दुखद: केदारनाथ धाम से लौट रहे दपंति की सड़क हादसे में मौत

दुखद: केदारनाथ धाम से लौट रहे दपंति की सड़क हादसे में मौत
Spread the love

 

श्रीनगर। नेशनल हाईवे- 58 पर एक कार और बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में केदारनाथ बाबा के दर्शन कर लौट रहे बाइक सवार पति पत्नी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि कार सवार घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बुधवार की सुबह नेशनल हाईवे- 58 में एक कार और बाइक की जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसे में बाइक सवार दंपति की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि कार सवार घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि घटना में मृत महिला और पुरुष यूपी के हापुड़ के रहने वाले थे। दोनों पति पत्नी यात्रा कर हापुड़ जा रहे थे, तभी वो हादसे का शिकार हो गए। पुलिस के अनुसार केदारनाथ से यात्रा कर अपने घर लौट रहे यूपी हापुड़ के रहने वाले पंकज (35) और संगीता (30) की सड़क हादसे में मौत हो गई।

 

Parvatanchal