कांग्रेस: प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी हो सकती है आज़,अनुकृति गुसाईं रावत के नाम पर चल रही चर्चा
देहरादून, 21 जनवरी। विधानसभा चुनाव 2022 के लिए आज कांग्रेस अपनी पहली लिस्ट शाम 5 बजे तक जारी कर सकती। वहीं लिस्ट जारी होने से पूर्व कुछ विधानसभाओं पर अटकलें चल रही हैं। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस की पहली लिस्ट में कई नाम चौंकाने वाले हो सकते हैं। खबर के मुताबिक नरेंद्रनगर से ओम गोपाल रावत का नाम भी सामने आ रहा है। कहा जा रहा है कि उनका नाम कांग्रेस की तरफ से फाइनल हो चुका है।कांग्रेस की लिस्ट में कई नये नाम भी शामिल हो सकते हैं।
इस बार चुनाव दिलचस्प होने वाले हैं। चुनाव से पहले राजनीति में चला फेरबदल इस बार बड़े बदलाव ला सकता है। बता दें कि डॉ हरक सिंह रावत ने बीजेपी से अपने व अपनी पुत्रवधू के लिए टिकट माँगा था लेकिन बीजेपी ने उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से बाहर कर दिया। जिसके बाद अटकलें थीं कि वह कांग्रेस का हाथ थामने वाले हैं लेकिन कांग्रेस से भी उन्हें अभी तक अनुमति नहीं मिली है। ऐसे में उनकी पुत्रवध अनुकृति के नाम पर चर्चा चल रही थी। पार्टी सूत्रों की मानें तो अनुकृति का टिकट कांग्रेस की तरफ से फाइनल हो गया है।भले ही यह चर्चा भी चल रही है कि डॉ हरक सिंह रावत बीजेपी में वापसी कर सकते हैं लेकिन कांग्रेस के अंदर से जो बात बाहर आ रही है,उसमे से एक है ये है कि अनुकृति गुसाईं रावत कांग्रेस में जा रहीं हैं। और उनका टिकट फाइनल है।
