कामयाबी: वन विभाग की टीम पर हमला करने का आरोपी गिरफ्तार

कामयाबी: वन विभाग की टीम पर हमला करने का आरोपी गिरफ्तार
Spread the love

12 बोर की बन्दूक व 4 जिन्दा कारतूस बरामद

उधमसिंहनगर। गदरपुर क्षेत्र में वन विभाग की टीम पर हमले के शातिर बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से 12 बोर की बन्दूक तथा 4 जिन्दा कारतूस बरामद किये गये हैं।
जानकारी के अनुसार, बीती 6 दिसम्बर को सांय पीपलपडाव जंगल में वन विभाग की गस्ती टीम पर कुछ शातिर बदमाशों द्वारा बन्दूकों से लैस होकर ताबड़तोड़ फायरिंग की गयी थी, जिसमें वन विभाग के रेंजर सहित कुछ अन्य कर्मी घायल हुए थे। इस पर रूप नारायण गौतम वन रेंजर, पीपलपड़ाव रेंज तराई वन प्रभाग रुद्रपुर की तहरीर पर थाना गदरपुर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गयी थी। उनमें से एक शातिर बदमाश को पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद बीते रात कलकत्ती के पास मेन रोड पर कलकत्ती गाँव की तरफ से आने वाले रास्ते अब्दुल्ला नगर बार्डर पर गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसका नाम गुरमीत सिंह उर्फ गेजी पुत्र टहल सिंह निवासी ग्राम हरिपुरा हरसान, थाना बाजपुर जनपद ऊधमसिंहनगर बताया गया है। जिसके कब्जे से एक 12 बोर की रायफल व चार कारतूस बरामद किये गये हैं। पूछताछ में उसने बताया कि 6 सितम्बर को उसने अपने साथियों संगत सिंह उर्फ संगी पुत्र कुलदीप सिंह, संदीप सिंह पुत्र प्रीतम सिंह, सर्वजीत सिंह उर्फ छब्बी पुत्र छुआरा सिंह तथा 5-6 अन्य लोगों द्वारा मिलकर वन विभाग चौकी पीपलपड़ाव रेन्ज टीम पर फायरिंग की थी। पुलिस के अनुसार गुरमीत सिंह उर्फ गेजी एक पेशेवर किस्म का लकड़ी तस्कर एवं वाहन चोर है । इसके द्वारा पूर्व में भी फायरिंग की वारदातें की गयी हैं जिस संबन्ध में पूर्व में हत्या के प्रयास करने के अपराध  विभिन्न न्यायालयों में विचाराधीन हैं।

Parvatanchal