स्मरण: धूमधाम से मनाई गई भारत रत्न आचार्य विनोबा भावे की जयंती

स्मरण: धूमधाम से मनाई गई भारत रत्न आचार्य विनोबा भावे की जयंती
Spread the love

 

राजेन्द्र शिवाली
कोटद्वार। भाबर क्षेत्र के अंतर्गत हल्दूखाता में गढ़वाल सर्वोदय मंडल एवं कण्वाश्रम ग्राम स्वराज्य समिति के संयुक्त तत्वावधान में आज करुणा बोक्सा जनजाति बालिका विद्यालय हल्दूखाता में आयोजित एक सभा में सर्वोदय के संस्थापक एवं भूदान आंदोलन के प्रणेता भारतरत्न आचार्य विनोबा भावे की 129वीं जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ गांधी, विनोबा व जयप्रकाश नारायण के चित्रों के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस मौके पर सर्वोदय विचारों के प्रवाह हेतु गांधीवादी वयोवृद्ध सूर्यनारायण पांडे को “विनोबा भावे स्मृति सम्मान-2024” से सम्मानित किया गया।

Parvatanchal