शिकंजा: उत्तराखंड में नकली नोटों की सप्लाई करने के मामले में तीन गिरफ्तार, बंगाल से लाते थे नोट 

शिकंजा: उत्तराखंड में नकली नोटों की सप्लाई करने के मामले में तीन गिरफ्तार, बंगाल से लाते थे नोट 
Spread the love

हल्द्वानी। पश्चिम बंगाल से उत्तराखंड में लाकर नकली नोटों की सप्लाई के मामले में शामिल तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।  अब तक नकली नोट प्रकरण में मामले में मुख्य आरोपी सहित 11 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। लालकुआं निवासी सर्राफ शुभम वर्मा को बीती 9 अक्टूबर को नौ हजार रुपये के जाली नोटों के साथ गिरफ्तार किया गया था। बाद में गिरोह के सात और लोगों को 3,46,500 रुपये से अधिक के जाली नोटों के साथ पकड़ा गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी शुभम वर्मा की करंट अकाउंट की जांच की, तो पता चला कि शुभम के अकाउंट की लिमिट दो करोड़ रुपये है। लेकिन पिछले कई महीनों से इस खाते में प्रत्येक महीने करीब एक करोड़ रुपये का ट्रांजेक्शन होता आ रहा था। रकम आने के दो-तीन दिन के भीतर ही निकाल ली जाती थी। संदिग्ध लेनदेन के कारण भारत सरकार की एजेंसी ने शुभम का अकाउंट ब्लॉक कर दिया था। बैंक प्रबंधक की तहरीर पर पुलिस ने आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को पूछताछ में पता लगा कि इस खाते से ऑनलाइन गेमिंग एप बाइनेंस और इंस्टाग्राम ग्रुप 99 ईसीएच के जरिये पैसों का निवेश कराया जा रहा है। इसके लिए लोगों को टेलीग्राम ग्रुप से जोड़ा जाता और फिर रुपयों को क्रिप्टो कैरेंसी में इंवेस्ट कराया जाता था। शुभम के खाते की और जांच की गई तो बरेली के भोजीपुरा के गांव रम्पुरा माफी निवासी रेहान व शाकिर खान और राजस्थान के संदीप  के नाम सामने आए। तीनों अपनी पहचान छिपाकर शुभम के खाते से ऑनलाइन गेमिंग एप के जरिए पैसा डालते थे।

Parvatanchal