संदेहास्पद: घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई युवती, मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

संदेहास्पद: घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई युवती, मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
Spread the love

रुड़की। संदिग्ध परिस्थिति में 18 वर्षीय युवती लापता हो गई। परिवार ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा पंजीकृत कराया है। मामला प्रेम प्रसंग से भी जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस युवती के फोन नंबर की लास्ट लोकेशन और कॉल रिकॉर्ड भी पुलिस खंगाल रही है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से 18 वर्षीय युवती बुधवार रात के वक्त संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई। परिवार के लोगों ने युवती की काफी तलाश की। लेकिन युवती के बारे में कहीं कुछ पता नहीं चल पाया। परिवार के मुताबिक युवती का फोन नंबर भी बंद आ रहा है। पुलिस ने शनिवार को तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। मामला प्रेम प्रसंग से भी जोड़कर देखा जा रहा है। युवती के फोन नंबर की लास्ट लोकेशन और कॉल रिकॉर्ड को भी पुलिस खंगाल रही है। इंस्पेक्टर ऐश्वर्या पाल बताया कि लापता युवती की तलाश जारी है। कुछ संदिग्ध फोन नंबर पुलिस को मिले हैं। लापता युवती को जल्द ढूंढने का प्रयास जारी है।

Parvatanchal