शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

 

आज़ का राशिफल: सोमवार, 30 सितंबर 2024

मेष:
दिनचर्या व्यस्तता पूर्ण रहेगी। मन मुताबिक नतीजे मिलेंगे। आपको अपनी योग्यता साबित करने का अवसर मिलेगा। बच्चों की शिक्षा अथवा करियर से संबंधित कोई काम बन सकता है। इनकम और खर्चे बराबर रहेंगे। लापरवाही और लेट लतीफी के कारण महत्वपूर्ण काम रुक भी सकते हैं। पारिवारिक वातावरण में कहीं ना कहीं कुछ अशांति सी महसूस होगी। अनावश्यक खर्चे रहेंगे। भाइयों के साथ संबंधों में मजबूती बनाकर रखें। बिजनेस में खुद को साबित करने के लिए बहुत संघर्ष और मेहनत करने की जरूरत है। इस समय की गई मेहनत के करीबी भविष्य में अच्छे परिणाम मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों का ऑफिस में किसी बात को लेकर अधिकारियों के साथ उलझना ठीक नहीं है। परिवार में खुशी भरा माहौल बना रहेगा। प्रेम संबंधों में समय ना देने की वजह से कुछ खटास आ सकती है। जोड़ों में दर्द एवं वायु विकार संबंधी परेशानियां बनी रहेंगी। अपना खान-पान और दिनचर्या व्यवस्थित रखें।

 

वृष:
आज आपको अपने महत्वपूर्ण कार्यों में वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन और सहयोग मिलेगा। अधूरे कार्य गति में आएंगे। इलेक्ट्रॉनिक्स वस्तुएं खरीदने की इच्छा है, तो आज का दिन शुभ है। किसी धार्मिक यात्रा का भी परिवार के साथ प्रोग्राम बन सकता है। पैसों के लेनदेन संबंधी मामलों में सतर्कता रखने की जरूरत है। निवेश करते समय कागजी दस्तावेजों की अच्छी तरह जांच-पड़ताल करें। बच्चों की योजनाओं में भी उनका सहयोग करना उनके आत्मबल को बढ़ाएगा। व्यक्तिगत कार्यों के साथ-साथ परिवार की देखरेख में भी ध्यान दें। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव बना रहेगा। कर्मचारियों की गतिविधियों पर नजर रखना अति आवश्यक है। होटल, रेस्टोरेंट आदि से संबंधित व्यवसाय मुनाफे में रहेंगे। उधार दिये पैसे की वसूली हो सकती है। ऑफिस में बॉस और अधिकारियों के साथ संबंध उचित व दोस्ताना बने रहें। पति-पत्नी के बीच किसी व्यक्तिगत बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। वर्तमान मौसम की वजह से गले में दर्द व खांसी-जुकाम जैसी स्थिति रह सकती है। लेकिन डॉक्टर की सलाह लिए बिना किसी भी दवाई का प्रयोग ना करें।

 

मिथुन:
रचनात्मक गतिविधियों में कुछ समय व्यतीत करना आप को सुकून देगा। इस समय कोई भी नया अवसर मिले, तो उसे तुरंत हासिल करने की कोशिश करें, फायदा ही होगा। सामाजिक गतिविधियों के प्रति भी आपका निस्वार्थ योगदान आपको आत्मिक शांति प्रदान करेगा। दूसरों की समस्याओं में उलझकर अपने कार्यों के साथ बिल्कुल भी समझौता ना करें। सफलता पाने के लिए थोड़ा स्वार्थी होना पड़े, तो हिचकिचाएं नहीं और अपने ऊपर अतिरिक्त कार्यभार ना लें। इस समय बच्चों का भी उचित मार्गदर्शन करना जरूरी है। व्यवसाय में आपको अपनी योग्यता और प्रतिभा के बल पर कुछ नई उपलब्धियां हासिल होंगी, लेकिन स्टाफ के साथ तालमेल बनाकर रखने में कुछ दिक्कतें रहेंगी। अभी आय स्त्रोत कम ही रहेंगे। परंतु इन वर्तमान गतिविधियों का शुभ परिणाम निकट भविष्य में जल्दी ही प्राप्त होगा। पति-पत्नी का एक दूसरे के प्रति सहयोगात्मक व्यवहार घर की व्यवस्था को खुशनुमा बनाकर रखेगा। प्रेम प्रसंगों के मामले में कुछ निराशा की स्थिति रहेगी। तनाव और थकान का असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है। उचित आराम भी लेना जरूरी है, साथ ही प्राणायाम करना आपको स्वस्थ रखगा।

 

कर्क:
पारिवारिक गतिविधियों में अपना योगदान देने से हार्दिक खुशी महसूस होगी। मार्केटिंग व मीडिया से संबंधित कार्यों पर अपना पूरा ध्यान केंद्रित रखें। यह गतिविधियां आपकी आर्थिक स्थिति के लिए भी बहुत अधिक लाभदायक साबित होंगी। कोई भी कार्य करने से पहले उसकी रूपरेखा अवश्य बना लें, अन्यथा जल्दबाजी करने से कुछ मुश्किल आ सकती है। खर्च करते समय अपनी आर्थिक स्थिति पर भी नजर रखना जरूरी है। युवा वर्ग दोस्तों और सोशल मीडिया में समय व्यर्थ ना करें। व्यावसायिक व्यवस्था में बदलाव लाने संबंधी चल रही योजना कामयाब होगी। नौकरीपेशा लोगों की फाइल वर्क में गलती होने की आशंका लग रही है और उस प्रोजेक्ट पर दोबारा भी काम करना पड़ सकता है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा। प्रेम संबंधों को परिवार जनों द्वारा विवाह संबंधी अनुमति मिल सकती है। पेट खराब रहने से दिनचर्या अस्त-व्यस्त होगी। अपने खान-पान और व्यायाम पर विशेष ध्यान दें।

 

सिंह:
परिस्थितियां धीरे-धीरे आप के पक्ष में हो रही हैं, लक्ष्य की प्राप्ति के लिए जी तोड़ मेहनत करें। नजदीकी संबंधों में चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। व्यस्तता के बावजूद परिवार जनों के साथ मनोरंजक प्रोग्राम बना लेंगे। अपनी सामर्थ्य से अधिक कार्य करना आपको थका देगा और काम भी समय पर पूरे भी नहीं होंगे। बेहतर है, कि दिन की शुरुआत में अपने महत्वपूर्ण कामों को पहली प्राथमिकता दें। समय अनुसार थोड़ा स्वार्थी भी बनें। इस समय कार्य स्थल पर बहुत अधिक सजग रहने की जरूरत है। सहकर्मियों का असहयोग आपको मुश्किल में डाल सकता है। हालांकि आपको मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। सरकारी नौकरीपेशा लोगों को महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिलने वाली है। घर-परिवार में उचित व्यवस्था और सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी है। वाहन चलाते समय किसी प्रकार की भी लापरवाही नुकसानदेह हो सकती है। गिरने अथवा चोट लगने की भी आशंका है।

 

कन्या:
ग्रह स्थिति भाग्योदय बनी हुई है। सिर्फ अवसरों का उचित लाभ उठाने की जरूरत है। अपने कार्यों के प्रति जी जान से जुट जाएं, सफलता अवश्य मिलेगी। जरूरतमंद लोगों की सहायता करना आपको आत्मिक खुशी देगा। परिवार के साथ मनोरंजक प्रोग्राम भी बनेंगे। अपने खुद के कार्यों को लेकर दूसरों से मदद की उम्मीद रखना व्यर्थ है। बेहतर होगा कि अपनी कार्यक्षमता पर ही विश्वास रखें। साथ ही अपने व्यक्तिगत मामलों में भी किसी का हस्तक्षेप ना होने दें। किसी भी गैर कानूनी कार्य में रुचि लेना मान-हानि का कारण बनेगा। व्यावसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा और आप पूरे उत्साह और ऊर्जा से अपने व्यवसाय के कार्यों के प्रति समर्पित रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अपने कर्मचारियों की सलाह पर भी ध्यान अवश्य दें। उनकी सलाह आपके व्यावसायिक कार्यों को पूरा करने में सहायक रहेगी। ऑफिस में कार्यप्रणाली उचित बनी रहेगी। दांपत्य जीवन व्यवस्थित रहेगा। अपने जीवन साथी को कुछ उपहार अवश्य दें। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां आएंगी। आपकी ही लापरवाही की वजह से आपकी स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानी आ सकती है। मौसम के प्रतिकूल आहार और व्यवहार ना रखें।

 

तुला:
आज दिन भर व्यस्तता बनी रहने वाली है और मेहनत के उचित परिणाम भी मिलेंगे। अचानक ही किसी पुराने मित्र के मिलने से आप प्रसन्न चित्त रहेंगे। संतान की पढ़ाई से संबंधित कोई समस्या दूर होगी। वाहन खरीदने हेतु योजनाएं भी बन सकती हैं। बच्चे घर के नियमों का उल्लंघन करने पर पेरेंट्स द्वारा दंडित हो सकते हैं। घर का कोई सामान खराब होने की समस्या होने से बड़ा खर्चा सामने आएगा।। इस समय किसी खास प्रयोजन को लेकर यात्रा ना करें, क्योंकि यह यात्रा निरर्थक और अनुपयोगी साबित होंगी। व्यवसाय में आपका प्रदर्शन बेहतरीन रहेगा तथा सहकर्मियों के साथ भी अच्छा सामंजस्य रहेगा। पैसों का लेनदेन बहुत सावधानी से करें। खानपान से संबंधित व्यवसाय में साफ सफाई का ध्यान रखें। ऑफिस की कार्य प्रणाली में परिवर्तन होने से कुछ परेशानियां आएंगी। घर में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। ध्यान रखें कि अमर्यादित प्रेम संबंधों को रखना सीधा मुसीबत को निमंत्रण देना जैसा होगा। जंक फूड अथवा बाहर के खाने से परहेज रखें। मानसिक शांति के लिए व्यायाम और योगा का सहारा अवश्य लें।

 

वृश्चिक:
आज कुछ मुश्किलें रहेंगी, लेकिन आप योजनाबद्ध तरीके से परिस्थितियां अनुकूल भी बना लेंगे। साथ ही अपने किसी विशेष कार्य को पूरा करने में घनिष्ठ मित्र का सहयोग आपको निश्चित ही सफलता देगा। सामाजिक गतिविधियों में अपना योगदान देने से पहचान बनेगी। किसी की भी हेल्प करने का वादा करते समय अपनी सामर्थ्य का भी ध्यान जरूर रखें। युवा वर्ग को विवादों से बचना होगा वरना मित्रों के साथ तालमेल बिगड़ सकता है। घर के किसी काम के लिए वरिष्ठ जनों की सलाह को भी महत्व दें। किराएदारी संबंधी मामले सुलझने में अभी समय लगेगा। व्यवसाय में कुछ लोग व्यवधान डाल सकते हैं इसलिए बाहरी लोगों का हस्तक्षेप ना होने दें। मंदी होने के बावजूद आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। मार्केटिंग संबंधी कार्यों को आज समय पर निपटा लें। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की मिलने के योग बन रहे हैं। टारगेट भी पूरा हो जाएगा। घर में सुख-शांति पूर्ण माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों को लेकर परिवार जनों के साथ बात करने के लिए अनुकूल समय है। अत्यधिक तनाव और व्यस्तता की वजह से शारीरिक कमजोरी और थकान बनी रहेगी। कुछ समय प्रकृति के सानिध्य में भी जरूर व्यतीत करें और उचित आराम लें।

 

धनु:
घर के वरिष्ठ सदस्य के मार्गदर्शन में पिछले समय से रुके हुए तथा अटके हुए कुछ काम पूरे होंगे। कोई नया वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो समय अनुकूल है। आप कई प्रकार की गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे तथा सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। अनावश्यक खर्चे परेशान करेंगे और इस वजह से बजट व्यवस्था भी बिगड़ सकती है। इस समय किसी भी तरह की आवाजाही करना समय का नुकसान ही है। अनावश्यक खर्चों पर काबू पाएं। किसी के साथ वाद-विवाद अथवा कहासुनी जैसी स्थिति न उत्पन्न होने दें। कामकाज को लेकर की गई कोई नजदीकी यात्रा आपके लिए फायदेमंद रहेगी। व्यावसायिक लोन, टैक्स आदि से संबंधित मामलों में कुछ उलझनें आएंगी। बेहतर होगा की सोच विचार करके ही कोई निर्णय लें। नौकरी पेशा लोगों का ऑफिस में उचित प्रभाव बना रहेगा। पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक रहेगी। संतान के करियर संबंधी कोई शुभ समाचार मिल सकता है। प्रेम संबंधों में समय व्यर्थ ना करें। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना करें। गले से संबंधित किसी भी समस्या को गंभीरता से लें।

 

मकर:
आर्थिक नजरिये से दिन पहले के मुकाबले में बेहतर रहेगा, लेकिन इसके लिए मेहनत तो करनी ही होगी। जल्दबाजी की बजाए शांति और धैर्य पूर्ण तरीके से कार्यों को अंजाम देना आपके कार्यों को सुगम बनाएगा। वस्त्र, आभूषण जैसी खरीदारी में भी समय व्यतीत होगा। अपने स्वभाव में लचीलापन रखें। छोटी-छोटी बातों पर अड़ जाने से लोगों के समक्ष आपकी छवि बिगड़ भी सकती है। बच्चों को सकारात्मक गतिविधियों में व्यस्त रखें। अपनी दुविधा को किसी नजदीकी व्यक्ति से शेयर करने से आपका भावनात्मक उतार-चढ़ाव काबू में रहेगा। व्यावसायिक व्यवस्था बनाए रखने में आपका योगदान सराहनीय होगा। प्रॉपर्टी संबंधी कार्य में बेहतरीन डील फाइनल होगी। किसी कर्मचारी की एक छोटी सी गलती की वजह से दिक्कत भी आ सकती है। आज किसी भी तरह की उधारी या लोन संबंधी गतिविधियां स्थगित रखना जरूरी है। परिवार जनों के साथ डिनर अथवा मनोरंजन स्थल पर जाने का प्रोग्राम बनेगा। युवाओं की दोस्ती प्रेम संबंधों में तब्दील हो सकती है। शरीर में दर्द और थकान जैसी समस्याएं बनी रहेगी। व्यायाम पर पूरा ध्यान दें। मेडिटेशन भी करना जरूरी है।

कुंभ:
दिन का अधिकतर समय घर के रखरखाव संबंधी गतिविधियों में ही व्यतीत हो जाएगा और ऐसा करके आपको खुशी ही मिलेगी। समान विचारधारा वाले लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। कामकाजी महिलाएं अपनी पारिवारिक तथा व्यवसायिक दोनों तरह के जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगी। संपत्ति संबंधी कोई विवाद है, तो किसी की मध्यस्थता से सुलझाने की कोशिश करें। ध्यान रखें कि लापरवाही की वजह से कोई लाभदायक मौका हाथ से निकल सकता है। युवा वर्ग अपने करियर को लेकर कुछ असमंजस की स्थिति में रहेंगे। व्यावसायिक मामलों में सभी निर्णय खुद ही लें। आंतरिक व्यवस्था को भी और अधिक व्यवस्थित करने की जरूरत है। अगर कोई कोर्ट संबंधी मामला चल रहा है, तो आज उसके सुलझने की भी पूरी उम्मीद है। सरकारी ऑफिस में किसी प्रकार की राजनीति चल सकती है। परिवार जनों के बीच मधुरता और सुखद संबंध रहेंगे। प्रेम संबंधों को विवाह में परिणित करने के लिए पारिवारिक स्वीकृति मिलेगी। ज्यादा गरिष्ठ और तले-भुने भोजन के सेवन से परहेज करें। वरना गैस और एसिडिटी की बढ़ती समस्या आपकी दिनचर्या को अस्त-व्यस्त कर देगी।

 

मीन:
ग्रह गोचर आपके लिए सुखद स्थिति बना रहा है। नए कार्यों की शुरुआत होगी। मित्रों के साथ घूमने-फिरने में मनोरंजन संबंधी कार्य में भी समय व्यतीत होगा। घर में कोई मांगलिक कार्य संबंधी योजना भी बनेगी। दिखावे की प्रवृत्ति ना रखें। किसी के साथ भी विचार-विमर्श करते समय अपनी इगो और गुस्से पर जरूर काबू पाएं, नहीं तो लोगों के बीच आपकी छवि बिगड़ेगी। संतान पक्ष के भविष्य से संबंधित गतिविधियों को लेकर भागा-दौड़ी की स्थिति रहेगी। कारोबारी गतिविधियों को व्यवस्थित करने में शुभ चिंतकों और अनुभवी लोगों का सहयोग बना रहेगा। अपने संपर्क सूत्र तथा मार्केटिंग संबंधी कार्यों को मजबूत करने में ज्यादा ऊर्जा लगाएं। इस समय किसी भी नए काम में रिस्क ना लें। ऑफिशियल यात्रा संबंधी प्रोग्राम बनेगा। संतान प्राप्ति के इच्छुक लोगों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात आपको प्रफुल्लित करेगी। किसी अन्य की वजह से प्रेम संबंधों में कड़वाहट आने की आशंका है। शुगर, ब्लड प्रेशर आदि की समस्या रहेगी। तनाव चिंता जैसी गतिविधियों से अपना बचाव करें।

Parvatanchal