोच-समझकर निर्णय लें। रुटीन लाइफ में व्यायाम या योग को शामिल करें। सही डाइट आपको फिट रखेगी। वर्कप्लेस में किसी खास से अनबन हो सकती है। बातचीत बंद होने से निराशा का अनुभव हो सकता है।
कर्क:
आज आप उत्साह से लबरेज रहेंगे। जीवन के प्रति नजरिया बदलेगा। आप निजी जीवन में धोखा खाए हुए हैं। लिहाजा, आप विफलता से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। आपको लगता है सभी एक जैसे हैं। ऐसा नहीं होता है। अपने शक्की मिजाज से बाहर निकलें और लोगों पर विश्वास करना सीखें। रिश्ते में संदेह करना ही आपको जीवन में आगे बढ़ने से रोक रहा है। बिना पढ़ें किसी भी पेपर पर साइन नहीं करें। कोई पुराना प्रोजेक्ट आपको लाभ दिला सकता है। हेल्थ अच्छी रहेगी। कुछ पल धूप में बैठें। गुनगुना पानी पिएं।
सिंह:
आज आप राहत की सांस ले सकते हैं। आप एक लम्बे समय से निजी लाइफ में कई तरह की परेशानियों से जूझ रहे थे, उस तनाव से छुटकारा मिलता दिख रहा है।
स्वास्थ्य के लिहाज से आप अच्छे मूड में रहेंगे, जबकि आर्थिक रूप से आपको किसी रिश्तेदार से मदद मांगनी पड़ सकती है। लापरवाही से बचें। हानि के योग हैं। किसी करीबी से मनमुटाव हो सकता है। अपने विचारों में लचीलापन लाएं। व्यवसाय में उन्नति के योग हैं।
कन्या:
आज स्टूडेंस के लिए अच्छा दिन है। प्रतियोगी परीक्षा में सफल होंगे। वर्कप्लेस तनाव वाली स्थिति बनती दिख रही है। किसी प्रोजेक्ट के समय पर पूरा नहीं होने से बॉस की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य के मोर्चे में आप अपनी दिनचर्या में कुछ फिटनेस संबंधी गतिविधियों को शामिल कर सकते हैं। वहीं, आर्थिक रूप से आपके ग्रह आपके फेवर में हैं। अचानक धन के योग हैं। सोचने-समझने का नजरिया सकारात्मक रखें। चीजें अपने आप पक्ष में हो जाएंगी।
तुला:
आज आपका दिन योजनाएं बनाने में ही गुजर सकता है। आप योजना तो बना लेंगे, लेकिन आपके सामने सबसे बड़ी दुविधा इसके क्रियान्वयन को लेकर हो सकती है। लिहाजा, प्लानिंग से पहले क्रियान्वयन की रूपरेखा तय कर लें अन्यथा फंस सकते हैं।
आपको पता होना चाहिए कि किसी भी प्रोजेक्ट के सफल होने में उसके बेस का मजबूत होना बहुत जरूरी है। ठीक ‘रीढ़ की हड्डी’ की तरह। दिन पक्ष का है, इसलिए उसका आनंद उठाएं। मानसिक स्थिरता के लिए ध्यान लगा सकते हैं।
वृश्चिक:
आज आपको एक शख्स से बातचीत करने का मौका मिलेगा, जिससे आप वाकई काफी समय से करना चाहते थे। आज ग्रह आपके फेवर में हैं, पहल करने की हिम्मत कर लें। यकीनन, इसका रिजल्ट आपके पक्ष में रहेगा। शादीशुदा लोगों के बीच स्ट्रॉन्ग बॉन्डिंग स्थापित होगी और केमिस्ट्री भी शानदार रहेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत है। धन मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
धनु:
आज आपको किसी बात का डर सता सकता है। बेचैनी महसूस होगी। कई बार ऐसा सोचेंगे, जो रौंगटे खड़े कर देगा। इससे आपको आपके करीबी और प्रियजन ही बाहर निकाल सकते हैं। ईटिंग-आउटिंग में जा सकते हैं। शाम आते-आते आप रिलैक्स महसूस करेंगे। सब कुछ आपके पक्ष में होगा। धन को लेकर खुशखबरी मिल सकती है। स्वास्थ्य के लिहाज से अनुकूल हैं। गुरुजन समान बड़ों का आशीर्वाद लें।
मकर:
उठिये, हिम्मत दिखाइए। उन चीजों को दुरुस्त करने का ये सही समय है, जो आपकी लापरवाही की वजह से ख़त्म होने के कगार पर हैं। आपको फिलहाल किसी बात को लेकर चिंतित होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि पेशेवर मोर्चे पर समय आपके पक्ष में है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी। डिनर के लिए बाहर जा सकते हैं। आने वाला समय भी आपके बहुत अनुकूल है। बस, जल्दबाजी और क्रोध पर नियंत्रण रखना बहुत जरूरी है।
कुंभ:
आज आपको चोट लग सकती है। असल में जोश में होश खा बैठेंगे। आप अपनी सेहत को लेकर बहुत जुनूनी हैं। इसी चक्कर में फिटनेस को लेकर कुछ ऐसा करेंगे, जो चोट का कारण बन सकती है। अलर्ट रहें। वर्कप्लेस में रूटीन के कामों बिजी रहेंगे। निजी जीवन में बदलाव महसूस कर सकते हैं, जो सकारात्मक साबित होगा। आज पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचें और अपने स्वास्थ्य का अच्छा ख्याल रखें।
मीन:
आज का दिन आपके लिए मनोरंजन से भरपूर रहेगा। मूवी देखने का प्लान बन सकता है या फिर किसी मांगलिक समारोह में शिरकत करने का मौका मिलेगा। आप एंजॉय करने में व्यस्त रहेंगे। अगर आप किसी को मनाना चाहते हैं, तो उसके लिए आज का दिन अनुकूल है, लेकिन दयालुता के साथ मधुर वाणी का इस्तेमाल करना होगा। आपके लिए एक टिप्स भी है। रूठे को एक फेवरिट गिफ्ट दें और सॉरी बोल दें। सारे गिल- शिकवे दूर होंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।

