कामयाबी: नशा तस्करों के खिलाफ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शराब के साथ तीन दबोचे

कामयाबी: नशा तस्करों के खिलाफ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शराब के साथ तीन दबोचे
Spread the love

 

राजेन्द्र शिवाली
कोटद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने हेतु जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है।कोतवाली कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान अवैध शराब की बिक्री की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत पदमपुर सुखरो कोटद्वार निवासी शिव संतोष को 56 पव्वे अंग्रेजी शराब, सिम्मलचौड़ निवासी मनोज कुमार को 56 पव्वे फ्रूटीनुमा पाउच और लोकमणीपुर सिगड्डी निवासी प्रदीप कुमार को 55 पव्वे 8पीएम अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा लालपुर निवासी भरत सिंह को दुकान में बैठाकर शराब पिलाते हुए पकड़े जाने के साथ ही दुकान से 14 पव्वे बंद और 2 अद्धे खुले हुए बरामद होने तथा अपने होटल में शराब पिलाने पर कोतवाली कोटद्वार में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज किये किये गये। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राजाराम डोभाल, मुख्य आरक्षी अनुज कुमार, सत्येन्द्र यादव, आरक्षी सुरेश शाह व सतीश शर्मा शामिल थे।

Parvatanchal