शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे
आज़ का राशिफल: गुरुवार, 12 सितंबर 2024

मेष:
आपका रुका काम घर के सदस्यों की मदद से पूरा हो जाएगा। खुद में नई ऊर्जा और ताजगी महसूस करेंगे। सामाजिक गतिविधियों में अपनी उपस्थिति रखने से संपर्कों का दायरा भी बढ़ेगा। आर्थिक मामलों में किसी पर भी भरोसा ना करें। कुछ खर्चों पर कटौती करना भी संभव नहीं होगा। अपनी किसी योजना को क्रियान्वित करने के लिए असमंजस की स्थिति रह सकती है। शांति और धैर्य बनाए रखें। बिजनेस संबंधी ज्यादातर काम फोन से हो जाएंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। खाने की चीजों से जुड़े बिजनेस में अच्छा फायदा होने की संभावना है। ऑफिस के कामों में बहुत व्यस्तता रहेगी। पति पत्नी के बीच मनमुटाव की स्थिति बनने से घर की व्यवस्था भी प्रभावित होगी। सहज तरीके से समस्याओं को सुलझाएं। घर के वरिष्ठ व्यक्तियों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लापरवाही बिल्कुल ना करें। आपको भी पैरों में दर्द जैसी समस्या रह सकती है।
वृष:
कुछ वक्त अपने खुद के लिए भी निकालें। इससे उर्जा बनी रहेगी और इसका असर आपके काम और परिवार दोनों पर सकारात्मक पड़ेगा। अपनों के साथ समय व्यतीत करना संबंधों को और अधिक मजबूत करेगा। अपनी योजनाओं को सीक्रेट रखें, वरना उन्हें कार्य रूप देने में व्यवधान आ सकते हैं। किसी प्रकार की यात्रा करने या वाहन इस्तेमाल करने से परहेज करें, क्योंकि इस समय कोई चोट या दुर्घटना की आशंका दिख रही है। बिजनेस में फायदेमंद परिस्थितियां रहेंगी। अपने कॉम्पिटिटर को कमजोर न समझें और उनकी गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। ऑफिस में साथ काम करने वालों से संबंध अच्छे रहेंगे। वैवाहिक संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। इससे आपसी संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। प्रेम संबंध भी भावना प्रधान रहेंगे। कभी-कभी तनाव और थकान महसूस होगा। प्रकृति के निकट भी कुछ समय व्यतीत करें।
मिथुन:
योजनाबद्ध तरीके से कार्यों को संपन्न करना आपको सफलता देगा। आपका पूरा ध्यान अपने व्यक्तिगत तथा पारिवारिक गतिविधियों पर केंद्रित रहेगा। घर के वरिष्ठ सदस्यों से आशीर्वाद स्वरूप कोई उपहार मिल सकता है। सकारात्मक होकर परिस्थितियों को समझने का प्रयास करें। व्यर्थ की बातों को दिमाग में रखने से निर्णय भी गलत होंगे। साथ ही वार्तालाप करते समय उचित शब्दों का प्रयोग करें। संबंधों को खराब होने से बचाना आपकी जिम्मेदारी है। आपको अपनी मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलने वाले हैं। साथ ही कार्यस्थल पर आपका प्रभुत्व भी बना रहेगा। कर्मचारियों के साथ उचित तालमेल बनाकर रखने से कार्य सुचारू रूप से होते जाएंगे। इस समय मार्केटिंग संबंधी कार्यों पर भी ध्यान दें। घर की व्यवस्था बेहतर रखने में पारिवारिक व्यक्तियों का पूरा सहयोग रहेगा। प्रेम संबंधों के मामले में आप लकी महसूस करेंगे। इस समय वर्तमान नकारात्मक वातावरण से अपना बचाव रखना जरूरी है। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखने के लिए भरपूर प्रयास करें।
कर्क:
आज ग्रह गोचर बहुत ही अनुकूल बना हुआ है। किसी भी खास वस्तु के क्रय विक्रय करते समय सभी वैधानिक पहलुओं पर गंभीरता से विचार-विमर्श करें, इससे उचित निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग अपनी पढ़ाई के प्रति एकाग्रचित्त रहेंगे। किसी नजदीकी रिश्तेदार या मित्र से मतभेद हो सकता है इसलिए दूसरों के मामले में हस्तक्षेप ना करें तथा बिन मांगे सलाह भी ना दें। राजनीति अथवा सोशल एक्टिविटी में रुचि रखने वाले लोग अपने मान सम्मान का विशेष ध्यान रखें। निजी व्यस्तता की वजह से आज व्यवसाय में अधिक समय नहीं दे पाएंगे, परंतु स्टाफ अथवा सहयोगियों की मदद से गतिविधियां व्यवस्थित बनी रहेंगी। नौकरीपेशा लोगों को अतिरिक्त कार्यभार की वजह से ओवरटाइम करना पड़ सकता है। परिवार जनों के बीच में मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। समय रहते इन्हें सुलझा लें अन्यथा दिक्कतें बढ़ेंगी। जीवनसाथी की स्वास्थ्य संबंधी समस्या में सुधार आएगा, लेकिन स्वयं को स्वस्थ रहने के लिए व्यायाम और योग आदि को दिनचर्या का हिस्सा बनाना जरूरी है।
सिंह:
व्यवस्थित दिनचर्या रखें। लक्ष्य की प्राप्ति के लिए किए गए प्रयासों में काफी हद तक सफलता मिलेगी। हालांकि कुछ लोग आपके प्रति विपरीत परिस्थितियां उत्पन्न कर सकते हैं, परंतु चिंता ना करें उन्हें विफलता ही मिलेगी। अपनी क्षमता के अनुसार ही किसी की मदद करें। वरना आपके खुद के कार्य बाधित हो सकते हैं। किसी प्रिय मित्र से संबंधित अप्रिय सूचना मिलने से मन व्यथित रहेगा। धैर्य और संयम रखें। बिजनेस संबंधी नई संभावना सामने आएगी। पब्लिक डीलिंग तथा मीडिया से संबंधित कार्यों में ज्यादा से ज्यादा ध्यान दें। लंबे समय के फायदे की किसी योजना पर काम शुरू होगा। ऑफिस में किसी सहयोगी के साथ वाद-विवाद में उलझना नुकसानदायक रहेगा। घर की देखभाल में परिवारजनों तथा जीवन साथी का पूर्ण सहयोग रहेगा। किसी विपरीत लिंगी मित्र के साथ नजदीकी और गहराई बढ़ेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। किसी किसी समय कार्य में रुकावट आने से आपको ऐसा लगेगा कि जैसे किसी की नजर लग गई है।
कन्या:
पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या को दूर करने में किसी अनुभवी की मदद मिलेगी और बेहतरीन हल भी निकलेगा। आप कड़ी मेहनत व परिश्रम से वह लक्ष्य हासिल कर सकते हैं, जिसकी आपने तमन्ना की है। बुजुर्गों का स्नेह और आशीर्वाद बना रहेगा। धन संबंधी मामलों में किसी तरह का भी समझौता ना करें। हालांकि कुछ ना कुछ खर्चे तो बने ही रहेंगे। अपने रिश्तेदारों के साथ संबंध बेहतर बनाकर रखने में आपको मेहनत करने की आवश्यकता है। कारोबारी मामलों में जल्दबाजी में कोई फैसला न लें, वरना दिक्कतें आ सकती हैं। आपकी जरा सी लापरवाही कार्यक्षेत्र की व्यवस्था गड़बड़ कर सकती है, इसलिए कार्यस्थल पर अपनी उपस्थिति बनाए रखें। ऑफिस में अधिकारियों से मदद मिलेगी। पारिवारिक वातावरण सुख-शांतिपूर्ण रहेगा। लव पार्टनर के साथ कोई मनोरंजन प्रोग्राम अवश्य बनाएं। कभी-कभी आपकी विचलित मानसिक स्थिति का नकारात्मक प्रभाव आपकी कार्य क्षमता पर पड़ सकता है। प्राणायाम अवश्य करें।
तुला:
आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे आप बखूबी निभा भी लेंगे। संबंधियों के साथ चल रहे गिले-शिकवे भी दूर होने से संबंध मजबूत होंगे। आत्ममनन और चिंतन द्वारा कई समस्याओं का हल भी निकालने में सफल रहेंगे। व्यक्तिगत मामलों को लेकर किसी संबंधी के साथ चल रही गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। अपने स्वभाव में धैर्य व नरमी बनाकर रखें। किसी से भी अपने व्यक्तिगत मामलों को शेयर ना करें। किसी भी प्रकार की यात्रा नुकसानदेय ही रहेगी। बिजनेस की गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी। डेली इनकम बढ़ेगी, लेकिन साथियों की वजह से कुछ चिंता भी रहेगी। बेहतर होगा कार्यप्रणाली अपनी देखरेख में ही करवाएं। ऑफिस में बॉस के साथ किसी भी तरह के विवाद में ना पड़ें। पति-पत्नी के बीच मधुरता रहेगी। घर के माहौल में भी डिसिप्लिन बना रहेगा। प्रेम संबंधों में स्थायित्व लाने के लिए एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। आपका आत्मविश्वास तथा सकारात्मक सोच आपको स्वस्थ रखेंगे। अपने अंदर उचित एनर्जी महसूस करेंगे।
वृश्चिक:
दिन शुभता से परिपूर्ण रहेगा। किसी अनुभवी की मदद से आपकी समस्या सुलझेगी। आप अपने कार्यों के प्रति उचित ध्यान दे पाएंगे। सामाजिक संपर्क भी बढ़ेंगे। घर में कोई मांगलिक कार्य संबंधी योजना बनेगी। दूसरों पर निर्भर रहना उचित नहीं है अपने प्रयासों पर विश्वास रखें तथा अपनी महत्वपूर्ण वस्तुओं की संभाल खुद करें। घर में किसी निकट संबंधी के आने से महत्वपूर्ण कार्यों में भी विघ्न आएगा। अनावश्यक जिम्मेदारियों को अपने ऊपर ना लें। व्यवसाय से संबंधित गतिविधियों में बहुत सावधान रहने की जरूरत है। कोई भी डील फाइनल करते समय उसके सभी पहलुओं पर सोच-विचार अवश्य कर लें। जल्दबाजी में लिए फैसलों से नुकसान हो सकता है। टैक्स संबंधी फाइलों को पूरी तरह व्यवस्थित रखें। पारिवारिक व्यवस्था को बनाए रखने में आपसी सामंजस्य होना बहुत जरूरी है। मित्रों से मेल-मुलाकात करते समय मर्यादा बनाए रखें। सर्वाइकल व कंधों का दर्द परेशान करेगा। योगा और व्यायाम पर पूरा ध्यान दें।
धनु:
आज दिन भर किसी न किसी गतिविधि में व्यस्तता बनी रहेगी। विशिष्ट लोगों से किसी विशेष मुद्दे पर विचार विमर्श भी होगा। प्रॉपर्टी के खरीद-फरोख्त संबंधी कार्यों के लिए योजनाएं बनेंगी। कुछ समय मन मुताबिक गतिविधियों में व्यतीत करके खुशी मिलेगी। फाइनेंस संबंधी मामलों में बहुत ही सावधानी बरतने की जरूरत है। विद्यार्थी आलस की वजह से अपनी पढ़ाई नजरअंदाज कर सकते हैं। समझदारी और सावधानी से काम लेने का समय है। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप ना ही करें। युवा वर्ग अपने करियर को लेकर सजग रहेंगे और जल्दी ही उन्हें कोई खुशखबरी भी मिल सकती है। नौकरी में अपने प्रोजेक्ट पूरे करने के लिए अधिकारियों से भी मदद मिलेगी। कारोबारी मामलों में अपने सामर्थ्य से ज्यादा निवेश न करें। ध्यान रखें, कि पारिवारिक व्यवस्था किसी अन्य की वजह से बिगड़ सकती है। आपसी सामंजस्य बनाकर रखें। भूख ना लगने तथा अपच की शिकायत रहेगी। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करें।
मकर:
समय अनुकूल है। घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह व अनुभवों का अनुसरण करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। आपको जीवन के सकारात्मक पहलुओं से रूबरू होने का भी अवसर प्राप्त होगा। धार्मिक कार्यों के प्रति भी रुझान बढ़ेगा। युवा लोग भविष्य से संबंधित कल्पना करने के साथ-साथ उन्हें क्रियान्वित करने में भी ध्यान दें। आपके बनते कार्यों में अक्सर रुकावटें आने का कारण आपके स्वयं का उतावलापन और गुस्सा ही है। आज मामा पक्ष से कुछ वाद-विवाद होने की आशंका बन रही है। व्यवसाय में वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान दें तथा पार्टनरशिप संबंधी कार्य में पुराने मुद्दों को नजरअंदाज करें। इस समय किसी भी तरह की उधारी करना नुकसानदायक रह सकता है। नौकरीपेशा लोगों के ऊपर कार्यभार की अधिकता रहेगी। वैवाहिक संबंध मधुरतापूर्ण रहेंगे। किसी विपरीत लिंगी मित्र से मुलाकात पुरानी यादों को ताजा करेगी, जिससे मन प्रफुल्लित रहेगा। जोड़ों में दर्द जैसी स्थिति बढ़ सकती है। महिला वर्ग अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष रूप से सजग रहें।
कुंभ:
मित्रों तथा रिश्तेदारों के साथ मुलाकात के अवसर बनेंगे। रुकावट तथा बाधाओं के बावजूद आप सभी महत्वपूर्ण कामों को निपटाने में सक्षम रहेंगे। पिछले कुछ समय से चल रहा विवाद किसी की मध्यस्थता से हल हो सकता है। पड़ोसियों के साथ संबंध मधुर बनाए रखने में आपका सहयोग जरूरी है। युवाओं को अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने और मेहनत करने की जरूरत है। कानूनी मामलों में कोई भी दखलअंदाजी ना करें। वरना कोई कार्यवाही भी हो सकती है। बिजनेस संबंधित नई जानकारियां और तकनीक हासिल करने पर ध्यान दें। किसी अनुभवी की सलाह भी मानें। शेयर बाजार व तेजी-मंदी से ताल्लुक रखने वाले लोग सावधानी से काम करें। विस्तार की योजना पर भी निवेश फायदेमंद रहेगा। जीवनसाथी तथा परिवारजनों का सहयोग पारिवारिक वातावरण को उचित बनाकर रखेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकी बढ़ेगी। तनाव और जल्दबाजी आपको मुसीबत में डालेगी। वाहन चलाते समय किसी भी प्रकार की लापरवाही ना करें।
मीन:
परिवर्तनशील समय है। कोई योजना क्रियान्वित होगी और किसी भी परिस्थिति में आप अपना काम निकलवाने में सक्षम रहेंगे। रुका हुआ या अटका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। कुछ परेशानियां भी बनी रहेंगी। हालांकि आप समझदारी और सूझबूझ से समस्या का हल भी निकाल लेंगे। उधार दिया हुआ पैसा मांगने में बिल्कुल भी संकोच ना करें। परंतु कोई काम भी गुस्से और आवेश के बजाय शांतिपूर्ण तरीके से करें। व्यवसाय में मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलेंगे। पार्टनरशिप संबंधी गतिविधियों में उचित तालमेल बनाकर रखने की जरूरत है। व्यवसाय में नए नए लोगों से संपर्क बनेंगे, जिनके द्वारा आपकी उत्तरोत्तर उन्नति होगी। कोई सरकारी कार्य संपन्न हो सकता है। पति-पत्नी में उचित सामंजस्य रहेगा और परिवार के साथ मनोरंजन और मौज मस्ती में समय व्यतीत होगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकी आएगी। दिनचर्या व्यवस्थित रखें। सिर दर्द या पेट दर्द की समस्या रह सकती है। गैस तथा बादी वाली चीजों के सेवन से परहेज करें।

