कामयाबी: पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, तीन किलो चरस के साथ दबोचे दो शातिर तस्कर

कामयाबी: पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, तीन किलो चरस के साथ दबोचे दो शातिर तस्कर
Spread the love

 

नई टिहरी। टिहरी पुलिस ने चरस की तस्करी करने वाले दो शातिर आरोपियों को तीन किलो से अधिक चरस के साथ गिरफ्तार किया है। उनके विरुद्ध एनडीपीएस ऐक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। बड़ी मात्रा में चरस की रिकवरी पर एसएसपी आयुष अग्रवाल ने पुलिस टीम को 10 हजार रुपये नकद इनाम भी दिया है। आरोपियों को कोर्ट के निर्देश पर जेल भेजा दिया गया है। शनिवार को पत्रकार वार्ता करते हुए एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार शाम को सीआईयू और मुनिकीरेती थाना पुलिस ने संयुक्त चेकिंग अभियान में थाना क्षेत्र से दो आरोपियों 19 वर्षीय शुभम उर्फ बुद्दू पुत्र परशुराम निवासी धनपुरा पथरी हरिद्वार से 1.860 ग्राम और 21 वर्षीय आदित्य पुत्र महिपाल निवासी खालसा मोहल्ला मंगलौर हरिद्वार के कब्जे से 1.168 कुल 3.028 किलो चरस बरामद की है। इस कार्य के लिए प्रयुक्त बाइक को पुलिस ने सीज किया है। एसएसपी ने बताया कि आरोपी आदित्य पर थाना मंगलौर में आर्म्स ऐक्ट में मुकदमा पंजीकृत है। उनका अन्य आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। बताया कि अभी पूछताछ की जा रही है, कि उन्होंने चरस कहां से खरीदी और कहां बेचने के लिए ले जा रहे थे। बताया कि लंबे समय बाद इतनी बड़ी मात्रा में चरस बरामद हुई है। आगे भी पुलिस का अभियान जारी रहेगा। पुलिस टीम में सीओ ओशिन जोशी, सीआईयू प्रभारी प्रदीप चौहान, एसएचओ मुनिकीरेती रितेश शाह, एसआई ओमकांत भूषण, जितेंद्र कुमार, राजेंद्र रावत, विकास सैनी, रविंद्र नेगी, संदीप कुमार आदि शामिल रहे।

Parvatanchal