सनसनी: नेशनल हाईवे पर युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

सनसनी: नेशनल हाईवे पर युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Spread the love

 

उधमसिंह नगर। जिले के जसपुर थाना क्षेत्र में कलियांवाला गांव निवासी मंजीत सिंह पुत्र टहल सिंह की नेशनल हाईवे पर दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने मृतक के शव को पीएम के लिए भेज दिया है।
एसपी काशीपुर अभय सिंह ने बताया कि शनिवार की दोपहर में पुलिस को जसपुर थाना क्षेत्र में कलियांवाला गांव के पास सड़क पर एक व्यक्ति के लहूलुहान हालत में पड़े होने की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी।
पुलिस घायल व्यक्ति को हॉस्पिटल लेकर भी गई, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त कलियांवाला गांव निवासी मंजीत सिंह के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक इस वारदात को सुनसान इलाके में अंजाम दिया गया है। अभी मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में भी लिया है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

Parvatanchal