मित्र पुलिस: ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल लगाकर महिलाओं व बच्चों को किया जागरूक

मित्र पुलिस: ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल लगाकर महिलाओं व बच्चों को किया जागरूक
Spread the love

 

राजेन्द्र शिवाली
कोटद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल लगाकर महिला मंगल दल के सदस्यों से समन्वय स्थापित कर महिला सुरक्षा एवं नशा मुक्ति के सम्बन्ध में उनके क्षेत्र में होने वाली अवैध गतिविधियों व मादक पदार्थों की तस्करी की सूचना पुलिस को देने के लिए प्रेरित करने हेतु निर्देशित किया गया है। आज थाना थलीसैण, धुमाकोट, देवप्रयाग पुलिस टीम द्वारा अपने अपने कस्बों की महिला मंगल दल के सदस्यों को चौपाल लगाकर उन्हें बढ़ते हुए अपराधों की रोकथाम, मानव तस्करी, साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों व आपातकालीन नम्बर डायल-112 आदि के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही किसी भी प्रकार की सहायता या उनके क्षेत्र में होने वाली अवैध गतिविधियों तथा मादक पदार्थों की तस्करी की सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया।

Parvatanchal