दुस्साहस: कमरे में घुसकर युवती के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास, छः के खिलाफ नामजद मुकदमा

दुस्साहस: कमरे में घुसकर युवती के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास, छः के खिलाफ नामजद मुकदमा
Spread the love

देहरादून। पटेल नगर कोतवाली क्षेत्र में पड़ोसी युवक पर युवती ने घर में घुसकर रेप के प्रयास का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवती की तहरीर पर 6 आरोपियों के खिलाफ मामला  दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता ने कहा कि 14 जुलाई रात को वह अपने कमरे में सोने के लिए गई थी, तभी पड़ोस का युवक उसके कमरे में घुस आया। आरोप है कि युवक ने युवती की अश्लील वीडियो दिखाकर उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। लेकिन युवती ने ऐसा करने से मना कर दिया, जिसपर आरोपी ने वीडियो को वायरल करने की धमकी दी।
युवती ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि वो जैसे-तैसे वहां से भागकर दूसरे कमरे में गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद आरोपी युवक पीड़िता के घर से चला गया। युवती की शिकायत के मुताबिक डर के मारे में उसने यह बात किसी से नहीं बताई। इसी वजह से आरोपी की हिम्मत और बढ़ गई। युवती का आरोप है कि इसके बाद अक्सर आरोपी युवक उसे परेशान करने लगा। युवती के आरोपों के मुताबिक बीती आठ अगस्त को आरोपी मेहरबान अपने दोस्त उस्मान, रिजवान, हारुन, जावेद और दानिश के साथ पीड़िता के घर आया और जबरन उठा ले जाने की बात कही, जिससे घबराकर युवती ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर मदद मांगी। तब तक आरोपी वहां से फरार हो गए। आठ अगस्त के बाद भी आरोपी ने युवती को परेशान किया। इसीलिए अब आरोपी की हरकतों से तंग आकर पीड़िता ने पुलिस ने शिकायत दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Parvatanchal