सबक: यातायात नियम तोड़ने वाले 328 चालकों पर पुलिस की कार्रवाई,15 वाहन किए गए सीज

सबक: यातायात नियम तोड़ने वाले 328 चालकों पर पुलिस की कार्रवाई,15 वाहन किए गए सीज
Spread the love

हल्द्वानी। एक दिवसीय विशेष अभियान के तहत जिला पुलिस ने शुक्रवार रात सड़कों पर नियमों का उल्लंघन करते हुए फर्राटा भरने वाले 328 वाहन चालकों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की। इस दौरान 15 वाहनों को सीज किया गया और 20 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए कार्रवाई की गई। नैनीताल सिविल पुलिस, ट्रैफिक पुलिस और सीपीयू ने शुक्रवार रात एक दिवसीय संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। नियमों को ताक पर रखकर अपनी और दूसरे राहगीरों की जान को खतरे में डालने वाले 328 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। इसके साथ ही पुलिस ने अलग-अलग प्रावधानों के तहत नियम तोड़ने वालों से 1,42,000 रुपये का जुर्माना भी वसूल किया है। वहीं भीमताल के गोरखपुर निवासी युवक साबिर पुत्र मोहम्मद जाकिर की बाइक को सीज करते हुए उसकी काउंसलिंग भी की। पुलिस ने बताया कि युवक भीमताल के ढूंगशिल निवासी दीपक तिवारी को शराब के नशे में धुत होकर कार चलाते हुए पकड़ा। पुलिस ने आरोपी की कार सीज कर दी है। वहीं एसएसपी पीएन मीणा ने सभी अभिभावकों व नागरिकों से नाबालिग बच्चों को वाहन न देने की अपील की है।

Parvatanchal