शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

 

आज़ का राशिफल: सोमवार, 09 दिसंबर 2024

मेष:

आज आप अपने लक्ष्य निर्धारित करेंगे। गुजर रहे साल का रिव्यु भी करेंगे और पाएंगे कि जो जीवन में घटनाएं घटीं, वो काफी महत्वपूर्ण रहीं। आगे का समय कैसा होगा, इसे लेकर मन में विचार आएंगे और इन्हें बिना परेशानी के करना चाहेंगे। जो प्राथमिकताएं तय की हैं, उन पर टिके रहने का समय है। बिना किसी संकोच के उन लोगों का सपोर्ट करें, जो आपके साथ मुश्किल वक्त में खड़े रहे हैं। धन के मामले में समय ठीक है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

 

वृष:
आज आपको नया समाचार मिलेगा, जिसके साथ एडजस्ट करने में कठिनाई आ सकती है। लेकिन इतना समझ जाएंगे कि कुछ नया होने वाला है। आज आप पीछे मुड़कर नहीं देखेंगे। ये बदलाव का समय है। अतीत में क्या हुआ, ये मायने नहीं रखता है। आगे बढ़ने में ही भलाई है। खुद पर भरोसा और धैर्य रखें। यदि किसी काम को करने के लिए अभी तैयार नहीं हैं, तो इंतजार कर सकते हैं। रिश्तों में माधुर्यता आएगी। वर्कप्लेस में सब ठीक रहेगा। नई जॉब का ऑफर मिल सकता है।

 

मिथुन:
आज आपको अपनी वाणी की अहमियत का अंदाजा होगा। आपकी बातें असरदायक साबित होंगी। जिसे गलत समझा गया था, उसका लोहा माना जायेगा। चूंकि, आपको ऐसे समय में समझदारी से काम लेना होगा। उतावलापन नुकसान पहुंचा सकता है। शांत रहें और सही समय का इंतजार करें। बोलने से ज़्यादा सुनने में भी फोकस रखें। बुद्धि और वाणी के ग्रह बुध का गोचर समय है, ऐसे समय चुप रहना अच्छा रहेगा। रिश्तों में निकटता आएगी। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव संभव है।

 

सिंह:
आज आप समाज सेवा को लेकर अग्रसर रहेंगे। इससे कुछ हदतक मानसिक बेचैनी ख़त्म होगी। किसी ने सही कहा है- नेकी कभी व्यर्थ नहीं जाती। सफलता भी उन्हीं को मिलती है, जो सच होते हैं, ईमानदार होते हैं। अच्छाई कूट कूटकर भरी होती है। ये बात आज आप पर सटीक बैठती है। खुश रहे, ग्रह आपके फेवर में हैं। आपके प्रयास से रिश्तों में निकटता आ सकती है। अपने अंतरात्मा की आवाज़ सुनें। यदि कोई सलाह आपको सही नहीं लगे तो उसे अवॉइड करें।

 

कन्या:
आज आपको ऐसा लगेगा, जैसे आप आजाद हो गए हैं। आपको किसी की बात प्रेरित कर सकती है। कोई है, जो आपको मझधार से किनारे खींच लाएगा। पुराना छूटेगा, नया बंधन बन सकता है। आप काफी रिलैक्स महसूस करेंगे। भविष्य की प्लानिंग करेंगे। जिंदगी में एक नए जोश व उत्साह के साथ आगे बढ़ेंगे। वर्कप्लेस में काम में मन लगेगा।  खर्च की अधिकता रह सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें।

 

तुला:
आप चाहते हैं कि बदलाव जल्दी आए, लेकिन आप समय-समय पर इसके रास्ते में खुद बाधा बनते हैं। आप खुले विचारों वाले हैं, लेकिन आपके आगे बढ़ने में बाधाएं हैं। अतीत को त्याग दें। कुछ चीजों का समय के साथ महत्व हो जाता है। उसके साथ चलने में कोई भलाई नहीं है। वास्तविकता को पहचानें और उन पर फोकस करें, जहां सफलता मिलने की सम्भावना है। रिश्तों में मिठास है। जो सिंगल हैं, उनकी लाइफ में कोई दस्तक दे सकता है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

 

वृश्चिक:
आज आप पेशेवर मोर्चे में कुछ बेहतर करने का प्रयास करेंगे। लेकिन इसमें कितना सफल होंगे, यह ग्रह-गोचर पर निर्भर करेगा, जो फिलहाल आपके फेवर में नहीं हैं।  पार्टनरशिप में प्रवेश करने का यह एक बढ़िया समय है, क्योंकि इससे भविष्य में बेहतर सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। स्वास्थ्य को लेकर अनदेखी नहीं करें। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। जॉब के क्षेत्र में सब ठीक रहेगा। आर्थिक मोर्चे में चिंता सता सकती है। आमदनी से ज्यादा खर्च होगा। हनुमानजी की शरण में जाएं।

 

धनु:
आज शुक्र और मंगल की युति आपके जीवन में रस घोल सकती है। शाम तक आपको अपने प्यार के करीब जाने का मौका मिलेगा। आप अपनी भावनाएं साझा करेंगे। आप कदम को आगे बढ़ाने का मन बना लिया है। आज आप दोस्तों के साथ विवाद भी खत्म करेंगे। आपका कोई करीबी आपको धोखा दे सकता है। आप किसी ऐसे व्यक्ति से बातचीत कर सकते हैं जो कानूनी तौर पर आपकी मदद कर सकता है। हेल्थ ठीक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय के लिए दिन उत्तम है।

 

मकर:
आज कोई करीबी आपसे उधार मांग सकता है। यह एहसान चुकाने का वक्त है, पीछे नहीं हटें। अपने कार्यों का अवलोकन करें, इससे आप विचलित हो सकते हैं। हरा रंग आपके जीवन में खुशियां घोल सकता है। आज आप चीजों को सरलता से लेंगे। संबंधों में बनी रहेगी। जो सिंगल हैं, उनके जीवन में कोई दस्तक दे सकता है। खान-पान का ध्यान रखें। वर्जिस करना फिटनेस के लिए सही रहेगा। शिवलिंग पर काले तिल अर्पित करें।

 

कुंभ:
आज आप सामाजिक गतिविधियों में संलग्न रह सकते हैं। आप किसी ऐसे दोस्त से मिलने के लिए उत्सुक होंगे, जिससे आप एक लंबे समय से मिले नहीं हैं। दूसरों की आलोचना करने से बचें और सकारात्मक पक्ष पर ध्यान केंद्रित करें। आर्थिक रूप से  आज  कोई मदद कर सकता है। कर्ज बढ़ने से आप परेशान हो सकते हैं। आज आप थकान महसूस कर सकते हैं। शरीर में स्फूर्ति लाने के लिए योगासन का सहारा लें। निजी जीवन में आज सब नॉर्मल रहेगा। आपस में प्यार बढ़ेगा।

 

मीन:
आज दिन की शुरुआत खुशियों वाली रहेगी। दोपहर को बच्चों की सफलता के बारे में जानकार माता-पिता गर्व महसूस करेंगे। आपके निजी जीवन में बहुत सारी जिम्मेदारियां हो सकती हैं। आप उनसे दूर नहीं भाग सकते हैं। आज पीला रंग पहनने से आपकी सेहत में सुधार आएगा। जो लोग आपके लिए अच्छा करने का प्रयास कर रहे हैं, उनकी सराहना करें और धन्यवाद दें। आज आप सही मायने में कुछ अचीव करने को लेकर संकल्पित रहेंगे। भावी योजनाओं क्रियान्वित करेंगे।

Parvatanchal