खुलासा: दुकान की आड़ में कर रहा था अवैध शराब का धंधा, पुलिस ने भेज दिया हवालात
विभिन्न ब्रांड की 18 पेटी शराब बरामद
राजेन्द्र शिवाली
पौड़ी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाए जाने के निर्देश पर पौड़ी पुलिस द्वारा नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। थाना श्रीनगर पुलिस टीम को चैकिंग के दौरान सूचना मिली कि ग्राम भटोली में एक व्यक्ति अपनी दुकान की आड़ में अवैध अंग्रेजी शराब की बिक्री रहा है। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर भटोली, थाना श्रीनगर निवासी द्वारिका प्रसाद की दुकान की सघन चैकिंग की गई। चेकिंग के दौरान दुकान से अवैध अंग्रेजी शराब की 9 पैटी जिसमें 6 पैटी मैकडोल व 01 पैटी सोलमेट तथा 2 पैटी बियर ट्रबो बरामद हुई। अभियुक्त द्वारिका प्रसाद के विरुद्ध कोतवाली श्रीगर में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे सलाखों के पीछे भेज दिया गया है। पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक वीरेन्द्र बृजवाल, हेड कांस्टेबल संजय व कांस्टेबल मुकेश आर्य शामिल थे।

