देखभाल: गर्दन का कालापन कैसे दूर करें? यहां जानिए 10 मिनट में टैनिंग हटाने का आसान उपाय

देखभाल: गर्दन का कालापन कैसे दूर करें? यहां जानिए 10 मिनट में टैनिंग हटाने का आसान उपाय
Spread the love

 

मतौर पर लोग सुंदर दिखने के लिए सबसे ज्यादा अपने चेहरे पर ध्यान देते हैं. इसके लिए न केवल लोग तरह-तरह के ट्रीटमेंट्स लेते हैं बल्कि कई घरेलू उपाय भी अपनाते हैं. लेकिन सुंदर दिखने के लिए शरीर के हर एक अंग पर ध्यान देने की जरूरत होती है. लोग चेहरा तो चमका लेते हैं लेकिन कुछ हिस्सों पर उनका ध्यान कभी नहीं जाता है. उसमें से एक है गर्दन. गर्दन को ठीक तरह से साफ ना करने या धूप में घूमने की वजह से कभी सन टैनिंग हो जाती है तो कभी मैल जम जाता है. ऐसे में गर्दन काली नजर आने लगती है. जब लोगों का इस पर ध्यान जाता है तब बहुत शर्मिंदगी महसूस होती है. ये दिक्कत अगर आपके साथ भी है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. यहां हम आपके लिए टैनिंग वाली डार्क गर्दन को साफ करने के लिए आसान सा उपाय लेकर आए हैं.

मुल्तानी मिट्टी में ये चीजें मिलाकर करें इस्तेमाल
यूं तो मुल्तानी मिट्टी त्वचा पर ग्लो लाने का काम करती है. इसके साथ-साथ इसमें कई सारे औषधीय गुण होते हैं. जो त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं. ये सभी गुण गर्दन के कालेपन को साफ करने के लिए उपयोगी हैं. वहीं ग्लिसरीन में भी एंटी-एजिंग गुण होते हैं. जो त्वचा को नमी तो देते ही हैं, साथ ही ग्लो लाने में भी मदद करते हैं. विटामिन ई कैप्सूल में भी एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो कालापन साफ करने में सहायक होता है.
गर्दन को साफ करने के लिए इन चीजों की पड़ेगी जरूरत

2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी
1 चम्मच ग्लिसरीन
1 विटामिन ई कैप्सूल

पैक इस तरह करें तैयार-
एक बाउल में मुल्तानी मिट्टी डाल दें.
इसके ग्लिसरीन डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें.
इसके बाद इसमें विटामिन ई कैप्सूल डालें
इस पेस्ट को गर्दन के कालेपन वाली जगह पर लगाएं.
पेस्ट सूख जाने के बाद इसे धो लें. इस उपाय को हफ्ते में 2 से 3 दिन करें.

काली गर्दन साफ करने के घरेलू नुस्खे  
* दही में नींबू निचौडक़र 5 से 10 मिनट गर्दन पर लगाकर रखने के बाद हटा लें. मैल साफ होने लगेगा.
* शहद में हल्दी मिलाकर पेस्ट बनाएं. इसे गर्दन पर 15 मिनट लगाकर रखने के बाद धो लें. गर्दन साफ होगी.
* बेसन में हल्दी और दही मिलाकर मास्क तैयार करें. इस मास्क से स्किन एक्सफोलिएट होती है और टैनिंग हट जाती है.
* रोजाना गर्दन पर एलोवेरा जैल मलने से भी टैनिंग साफ होने लगती है. इससे स्किन को ठंडक भी मिलती है.
* आलू का रस गर्दन का कालापन दूर करने में बेहद असरदार होता है. आलू के रस को गर्दन पर लगाकर 15 मिनट रखें और फिर धो लें.
* 2 चम्मच टमाटर के रस में नींबू के रस की कुछ बूंदे मिलाएं और इसे गर्दन पर लगाएं. 5 मिनट बाद स्किन को धोकर साफ कर लें.

 

Parvatanchal