दुखद: बाइक व कैंटर में हुई सामने-सामने की भिड़ंत, बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत

Spread the love

 

उधमसिंहनगर। जिले में खटीमा टनकपुर हाईवे पर चकरपुर क्षेत्र में बाइक व कैंटर की सामने-सामने से भिड़ंत में बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक, बीते देर रात खटीमा कोतवाली के चकरपुर पुलिस स्टेशन के समीप हाईवे पर बाइक व कैंटर ट्रक की आमने-सामने से जबदस्त टक्कर हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे चकरपुर पुलिस स्टेशन  इंचार्ज एसआई प्रियांशु जोशी व पुलिस टीम ने दोनों गंभीर रूप से घायल बाइक सवार युवकों को 108 की मदद से नागरिक अस्पताल खटीमा भिजवाया। जहां पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। एसआई प्रियांशु जोशी के अनुसार प्रारंभिक जांच में मृतक चंपावत श्यामलाताल क्षेत्र के निवासी हैं।
जिनमें से एक मृतक की पहचान पंकज कलौनी पुत्र रमेश कलौनी उम्र 25 वर्ष लगभग के रूप में हुई है। वहीं घटनास्थल से आदेश राम पुत्र हरी राम निवासी श्यामलाताल का आधार कार्ड मिला है। फिलहाल श्यामलताल क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को उक्त दुर्घटना की सूचना दी गई है। उनके आने के बाद ही दूसरे मृतक की पहचान हो पाएगी। दुर्घटना के समय दोनों मृतक बाइक से खटीमा की ओर से टनकपुर की ओर जा रहे थे।

Parvatanchal