शिकंजा: अवैध चरस के साथ दो युवक गिरफ्तार, पुलिस ने एनडीपीएस ऐक्ट में किया मामला दर्ज
उत्तरकाशी। मोरी पुलिस ने शनिवार को 831 ग्राम अवैध चरस के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध मोरी थाने में एनडीपीएस ऐक्ट में मामला दर्ज न्यायालय में पेश किया है। पकड़ी गई चरस की बाजार कीमत करीब दो लाख रुपये आंकी गई है। ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशल -2025 के अंतर्गत चलाये जा रहे अभियान के क्रम में मोरी पुलिस द्वारा थानाध्यक्ष मोरी रणवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया। टीम ने नैटवाड़ रोड ग्यूनेटी तप्पड़ के पास से 31 वर्षीय प्रमोद बडोनी पुत्र राजू, निवासी शिवपुरी घनसाली टिहरी गढ़वाल तथा 32 वर्षीय प्रकाश बडोनी पुत्र मुंशीराम, निवासी शिवपुरी घनसाली को क्रमश: 421 और 410 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया। दोनों के कब्जे से कुल 831 ग्राम चरस बरामद की गई है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह चरस को दूरस्थ गांव से खरीदकर लाये तथा अच्छे मुनाफे के लिए देहरादून में बेचने के लिए ले जा रहे थे। पुलिस टीम में गणेश सिंह राणा, मनवीर सिंह, सत्यपाल, आदित्य कुमार, कविता लिंगवाल शामिल थे।

