शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे
आज़ का राशिफल: मंगलवार, 08 अक्टूबर 2024

मेष:
कोई मनचाहा काम पूरा होने के योग हैं। सामाजिक कामों में आपका योगदान रहेगा और पहचान बढ़ेगी। खासतौर पर महिला वर्ग के लिए समय अनुकूल है। घर के बड़ों का मार्गदर्शन मिलेगा। किसी संबंधी अथवा पड़ोसी से कोई वाद-विवाद होता है, तो आपको इससे बचना होगा। लापरवाही की वजह से कुछ लोग अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। अपनी महत्वपूर्ण चीजों तथा दस्तावेजों की संभाल स्वयं करें, दूसरों पर निर्भर ना रहें। बिजनेस में नए मौके मिलेंगे, लेकिन अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए बहुत मेहनत करने की जरूरत है। प्रॉपर्टी से जुड़े बिजनेस में खास डील हो सकती है। व्यापार में विस्तार संबंधी योजनाएं स्थगित रखें। पारिवारिक सामंजस्य उचित बना रहेगा। प्रेम संबंधों में किसी प्रकार की बदनामी मिलने की आशंका है। इसलिए सावधान रहें। नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या रहेगी। इसका मुख्य इलाज एक्सरसाइज, वॉक करना इत्यादि ही है।
वृष:
परिस्थितियों में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। पुराने विवादों से मुक्ति मिलेगी तथा जनसंपर्क और अधिक विस्तृत होंगे। साथ ही कुछ राजनीतिक अथवा सामाजिक संबंधों से आपको फायदा होने की उम्मीद है। घर के रखरखाव अथवा बदलाव संबंधी योजनाओं को कार्य रूप देने का उत्तम समय है। किसी भी परिस्थिति में शांत चित्त बने रहें। तनाव लेने से इसका नकारात्मक प्रभाव आपकी कार्य क्षमता पर भी पड़ सकता है। लंबित पड़े हुए व्यक्तिगत कार्यों को पूरा करने के लिए अगर किसी की मदद लेनी पड़े, तो संकोच बिल्कुल ना करें। नया बिजनेस शुरू करने की प्लानिंग है, तो सफलता मिलने की संभावना है। आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य भार मिलेगा, जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। कोई ऑफिशियल टूर का प्रोग्राम बनेगा और यह यात्रा आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। विवाहित जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनाए रखने के लिए अगर साथी को मनाना पड़े तो देर ना करें। कुछ उपहार भी देना अच्छा रहेगा। अत्यधिक कार्यभार की वजह से थकान रहेगी। परंतु मनोनुकूल परिणाम मिलने से नकारात्मक असर स्वास्थ्य नहीं पड़ेगा, इसलिए चिंता ना करें।
मिथुन:
ग्रह स्थिति आपको कोई खास उपलब्धि देने के लिए तत्पर है। अचानक धन लाभ की संभावनाएं बनेंगी। परिवारिक लोगों की हर छोटी-मोटी जरूरत पूरा करने में आपको आनंद मिलेगा। किसी पॉलिसी आदि में भी निवेश करने का उत्तम समय है। युवा अपने भविष्य को लेकर प्रयत्नशील रहेंगे। जोखिम भरे कामों में दिलचस्पी न लें, क्योंकि इस समय नुकसान होने जैसी स्थिति बन रही है। बिना किसी अनुभव के कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में परहेज करें। घरेलू जिम्मेदारियों को भी निभाना आपका कर्तव्य है। कारोबारी मामलों में कुछ ठोस निर्णय लेने में दिक्कत आएगी। अधिक मेहनत और परिश्रम की जरूरत है। कार्य विस्तार संबंधी योजनाओं को क्रियान्वित करने में अभी जल्दबाजी ना करें। नौकरी में प्रोजेक्ट पूरा करने में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी तथा परिवारजनों का सहयोग बना रहेगा। प्रेम संबंधों में और अधिक नजदीकियां बढ़ेंगी। वर्तमान वातावरण की वजह से स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। दिक्कत आने पर आयुर्वेदिक इलाज लेना उचित रहेगा।
कर्क:
दिन बहुत ही सुखद व्यतीत होगा। स्वयं द्वारा लिए गए निर्णय ज्यादा प्रभावी रहेंगे। पुराने चल रहे विवादों को सुलझाने का उचित समय है। युवाओं को अपना कोई लक्ष्य निर्धारित करने में अनुभवी लोगों का सहयोग मिलेगा और सफल भी रहेंगे। दिन के उत्तरार्द्ध में किसी कार्य में व्यवधान आ सकते हैं। बेहतर होगा कि किसी अनजान व्यक्ति पर विश्वास ना करें। संतान पक्ष की परेशानियों का समाधान करने में भी आपका सहयोग आवश्यक है। किसी भी विपरीत परिस्थिति में अपने गुस्से को शांत रखें। अपनी व्यावसायिक गतिविधियों में बाहरी लोगों को अपने काम में हस्तक्षेप ना करने दें। पार्टियों के साथ संबंधों को और अधिक मजबूत करने की जरूरत है। खानपान से संबंधित व्यवसाय में फायदा रहेगा। नौकरी पेशा लोगों को मन मुताबिक कार्यभार मिलेगा, साथ ही प्रमोशन भी संभव है। अपने व्यस्ततम समय में से कुछ समय परिवार के लिए भी निकालना जरूरी है। इससे आपसी सामंजस्य बना रहेगा। नव विवाहितों का कोई मनोरंजन का प्रोग्राम बन सकता है। मन में कुछ चंचलता रहने से अपने कार्यों पर फोकस रखना मुश्किल होगा। उदासी और आलस जैसी स्थिति हावी न होने दें।
सिंह:
आज परिवारिक लोगों के साथ शॉपिंग जैसे कार्यों में बेहतरीन समय व्यतीत होगा। साथ ही पारिवारिक व्यवस्था को उत्तम बनाए रखने में भी आपका प्रयास कामयाब रहेगा। घर में किसी अविवाहित सदस्य के लिए विवाह संबंधी रिश्ता आ सकता है। संयम और धैर्य बनाए रखें तथा गैरकानूनी कार्यो से दूर रहें। कोई अपमानजनक स्थिति उत्पन्न हो सकती है। पारिवारिक वरिष्ठ सदस्यों का अनुभव और मार्गदर्शन पर अमल करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज व्यक्तिगत कार्यों की वजह से अपने व्यवसाय पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे। परंतु चिंता ना करें। फिर भी काम सुचारू रूप से चलते रहेंगे। ऑफिस में पेपर वर्क करते समय कोई गलती हो सकती है, जिससे आपकी मुश्किलें बढ़ेंगी। व्यावसायिक परेशानियों को अपने पारिवारिक जीवन पर हावी ना होने दें। युवाओं की दोस्ती प्रेम संबंधों में तब्दील हो सकती है। आज स्वास्थ्य की दृष्टि से समय कुछ अनुकूल नहीं है। कुछ चोट वगैरा लगने की भी स्थिति बन रही है।
कन्या:
आज कोई अवसर मिलने वाला है, जिसके लिए आप काफी समय से प्रयास कर रहे थे। आप अपनी प्रबल इच्छा शक्ति और आत्मविश्वास के सहारे कई महत्वपूर्ण कार्यों को अंजाम देने में समर्थ रहेंगे। धर्म-कर्म के मामले में भी रुचि बनी रहेगी। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त संबंधी मामलों में पेपर वगैरा अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें। इस समय अनुभवी व्यक्तियों की सलाह को नजरअंदाज ना करें। रुपए-पैसे के मामले में सभी निर्णय स्वयं ही लें। दूसरों पर निर्भर रहना उचित नहीं है। व्यवसाय संबंधी नई योजनाओं को आकार देने का उत्तम समय है। इस समय रियल स्टेट का व्यवसाय करने वाले लोग अच्छा मुनाफा कमाएंगे। उच्च अधिकारियों के साथ अच्छे संबंध आपको कोई सरकारी टेंडर या बड़ा ऑर्डर भी दिलवा सकता है। सरकारी नौकरी में कोई विशेष अधिकार मिल सकता है। परिवार जनों के बीच आपसी तालमेल में कुछ दिक्कतें रहेंगी। समय अनुसार अपने व्यवहार में भी बदलाव लाना जरूरी है। एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। मानसिक रूप से थकान और सुस्ती जैसी बातें हावी रहेंगी। सकारात्मक बने रहने के लिए आध्यात्म तथा ध्यान का सहारा लें और शांत चित्त बने रहें।
तुला:
समय के साथ परिस्थितियां नियंत्रण में आ रही हैं, इसलिए पूर्ण आत्मविश्वास के साथ अपने कार्यों पर ध्यान दें। पैतृक प्रॉपर्टी संबंधी कोई मामला अटका हुआ है, तो आज उसके आसानी से हल होने की संभावना है। कोई आध्यात्मिक यात्रा का भी प्रोग्राम बनेगा। खुद को किसी भी तरह के विवाद से दूर रखें, वरना इस वजह से आपका मानसिक सुकून भी प्रभावित होगा। फिजूलखर्ची से भी बचना जरूरी है। परिवारजनों पर बहुत अधिक अनुशासन बना कर रखना उन्हें परेशान कर सकता है। व्यवसाय में व्यवस्था बनाए रखने के लिए कुछ कड़े फैसले लेने होंगे। इस समय मार्केटिंग संबंधी कार्य में अधिक ध्यान देना लाभदायक रहेगा। रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों में पैसा ना लगाएं। मेंटेनेंस संबंधी कार्यों पर भी खर्च बढ़ेगा। ऑफिस में चल रही राजनीति से परेशान रहेंगे। पति-पत्नी के संबंध खुशनुमा रहेंगे तथा परिवार के साथ किसी समारोह आदि में जाने का भी अवसर मिलेगा। वंशानुगत संबंधी रोग पुनः उठ सकता है। इसलिए लापरवाही ना बरतें तथा अपनी व्यवस्थित दिनचर्या रखें।
वृश्चिक:
आज अपने संपर्कों को बढ़ाने पर जोर देना चाहिए। यह आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। कोई पुरानी समस्या का समाधान मिल जाने से मानसिक रूप से बहुत ही सुकून और राहत मिलेगी। विद्यार्थियों को भी अपने किसी उपलब्धि को हासिल कर लेने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। पारिवारिक मामलों में ज्यादा रोक-टोक ना लगाएं तथा अपने स्वभाव में लचीलापन रखें। युवाओं को अभी मनोवांछित परिणाम हासिल करने के लिए और अधिक मेहनत की जरूरत है। विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों को कुछ दिक्कतें आएंगी। व्यवसाय को लेकर की गई मेहनत आपकी तरक्की के द्वार खोलने वाली है। सिर्फ सहकर्मियों के साथ संबंधों को मजबूत रखें। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में आपसी तालमेल में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। ऑफिस के फाइनेंस संबंधी कार्यों को करते समय सावधानी बरतने की जरूरत है। दांपत्य जीवन सुखद और मधुरता पूर्ण रहेगा। परंतु प्रेम संबंधों में छोटी सी लापरवाही को लेकर अलगाव जैसी स्थिति भी बन सकती है। गैस और बदहजमी की वजह से और भी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उठ सकती हैं। हल्का खान-पान लें। योगा और मेडिटेशन भी इसका उचित इलाज है।
धनु:
बड़ों का सानिध्य मिलेगा और घर में सुख-सुविधा संबंधी वस्तुओं की खरीदारी भी रहेगी। किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से मुलाकात द्वारा कुछ बेहतरीन जानकारियां हासिल होंगी। अगर कोई सरकारी मामला फंसा हुआ है तो उससे संबंधित फैसला आपके पक्ष में होने की संभावना है। भाइयों के साथ किसी पारिवारिक मुद्दे को लेकर वाद-विवाद की स्थिति बन रही है। हालांकि आप अपने उचित व्यवहार द्वारा परिस्थितियां संभाल लेंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता संबंधी परीक्षा की तैयारी में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। व्यवसाय में गति आएगी। लेकिन फाइनेंस से जुड़े व्यापार में सरकारी काम बहुत ही मजबूती से करें। सरकारी सेवारत लोगों के कार्य स्थल पर किसी प्रकार की राजनीति चल सकती है। दूसरों के मामले में ध्यान ना देकर अपने काम से ही मतलब रखें। पति-पत्नी के बीच सकारात्मक और सहयोगात्मक पूर्ण संबंध रहेंगे। परिवार के साथ लॉन्ग ड्राइव में जाने से सबका मन प्रफुल्लित रहेगा। ज्यादा थकान की वजह से सिर दर्द और कमजोरी महसूस हो सकती है। आध्यात्मिक गतिविधियों, मेडिटेशन आदि में कुछ समय व्यतीत करना आपको सुकून देगा।
मकर:
लाभदायक समय है। अपने लंबित पड़े हुए कार्यों को तुरंत निपटा लें। आपकी किसी विशेष गतिविधि की वजह से आपको सराहा जाएगा। घर की सुख-सुविधा संबंधी वस्तुओं की शॉपिंग में समय व्यतीत होगा। किसी नजदीकी मित्र की समस्या हल करने में आपकी विशेष भूमिका रहेगी। पुरानी गलतियों से सबक लेकर अपना वर्तमान बेहतर बनाएं। विद्यार्थी तथा युवा वर्ग के सोशल मीडिया तथा फालतू बातों में समय व्यतीत करने की वजह से उनके कुछ महत्वपूर्ण काम अधूरे रह सकते हैं। घर में किसी बात से तनाव होने पर शांतिपूर्ण रवैया रखें। कारोबार में अन्य दिनों की तुलना में फायदे की स्थिति कुछ मध्यम ही रहेगी, लेकिन परिस्थितियों से किसी भी तरह का समझौता न करें तथा अपनी कार्य क्षमता पर ही विश्वास बनाकर रखें। रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों में सफलता मिलेगी। टीमवर्क बनाकर काम करने से व्यवस्था उत्तम बनी रहेगी। पति-पत्नी के बीच मधुरता पूर्ण संबंध रहेंगे। प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति विश्वास रखना जरूरी है। बदलते मौसम की वजह से खानपान के प्रति लापरवाही रखना स्वास्थ्य को प्रभावित करेगा। दिनचर्या को संयमित रखना जरूरी है।
कुंभ:
जरूरी काम समय पर पूरे हो जाने से राहत मिलेगी। भविष्य संबंधी प्लानिंग के लिए भी उत्तम समय है। दिन की शुरुआत में कुछ दिक्कतें रहेंगी, परंतु साथ ही किसी खास मित्र के साथ विचार-विमर्श करने से कई समस्याओं का समाधान मिलेगा। युवा लोग भी परिवार की मदद से कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। कोई न्यायिक मामला उलझा हुआ है तो उसे जल्दी ही सुलझाने की कोशिश करें, साथ ही इस समय किसी भी तरह के उधारी अथवा लोन लेने की स्थिति से परहेज रखें। संतान का आत्म बल बनाए रखने में आपका सहयोग जरूरी है। व्यवसाय में टीमवर्क के साथ काम करना लाभप्रद रहेगा। रुके हुए कार्य गति में आएंगे और आय की स्थिति भी बेहतर होगी। शेयर्स, तेजी-मंदी जैसी गतिविधियों में आज पैसा ना लगाएं। ऑफिस में मीटिंग के दौरान दूसरों की राय पर भी ध्यान दें। ऑनलाइन काम में डाटा सिक्योरिटी का ध्यान रखें। पति-पत्नी के बीच उचित संबंध से रहने से आपसी संबंधों में और अधिक नज़दीकियां बढ़ेंगी। प्रेम प्रसंग और अधिक प्रगाढ़ होंगे। सुकून और शांति बनाए रखने के लिए कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों अथवा एकांत में जरूर व्यतीत करें।
मीन:
दिन कुछ मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा। कोई सुखद समाचार मिलेगा, जिससे मन में प्रफुलता बनी रहेगी। परिवार से जुड़े कार्यों को भी पूरा करने में आपका विशेष योगदान बना रहेगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता में उचित परिणाम मिलेंगे। नकारात्मक गतिविधियों और विचारों को अपने ऊपर हावी ना होने दें। चचेरे भाइयों से भी संबंध मधुर बनाकर रखने की आवश्यकता है, किसी तरह की अनबन होने की आशंका लग रही है। बड़े बुजुर्गों के मार्गदर्शन में समस्याएं सुलझाएं। कार्यक्षेत्र पर बहुत अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। इस दौरान कुछ विरोधी आपका अहित करने की कोशिश कर सकते हैं। कर्मचारियों के सहयोग से आप कोई महत्वपूर्ण डील भी फाइनल करेंगे, जो कि लाभदायक रहेगी। नौकरी पेशा लोगों को बदलाव संबंधी शुभ अवसर मिलेंगे। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। जीवन साथी का योगदान घर के वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा बनाकर रखेगा। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करते रहने से खांसी-जुकाम और गला खराब होने जैसी परेशानी से राहत मिलेगी। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

