शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे
आज़ का राशिफल: शनिवार, 05 अक्टूबर 2024

मेष:
दिन सुखद व्यतीत होगा। अपने व्यक्तित्व को और अधिक निखारने का मौका मिलेगा। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई निर्णय लेने जा रहे हैं, तो आज उस पर गंभीरता से विचार विमर्श करें, आपका कार्य बन सकता है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई से संबंधित समस्याओं को पिता की मदद से सुलझाएं। छोटी-छोटी बातों पर आक्रोश आना उचित नहीं है। अपने स्वभाव के प्रति आत्म चिंतन अवश्य करें। कुछ समय आध्यात्मिक अथवा धार्मिक स्थान पर व्यतीत करने से आपको मानसिक सुकून मिलेगा। बीती हुई नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी ना होने दें। व्यवसाय में मन मुताबिक कॉन्ट्रैक्ट मिलने की संभावना है। इसलिए पूरी तरह प्रयासरत रहें। मीडिया के क्षेत्र से जुड़े व्यवसाय में कुछ नई जानकारियां मिलने से काम आसान होगा। नौकरीपेशा लोगों को मन मुताबिक काम मिलेगा, नया काम शुरू करने की योजना भी बनेगी। वैवाहिक संबंध मधुरता पूर्ण रहेंगे। दोस्तों के साथ मेल-मिलाप प्रसन्नता देगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। वर्तमान मौसम में अपने खान-पान के प्रति ज्यादा सचेत रहने की जरूरत है।
वृष:
स्वास्थ्य में कुछ सुधार महसूस होने से प्रफुल्लित और ऊर्जावान महसूस करेंगे तथा अपने कार्यों में भी ध्यान लगेगा। रुका हुआ कोई आय का स्त्रोत शुरू होने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। विद्यार्थी अपने किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में सफल रहेंगे। किसी भी विपरीत परिस्थिति में मायूस होने की बजाय समाधान ढूंढना समस्या का हल है। यह भी ध्यान रखें, कि ज्यादा सोच-विचार करने से समय हाथ से निकल सकता है। कोई भी खास निर्णय लेने से पहले उससे संबंधित जानकारी जरूर हासिल करें। कामकाज में कुछ बाधाएं रहेंगी। अपने हिसाब-किताब में पारदर्शिता रखनी होगी, वरना कानूनी मुश्किलें आ सकती हैं। यह समय प्रतिस्पर्धा वाला है। परंतु कार्यस्थल पर चल रहा कोई विवाद दूर हो सकता है। नौकरीपेशा लोग उच्च अधिकारियों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें। पति-पत्नी के बीच रोमांटिक संबंध बने रहेंगे। अपने लव पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें। बदलते मौसम की वजह से थकान और आलस ऐसी स्थिति रहेगी। चुस्त-दुरुस्त बने रहने के लिए प्राकृतिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें।
मिथुन:
बेहतरीन ग्रह स्थिति बन रही है। लंबे समय से रुका हुआ कोई कार्य आज सिद्ध हो जाएगा, जिससे प्रसन्नता रहेगी। आपका समझदारी पूर्ण व्यवहार और उचित आचरण नुकसान को भी फायदे में परिवर्तित करने में सक्षम रहेगा। लेनदेन संबंधी गतिविधियों में भी फायदा होगा। आज आपके ऊपर अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी बनी रहेंगी। घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत आने से आपकी दिनचर्या कुछ अस्त-व्यस्त हो सकती है। इस समय बच्चों के साथ भी उनकी समस्याओं को सुलझाने में समय देना जरूरी है। आपने कोई नया उद्यम या काम शुरू किया है, तो उसमें बहुत अधिक मेहनत करनी होगी। मीडिया, कंप्यूटर, इंटरनेट आदि से जुड़े व्यवसाय में विस्तार होने की संभावना है। युवाओं का कोई रुका हुआ या लंबित पड़ा हुआ काम संपन्न हो सकता है। परिवार जनों तथा जीवनसाथी का आपके प्रति उचित सहयोग बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां रहेंगी। वर्तमान मौसम की वजह से स्वास्थ्य संबंधी हल्की-फुल्की दिक्कत रह सकती है। योगा, प्राणायाम को अपनी दिनचर्या में जरूर शामिल करें।
कर्क:
आज का दिन किसी विशेष योजना को क्रियान्वित करने में ही व्यतीत हो जाएगा। जरूरतमंद लोगों की सहायता करके मानसिक सुकून भी मिलेगा। काफी समय बाद नजदीकी रिश्तेदारों के साथ मेलजोल होने से घर के सभी सदस्य बहुत अधिक आनंदित होंगे। विद्यार्थी मनोरंजन तथा व्यर्थ के कार्यों में पड़कर अपने अध्ययन और करियर के साथ समझौता ना करें। घर के कार्यों में हाथ बंटाना भी आपकी जिम्मेदारी है। किसी से भी बातचीत करते समय सभ्य भाषा का प्रयोग करें। व्यवसाय में कुछ नई योजनाओं पर विचार-विमर्श होगा तथा किसी सरकारी संस्था से भी लाभ मिलता नजर आ रहा है। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से संबंधित व्यवसाय ज्यादा फायदेमंद की स्थिति में रहेंगे। नौकरी पेशा व्यक्तियों को कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिल सकती है। घर में मेहमानों का आगमन होगा तथा आपसी मेल-मिलाप सबको खुशी देगा। प्रेम संबंधों में लव पार्टनर के साथ सुखद समय व्यतीत होगा। एलर्जी की वजह से गला खराब हो सकता है, जिसकी वजह से बुखार से भी परेशान रहेंगे।
सिंह:
पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियों से राहत मिलेगी। सिर्फ अपनी दिनचर्या में बदलाव लाने की जरूरत है। कड़वे अनुभवों से सीख लेकर आप अपने जीवन शैली में बदलाव लाएंगे, जो कि बेहतरीन साबित होंगे। घर में मेहमानों के आगमन से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। कहीं यात्रा कर रहे हैं, तो अपने सामान का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। आपके कुछ नजदीकी मित्र अथवा रिश्तेदार ही आपके खिलाफ कुछ अफवाहें फैला सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। विद्यार्थी तथा युवा वर्ग अपने लक्ष्य को आंखों से ओझल ना होने दें। व्यावसायिक क्षेत्र में प्रत्येक गतिविधि अपनी निगरानी में ही करवाएं। ध्यान रखें, कि किसी के हस्तक्षेप द्वारा आपके कार्य में गड़बड़ हो सकती है। नौकरीपेशा लोग अपने लक्ष्य को हासिल करने में सफल रहेंगे। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। व्यर्थ के प्रेम संबंध आपके पारिवारिक जीवन में जहर खोल सकते हैं। अत्यधिक कार्य भार की वजह से घबराहट और बेचैनी जैसी स्थिति रह सकती है। मेडिटेशन और ध्यान इसका उचित इलाज है।
कन्या:
सौम्य और मधुर व्यवहार रखने से लोग आपकी तरफ आकर्षित होंगे और आपकी बातों को भी महत्व देंगे। दिन का अधिकतर समय फाइनेंस संबंधी गतिविधियों में भी व्यतीत होगा। आपको मनोनुकूल परिणाम भी मिलेंगे। घर में वास्तु संबंधी नियमों का पालन करने से घर में सकारात्मकता आएगी। कोई सरकारी मामला अटका हुआ है, तो उसे आज सुलझा लेना उचित होगा। अचानक ही कुछ ऐसे खर्चे सामने आएंगे, कि जिन पर कटौती करना भी संभव नहीं होगा। परिवार से जुड़ा कोई भी फैसला जोश की बजाय होश में लेना जरूरी है। खर्चों के मामले में अपने बजट का भी ध्यान अवश्य रखें। कारोबारी मामलों में कुछ नए अवसर मिलेंगे तथा कोई नया शुरू करने का भी विचार बनेगा। सरकारी मामलों में किसी भी तरह की जल्दबाजी ना करें तथा अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन अवश्य लें। नौकरी पेशा लोगों को अपना टारगेट हासिल करने में उच्चाधिकारियों का सहयोग भी मिलेगा। परिवार में सुख-शांति भरा वातावरण रहेगा। प्रेम संबंधों के चलते घर में किसी प्रकार की कड़वाहट आ सकती है। इस बात का अवश्य ध्यान रखें। छोटी-मोटी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां रहेगी, परंतु चिंता करने जैसी स्थिति नहीं है। थोड़ी सी सावधानी आपको स्वस्थ भी रखेगी।
तुला:
मिले-जुले परिणाम वाला दिन रहेगा। आज अपने किसी उद्देश्य को लेकर मेहनत थोड़ी करनी पड़ेगी, लेकिन उसके परिणाम भी बहुत सकारात्मक रहेंगे। युवा वर्ग को प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा, इसलिए अपने लक्ष्य के प्रति केंद्रित रहें। किसी मित्र अथवा संबंधी की गलत सलाह आपको भ्रमित भी करेगी। इसलिए किसी की भी बात पर बिना सोचे-समझे भरोसा ना करें अथवा कोई भी कार्य करने से पहले उसकी सफलता जरूर सुनिश्चित करें। सामाजिक गतिविधियों में अपना योगदान अवश्य दें, इससे संपर्क का दायरा विस्तृत होगा। व्यापार में कामकाज के दौरान तनाव मुक्त रहें और शांत चित्त होकर अपने कार्यों को अंजाम दें। आज आर्थिक स्थिति बेहतर बनाने के लिए समय बहुत ही अनुकूल है। सरकारी नौकरी में उच्चाधिकारियों द्वारा कोई शुभ सूचना मिल सकती है। विवाहित संबंधों में सुखद स्थिति बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में भी और अधिक नज़दीकियां आएंगी। आपकी व्यवस्थित दिनचर्या और व्यवहार आपको शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ और ऊर्जावान रखेगा।
वृश्चिक:
किसी विशेष काम को लेकर किए गए प्रयासों के आज परिणाम मिलने वाले हैं। उधार दिया हुआ अथवा फंसा हुआ पैसा भी मिल सकता है। अध्ययनरत युवाओं को प्रोफेशनल पढ़ाई में उचित सफलता मिलेगी। अगर घर परिवर्तन संबंधी कोई योजना बन रही है, तो आज उस पर अमल कर सकते हैं। अपनी वाणी और गुस्से पर संयम रखने से आप कई मुश्किलों से बच सकते हैं। बिना मतलब दूसरों की परेशानियों में ना उलझें। किसी भी विपरीत परिस्थिति में अपना मनोबल गिरने ना दें। अपने आपको सकारात्मक बनाए रखना जरूरी है। उधार दिया हुआ पैसा हासिल करने में प्रयास करने पड़ेंगे। बिजनेस में नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको अपने प्रयासों तथा परिश्रम के उचित परिणाम हासिल होंगे। लेकिन अपने कारोबार से संबंधित प्रचार-प्रसार को भी बढ़ाना होगा। नौकरी पेशा लोगों को कोई महत्वपूर्ण कार्यभार मिल सकता है। किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप अपने घर परिवार पर ना होने दें। आपसी तालमेल रखने से घर में सुकून भरा वातावरण रहेगा। प्रेम प्रसंग प्रगाढ़ होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें तथा नियमित नींद लेना भी जरूरी है। योगा, मेडिटेशन को भी अपनी दिनचर्या में शामिल करें।
धनु:
अपने व्यक्तित्व और कार्य क्षमता में और अधिक निखार लाने की कोशिश का सुखद परिणाम आपके आज पर पड़ेगा। बच्चों से संबंधित समस्या का भी समाधान मिलेगा। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए सहायक रहेगी और कई कार्य भी संपन्न होंगे। बातचीत के दौरान बहस की स्थिति में ना पड़ें। वरना इसका असर रिश्तों पर पड़ सकता है। इस समय आर्थिक कशमकश जारी रहेगी। अपने अंदर अहम की भावना ना आने दें। युवा वर्ग मौज मस्ती में अपना समय व्यर्थ ना करके अपने करियर पर ज्यादा ध्यान दें। व्यावसायिक टैक्स संबंधी मामला उलझ सकता है। परंतु किसी सरकारी व्यक्ति की ही मदद से समाधान भी मिलेगा। वर्तमान समय में की गई मेहनत के निकट भविष्य में आपको इसके उचित परिणाम हासिल होंगे। कोई ऑफिशियल यात्रा कैंसिल भी हो सकती है। परिवार की सुख-शांति बनी रहेगी। घर में किसी नन्हे बच्चे की किलकारी संबंधी शुभ सूचना भी मिल सकती है। गर्म-सर्द होने की वजह से नजला-जुखाम जैसी परेशानी रहेगी। आयुर्वेद को अपनाना बेहतर इलाज है।
मकर:
बेहतरीन दिन रहेगा। आपके उत्तम व्यवहार की वजह से लोगों के सामने अच्छी इमेज बनी रहेगी। विद्यार्थियों को अपने करियर से संबंधित उचित उपलब्धियां हासिल होने वाली है। पारिवारिक अनुशासन व व्यवस्था बनाए रखने में आपका महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। किसी से भी प्रशंसा पाकर अपने अंदर अहम की भावना ना लाएं। बच्चों में अपनी मेहनत के मनोनुकूल परिणाम न मिलने से कुछ उदासी रहेगी, उनका मनोबल बनाकर रखना जरूरी है। दोपहर बाद परिस्थितियां कुछ अस्त-व्यस्त भी हो सकती हैं। व्यवसाय में फायदेजनक स्थिति बनी हुई है। इस समय महत्वपूर्ण कार्य में बदलाव भी कर सकते हैं। लेकिन किसी के साथ भी फाइनेंस संबंधी एग्रीमेंट करते समय सावधानी बरतें। व्यवसाय को लेकर कोई भी यात्रा करना इस समय फायदा नहीं देने वाला है। घर में शांति रहेगी तथा वैवाहिक संबंध मधुर रहेंगे। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सिर्फ व्यक्तिगत संबंधों में कटुता आने की वजह से कुछ तनाव रह सकता है।
कुंभ:
किसी वरिष्ठ सदस्य का मार्गदर्शन मिलने से आपका कोई अटका हुआ कार्य पूरा होगा। घर में नवीनीकरण अथवा साज-सज्जा से संबंधित वस्तुओं की शॉपिंग होगी। अपने व्यक्तिगत कार्यों के लिए भी समय निकाल लेंगे। धार्मिक गतिविधियों में रुचि रहेगी। बाहरी लोगों का अपने व्यक्तिगत मामलों में हस्तक्षेप ना होने दें, क्योंकि यह आपके परिवार तथा कार्यस्थल दोनों जगह परेशानी की वजह बन सकते हैं। किसी भी नकारात्मक परिस्थिति में गुस्सा या आवेश में आने की बजाय शांति और धैर्य बनाए रखें। व्यवसाय में वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन मिलने से आपके रुके हुए कार्य में गति आएगी तथा लाभदायक योजनाएं भी बनेंगी। आपके कार्य करने की नई तकनीक सफल रहेगी तथा लोग आपके कार्यों की सराहना करेंगे। पार्टनरशिप करने संबंधी योजना पर अभी और अधिक विचार-विमर्श करें। पति-पत्नी के बीच आपसी सहयोग और सामंजस्य बना रहेगा।। घर में खुशी भरा माहौल रहेगा। खांसी-जुकाम जैसी परेशानियां तंग करेंगी। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करें तथा प्रकृति के निकट रहें।
मीन:
आज आपका कोई सपना सच होने वाला है, लंबे समय से अटका हुआ कोई काम भी गति में आएगा। आत्मविश्वास बढ़ने से स्वयं को बेहतर स्थिति में महसूस भी करेंगे। पुराने मित्रों के साथ मेलजोल तथा विचार-विमर्श आपको कुछ नई जानकारियां सीखने में भी मदद करेगा। किसी संबंधी अथवा मित्र के साथ छोटी सी बात को लेकर वाद-विवाद भी हो सकता है। समझदारी से समस्या को सुलझाने का प्रयास करें। घर के वरिष्ठ सदस्यों के स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत की वजह से दिनचर्या कुछ अस्त-व्यस्त भी हो सकती है। कारोबारी गतिविधियां आपके प्रयासों से स्थिर रहेंगी, तरक्की का कोई बेहतरीन अवसर पर मिलने वाला है। राजनीति के क्षेत्र में कुछ नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। यदि अपनी कार्य योजना को आगे बढ़ाने की योजना सोच रहे हैं, तो कानूनी रूप से सभी चीजें पहले स्पष्ट करें। जीवनसाथी तथा परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में अपने लव पार्टनर की भावनाओं को आहत ना करें। ब्लड प्रेशर तथा हार्ट पेशेंट वर्तमान मौसम में अपना विशेष ध्यान रखें। थोड़ी सी सावधानी उन्हें स्वस्थ रखेगी।

