कौतूहल: कुत्तों से बचने को एक घर में घुस गया सांभर का बच्चा

कौतूहल: कुत्तों से बचने को एक घर में घुस गया सांभर का बच्चा
Spread the love
 वनकर्मियों ने खदेड़ा जंगल की तरफ
हरिद्वार। कुत्तों के हमले से बचने के लिए सांभर का बच्चा पंकज सैनी के घर में घुस गया। लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सांभर के बच्चे को घर से बाहर निकालकर जंगल की ओर खदेड़ा गया। किसान पंकज सैनी, अमित सैनी, पुरषोत्तम सैनी, सुभम सैनी, राजपाल, धीरज, बबलू, कुलदीप, सोहन, अर्जुन, दीपक, रामकुमार, राजेश, राम कुमार, सुनील कुमार आदि ने बताया जंगली जानवर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। उपवन क्षेत्र अधिकारी अरविंद सैनी ने बताया कि सांभर का बच्चा खेतों से गांव की ओर आ गया था। जिसे वापस जंगल की ओर भगाया गया है।

Parvatanchal