दुखद: सड़क दुघर्टना में घायल बाइक सवार की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत, मुकदमा दर्ज

दुखद: सड़क दुघर्टना में घायल बाइक सवार की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत, मुकदमा दर्ज
Spread the love

 

रुड़की।   सड़क दुर्घटना में घायल बाइक सवार की उपचार के दौरान देहरादून के अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गंगनहर कोतवाली को विश्वास कुमार, निवासी झबरेड़ी खुर्द थाना झबरेड़ा ने तहरीर देकर बताया कि आठ नवंबर को पुत्र आशु बाइक पर सवार होकर भगवानपुर से घर की ओर आ रहा था। तभी इब्राहिमपुर देह के पास अज्ञात वाहन ने पुत्र को टक्कर मार दी। जिसमें पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया था। प्राथमिक उपचार के बाद पुत्र को देहरादून के महंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान 11 नवंबर को उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने अब तहरीर मिलने पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि घायल की हायर सेंटर में 11 नवंबर को उपचार के दौरान मौत हुई है। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
उधर, नशे में वाहन दौड़ा रहे दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के वाहन भी जब्त कर लिए हैं। मंगलौर क्षेत्र में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं पर पुलिस ने अंकुश लगाने के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया है। सोमवर को देर रात भी चेकिंग अभियान के दौरान दो आरोपी नशे में अपने वाहन सड़क पर दौड़ा रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर वाहनों को भी सीज कर दिया है।

Parvatanchal