मुस्तैद: चम्पावत, बनबसा में अतिवृष्टि से जलभराव, एसडीआरएफ मौके पर डटी

मुस्तैद: चम्पावत, बनबसा में अतिवृष्टि से जलभराव, एसडीआरएफ मौके पर डटी
Spread the love

चंपावत। शुक्रवार को अतिवृष्टि से बनबसा क्षेत्र में जलभराव को देखते हुए क्षेत्र में एसडीआरएफ की टीमों को तैनात किया गया है। यह टीमें रेस्क्यू उपकरणों के साथ मौके पर पहुंच गयी हैं। इसके साथ ही बैकअप के लिए ढालवाला से भी एक टीम को बनबसा भेजा गया है।

पोस्ट टनकपुर से एसडीआरएफ के एसआई मनीष भाकुनी के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीमों ने जलभराव वाले क्षेत्र में पहुँचकर स्थानीय लोगों को वहां से दूसरी सुरक्षित जगह जाने के लिए कहा गया। वर्तमान में जलभराव की स्थिति सामान्य है और पानी लगातार कम हो रहा है। SDRF टीम मौके पर कड़ी नजर रख रही है। किसी भी स्थिति में SDRF टीम रेस्क्यू के लिए अलर्ट हैं।

Parvatanchal