सनसनीखेज़: पत्नी ने चाय नहीं दी तो लालू यादव ने धड़ से अलग कर दिया पत्नी का सर
दूधमुंहे बेटे और बेटी को भी उतार दिया मौत के घाट
पटना। बिहार के भोजपुर जिले में एक शख्स को चाय न बनाने के कारण बीवी पर इतना गुस्सा आ गया कि उसने बीवी का सर धड़ से अलग कर दिया। उस सिरफिरे ने बीवी के साथ-साथ अपने दो मासूम बच्चों को भी मार डाला। घटना के बाद गांव वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। आरोपी को गिरफ्तार करके जब पुलिस ने हत्या करने का कारण पूछा तो बोला- ‘मैंने पत्नी से चाय मांगी थी। उसने चाय नहीं दी। मेरा मजाक उड़ाया। बस फिर मैंने उसे मार डाला। पत्नी को मारने के बाद दो बच्चों को भी मौत के घाट उतार दिया।’
अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक मानसिक रूप से कमजोर है। दिल दहला देने वाली ये घटना अजीमाबाद थाना क्षेत्र के मिल्की गांव की है। मृतकों की शिनाख्त मिल्की गांव निवासी 35 वर्षीया पत्नी सीमा देवी, 8 वर्षीया सौम्या कुमारी एवं 10 माह के दुधमुंहे बच्चे दीदवंत कुमार के रूप में हुई है। इस वारदात को सीमा देवी के पति लालू यादव ने अंजाम दिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी लालू यादव भागा नहीं, बल्कि घर के बाहर ही टहलता रहा।
आरोपी ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को उसने पत्नी से कहा कि उसे चाय पीनी है। उसने चाय नहीं बनाई और आरोपी का मजाक उड़ाने लगी। उसे गुस्सा आ गया। उसने घर में रखी खंती उठाई, पहले सीमा को मार डाला। उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। फिर बेटी और बेटे को भी मार डाला और उनका भी गला काट दिया। पुलिस ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी घर के बाहर घूम रहा था। गांव वालों ने फोन कर मामले की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार किया। घर के अंदर तीनों मृतकों के शव खून से लथपथ हालत में पड़े थे। सीमा देवी का सिर धड़ से अलग था। बच्चों का गला कटा हुआ था। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। पुलिस ने कहा, आरोपी मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। हत्या में इस्तेमाल खंती को भी जांच के लिए भेजा गया है। परिवार के अन्य रिश्तेदारों और

