झटका: अतिवृष्टि ने बरपाया कहर, रानीपोखरी का वैकल्पिक मार्ग भी ध्वस्त

झटका: अतिवृष्टि ने बरपाया कहर, रानीपोखरी का वैकल्पिक मार्ग भी ध्वस्त
Spread the love

संवाददाता
देहरादून, 07 सितंबर। ऋषिकेश और देहरादून के बीच आवाजाही करने वाले लोगों के लिए निराश करने वाली खबर है। रानीपोखरी में जाखन नदी पर बनाया गया वैकल्पिक मार्ग भी नदी में आए पानी के उफ़ान में बह गया है। कल ही इसे वाहनों के लिए चालू किया गया था। गौरतलब है कि
पिछले दिनों रानी पोखरी इलाके में जाखन नदी पर बना पुल टूट गया था, जिसकी वजह से देहरादून और ऋषिकेश के बीच वाहनों की आवाजाही बंद हो गई थी। लोगों की दिक्कत को देखते हुए सरकार ने वैकल्पिक मार्ग बनाने के निर्देश दिए थे। इस पर वैकल्पिक मार्ग का निर्माण भी किया गया लेकिन अस्थाई रूप से बनाया गया वैकल्पिक मार्ग रात से हो रही बारिश की वजह से बह गया।
पिछली रात से हो रही भारी बारिश के चलते एक बार फिर यातायात व्यवस्था पटरी से उतर गयी है। विगत दिनों रानीपोखरी पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की गई थी। ताकि लोगों की आवाजाही हो सके, लेकिन रात हुई बारिश से आज फिर जाखन नदी उफान पर है, ओर नदी में आए ज्यादा पानी वजह से वैकल्पिक मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। साथ ही अस्थाई पुल भी टूट गया। जिसकी वजह से एकबार फिर से आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गयी है। उसके बाद देहरादून और ऋषिकेश के बीच फिर से आवाजाही की समस्या पैदा हो गयी है। वाहनों को एक बार फिर नेपाली फार्म तिराहे से घूम कर ऋषिकेश की ओर आवाजाही करने को विवश होना पड़ रहा है।

Parvatanchal