शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे
आज़ का राशिफल: गुरुवार, 24 अक्टूबर 2024

मेष:
आर्थिक नजरिये से दिन अच्छा रहेगा। अपने जनसंपर्क को और अधिक मजबूत करें। परिवार से संबंधित दायित्वों को भी आप बखूबी निभाएंगे। आपकी उपलब्धियों और सेवा सुश्रुषा से बड़े बुजुर्ग प्रसन्न रहेंगे। बच्चे अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्र चित्त रहेंगे। पारिवारिक मामलों में अपना योगदान जरूर रखें। किसी की आलोचना पर ध्यान नहीं देना है। अपनी इच्छा अनुसार स्वतंत्रता से काम करने की आवश्यकता है। युवा लोग मित्रता निभाने के चक्कर में अपने खुद के काम अधूरे छोड़ेंगे। इस वजह से अपना नुकसान भी करेंगे। कारोबार में दूरदराज की पार्टियों से संपर्क स्थापित होंगे। आपको महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है, लेकिन समय के हिसाब से काम करने के तरीकों में बदलाव करने की जरूरत है। भविष्य संबंधी योजनाओं पर भी कुछ विचार-विमर्श होगा। ऑफिस में सहयोगियों से उचित सहायता मिलेगी। पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से दूरी रखें। इनकी वजह से परिवार में तनाव उत्पन्न हो सकता है। अत्यधिक कार्यभार की वजह से थकान रहेगी। प्रकृति के सानिध्य में कुछ समय व्यतीत करना आपको प्रफुल्लित करेगा और स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।
वृष:
मित्रों तथा संबंधियों से आपसी विचारों के आदान-प्रदान से मन प्रफुल्लित रहेगा। पारिवारिक सुख-सुविधाओं को लेकर शॉपिंग रहेगी और खर्चों की अधिकता का भी आभास नहीं होगा। दोपहर बाद आपको कोई खुशखबरी मिलने वाली है, जो कि आपकी तरक्की में भी सहायक रहेगी। आधा दिन बीतने के बाद परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल हो सकती हैं। नकारात्मकता की बजाय परिस्थितियों का सामना करने का प्रयास करें। घर पर बड़े बुजुर्गों के मार्गदर्शन और सलाह को नजरअंदाज ना करें। शेयर मार्केट में बहुत ही सोच-समझकर निवेश करना चाहिए। बिजनेस की योजनाएं किसी से शेयर न करें, अन्यथा आपके काम का क्रेडिट कोई और ले सकता है। वर्किंग महिलाएं अपने करियर और परिवार के बीच उचित सामंजस्य बनाकर रखेंगी। प्रमोशन के चांसेज बन रहे हैं। जीवनसाथी अथवा पारिवारिक सदस्यों की भावनाओं का सम्मान करें, इससे आपसी संबंध भी बेहतर होंगे। सोच-समझकर ही प्रेम संबंधों में आगे बढ़ें। अत्यधिक व्यस्तता की वजह से थकान और नींद ना आने जैसी समस्या बढ़ सकती है। कुछ समय ध्यान और मेडिटेशन में भी लगाना जरूरी है।
मिथुन:
आज अचानक ही कोई मनोनुकूल काम हो जाने से मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ और प्रसन्न महसूस करेंगे तथा परिवार के साथ शॉपिंग आदि में भी खुशनुमा समय व्यतीत होगा। विद्यार्थियों की किसी सब्जेक्ट को लेकर चल रही समस्या किसी के मार्गदर्शन में हल हो जाएगी। निवेश करने के लिए अभी सही समय नहीं है, उचित समय का इंतजार करें। जल्दी ही क्रोध व आवेश आना आपके व्यक्तिगत तथा अन्य गतिविधियों के लिए नुकसानदायक रहेगा। रुपए-पैसे के मामले में किसी पर भी अधिक भरोसा ना करें । व्यवसाय में क्रियाशीलता बनी रहेगी। जिससे गतिविधियां बेहतर तरीके से व्यवस्थित होती जाएंगी। जरूरी कागजात और फाइलें संभालकर रखें। किसी से पैसा उधार लिया है, तो तय समय पर वापस कर दें, वरना आपके मान-सम्मान पर बात आ सकती है। व्यावसायिक व्यस्तता के कारण घर परिवार पर ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे, हालांकि जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंध उजागर हो सकते हैं। स्वास्थ्य से संबंधित कोई भी चिंता करने जैसी कोई बात नहीं है। सिर्फ दिनचर्या संतुलित रखें। और मौसम के अनुकूल आहार लें।
कर्क:
दिन की शुरुआत में ही अपने महत्वपूर्ण काम संबंधी योजना बना लें। क्योंकि दोपहर बाद परिस्थितियां आपके पक्ष में बहुत ही अनुकूल हैं, आपके काम स्वतः ही बनने शुरू हो जाएंगे। रचनात्मक कार्यों में कुछ समय व्यतीत करने से सुकून और खुशी मिलेगी। व्यक्तिगत व्यस्तता की वजह से कुछ महत्वपूर्ण कार्य छूट भी सकते हैं। इसलिए अपने महत्वपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता पर रखें। ग्रह स्थिति कुछ ऐसा संदेश भी दे रही है, कि दूसरों की सलाह पर ध्यान देने की अपेक्षा स्वयं पर भरोसा रखकर कार्य करें। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक माहौल रखने से प्रोडक्शन बढ़ेगा। नए प्रोजेक्ट पर भी काम शुरू होने की संभावना है। प्रॉपर्टी संबंधी व्यवसाय में उचित डील हो सकती है। नौकरीपेशा लोग टीम वर्क से अच्छे परिणाम हासिल कर लेंगे। जीवनसाथी तथा परिवारजनों के सहयोग से घर की व्यवस्था सुखद बनी रहेगी। किसी पुराने मित्र के मिलने से खुशनुमा यादें ताजा होंगी। मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द की समस्या बढ़ेगी। नियमित व्यायाम, योगा आदि करें।
सिंह:
दिन की शुरुआत आनंददायक रहेगी। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ गेट-टूगेदर प्रोग्राम बनेंगे, जिससे रोजमर्रा के कामों में भी बदलाव होगा। आपके विचारों को भी नई दिशा हासिल होगी। आर्थिक स्थिति बेहतर बनाने के लिए भी कुछ योजनाएं बनेंगी। घर में अचानक ही रिश्तेदार आने से दिनचर्या कुछ अस्त-व्यस्त भी हो सकती है। धैर्यवान बने रहें। इस समय अपने स्वभाव में इगो, चिड़चिड़ापन आदि जैसी बातें ना उपजने दें। आय के साथ-साथ खर्चे भी सामने आएंगे। कार्यों को गंभीरता से निपटाने की कोशिश करें। पेमेंट के लेनदेन संबंधी कोई मामला आज सुलझ जाएगा, जिससे आर्थिक स्थिति से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी। नौकरी में किसी गलती की वजह से अधिकारी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन के लिए आज का दिन यादगार रहने वाला है, कुछ फ्यूचर प्लानिंग होंगी। युवा वर्ग अपनी मित्रता के प्रति गंभीर रहेंगे। पेट दर्द व सिरदर्द जैसी दिक्कत अनुभव हो सकती है। ज्यादा गरिष्ठ भोजन खाने से परहेज करें।
कन्या:
कुछ नई उपलब्धियां हाथ में आएंगी तथा कोई लंबित पड़ा हुआ कार्य भी हल होगा। महिलाएं अपने क्षेत्र में काफी एक्टिव रहेंगी। संतान के विदेश जाने संबंधी कार्यवाही भी शुरू हो जाएगी। परिवारजनों के साथ ऑनलाइन शॉपिंग में समय व्यतीत होगा। ध्यान रखें, कि कोई छोटी सी गलती भी आपको दूसरों के समक्ष शर्मिंदा कर सकती है। कुछ समय एकांत अथवा आध्यात्मिक स्थल पर जरूर व्यतीत करें, इससे मानसिक सुकून मिलेगा। युवाओं को कोई उपलब्धि मिलने पर समय का सदुपयोग करना जरूरी है। व्यावसायिक दृष्टि से समय उत्तम चल रहा है। रुके हुए काम गति पकड़ेंगे। प्रचार-प्रसार को और अधिक बढ़ाएं। किसी भी असमंजस की स्थिति में वरिष्ठ लोगों के सलाह लेना उचित रहेगा। नौकरी पेशा व्यक्ति भी अपनी स्थानांतरण संबंधी कार्यों के लिए उच्चाधिकारियों से विचार विमर्श करें। परिवार में आपसी सामंजस्य सुख-शांति बनाकर रखेगा। विपरीत लिंगी मित्रों से व्यवहार करते समय मर्यादा का ध्यान जरूर रखें। पेट से जुड़ी समस्याओं को लापरवाही में ना लें। साथ ही महिलाओं के लिए हार्मोन की समस्या बढ़ सकती है।
तुला:
आज कुछ अनुभवी और प्रभावशाली लोगों से मेल-मुलाकात का अवसर मिलेगा। समय अनुकूल है। सिर्फ अवसरवादी होकर अवसर का लाभ उठाने की जरूरत है। आपको अपनी योग्यता के मुताबिक अच्छे नतीजे मिलेंगे। सायंकाल के बाद परिवारजनों के साथ डिनर आदि में मनोरंजक समय व्यतीत होगा। लेनदेन संबंधी मामलों में कोई चूक सकती है। युवाओं को कोई भी काम प्लानिंग से करने की जरूरत है, अन्यथा बनता काम बिगड़ जाएगा। कोई वाहन से संबंधित लोन लेने की योजना बन रही है, तो उस पर एक बार फिर विचार करने की जरूरत है। मुश्किल समय में शांतचित्त बने रहें। कारोबारी मामलों में बहुत मेहनत और व्यस्तता रहेगी। किसी अनुभवी की मदद से मुश्किल से मुश्किल समस्या का हल पाने में सक्षम रहेंगे। प्रॉपर्टी डीलिंग में कोई अच्छा सौदा हो सकता है। ऑफिस में अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ संबंध बेहतर बनाकर रखें। घर की व्यवस्था उचित और अनुशासित बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में छोटी सी लापरवाही को लेकर अलगाव जैसी स्थिति भी बन सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप अपनी दिनचर्या और खान-पान व्यवस्थित रखने से स्वयं को स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे।
वृश्चिक:
दोस्तों से मुलाकात से आर्थिक फायदा होगा। ऑनलाइन गोष्ठी या सेमिनार में जाने का मौका मिले, तो गवाएं नहीं। आपके विचारों को महत्व दिया जाएगा। आपकी तरक्की के नए मार्ग भी सामने आएंगे। कोई नकारात्मक स्थिति बनने पर मन कुछ समय के लिए व्यथित रह सकता है, परंतु जल्दी ही आप अपनी भावनाओं पर काबू पा लेंगे। सुकून पाने के लिए कुछ समय अच्छे लोगों के साथ व्यतीत करें। युवा वर्ग अपने करियर के प्रति ज्यादा सजग रहें। व्यावसायिक व्यवस्था में परिवर्तन लाने संबंधी चल रहे प्रयास गति में आएंगे। कर्मचारियों व सहयोगियों के साथ अच्छे संबंध रखना उनकी कार्य क्षमता को और अधिक बढ़ाएगा। तय समय पर ऑर्डर न देने से दबाव रहेगा। जीवनसाथी तथा परिवार जनों के साथ कुछ समय व्यतीत करना आपसी प्रेम प्यार को और अधिक बढ़ाएगा। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां रहेंगी। ज्यादा तनाव और चिंता का नकारात्मक प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। समय-समय पर उचित आराम और आहार लेते रहें।
धनु:
आज परिवार से संबंधित किसी गंभीर विषय पर वार्तालाप होगा और आपकी सलाह को प्राथमिकता भी मिलेगी। भूमि, वाहन आदि के खरीदने के अच्छे योग बन रहे हैं। वैज्ञानिक दृष्टिकोण ओर उन्नत सोच आपको आगे बढ़ने में सहायता प्रदान करेगी। कोई सरकारी मामला आज सुलझ सकता है। घर के छोटे सदस्यों की गतिविधियों को अनदेखा ना करें। कोई भी विपरीत परिस्थिति आने पर घबराने की बजाय उनका समाधान ढूंढें तथा भावनात्मक रूप से मजबूत बने रहें। संपत्ति संबंधी विवादित मामले किसी की मध्यस्थता से सुलझाने का प्रयास करें। व्यवसाय में कुछ नई पार्टियों के साथ काम करने का मौका मिलेगा। मीटिंग वगैरह के भी सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। पार्टनरशिप संबंधी कामों में मतभेद की स्थिति बन सकती है। कर्मचारियों के बीच कम्युनिकेशन गैप ना आने दें। ऑफिस में ठीक माहौल रहेगा। परिवार जनों के बीच आपसी सहयोग और तालमेल घर में सुखद वातावरण रखेगा। प्रेम संबंधों में भी मधुरता रहेगी। कमर में व पेट में दर्द बढ़ने से दिनचर्या अस्त-व्यस्त होगी। इस दरमियान वाहन भी सावधानी पूर्वक चलाएं।
मकर:
आज दिन का अधिकतर समय धार्मिक तथा सामाजिक गतिविधियों में व्यतीत हो जाएगा। कुछ नए संबंध भी बनेंगे, जो कि लाभदायक रहेंगे। आपके व्यक्तित्व और कार्यप्रणाली में भी बेहतरीन निखार आएगा। युवाओं को अपनी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम मिलने वाले हैं। गैरकानूनी कार्यों से दूरी बनाकर रखें। खर्चे बढ़ेंगे, लेकिन साथ ही धन लाभ भी रहेगा। इसलिए अधिक परेशान होने की जरूरत नहीं। परंतु आप अपने उग्र स्वभाव की वजह से किसी के साथ संबंध खराब सकते हैं। अपने स्वभाव को सकारात्मक रखें। व्यवसाय संबंधी गतिविधियों में कुछ गिरावट की स्थिति रहेगी। इस पर मनन और चिंतन करने की जरूरत है। वर्तमान वातावरण की वजह से कार्य प्रणाली में भी परिवर्तन लाना होगा। अभी लाभ की अपेक्षा मेहनत ज्यादा रहेगी। जल्दी ही स्थिति अनुकूल हो जाएगी। दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी, जिसकी वजह से मन और माहौल दोनों प्रफुल्लित रहेंगे। कोई पुराना रोग दुबारा परेशान करेगा, जिसकी वजह आपकी लापरवाही ही है। दिनचर्या व्यवस्थित रखें।
कुंभ:
दिनभर काम ज्यादा रहेगा। व्यस्तता के बावजूद परिवार और संबंधियों के लिए भी समय निकाल लेंगे। आय का कोई रुका हुआ स्त्रोत दोबारा शुरू होगा। युवाओं को अपने किसी प्रोजेक्ट में सफलता मिलने से राहत मिलेगी। दोपहर बाद परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल हो सकती हैं। इस समय कोई भी जोखिम ना उठाएं तथा गुस्से और आवेश पर भी काबू रखें। बड़े बुजुर्गों की सलाह व आशीर्वाद पर अमल करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। व्यवसाय में किसी भी गैर कानूनी कार्य में रुचि ना लें। इससे आपका मान-सम्मान और व्यवसाय दोनों पर बात आ जाएगी। मीडिया व संपर्क सूत्रों द्वारा कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेंगी, जो कि आपके व्यवसाय के लिए भी लाभदायक साबित होंगी। वैवाहिक जीवन मधुर रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। अपना मनोबल और मानसिक स्थिति सकारात्मक बनाए रखने के लिए मेडिटेशन ध्यान पर भी समय दें।
मीन:
समय बहुत ही मेहनत और परिश्रम करने का है। परंतु आपको इसके उचित परिणाम भी हासिल होंगे। इसलिए तनाव ना लें तथा कुछ समय आत्म-मनन और चिंतन में जरूर लगाएं। बदलते परिवेश की वजह से आपने जो कुछ नीतियां बनाई हैं, उसमें उचित सफलता मिलेगी। किसी पारिवारिक सदस्य की नकारात्मक बात पता चलने से मन व्यथित रहेगा। तनाव लेने से कुछ हासिल नहीं होगा, धैर्य रखें। घर के वरिष्ठ सदस्यों के स्वास्थ्य को लेकर उनकी नियमित देखभाल और सेवा की जरूरत है। व्यवसाय में आपकी लापरवाही अथवा गलती की वजह से कोई बड़ा ऑर्डर या डील हाथ से निकल सकती है। इस समय मेहनत और एकाग्रता की जरूरत है। कार्य क्षेत्र की आंतरिक व्यवस्था में सुधार लाने से कार्यप्रणाली में गति आएगी। आपके प्रयासों से घर के वातावरण में सुधार आएगा। अविवाहित व्यक्तियों के लिए कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां आएंगी। पेट खराब और एसिडिटी की समस्या रहेगी। अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही करना दिक्कतों को बढ़ा सकता है।

