शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

आज़ का राशिफल: शुक्रवार, 06 सितंबर 2024

मेष:
 आज कई तरह के मन मुताबिक गतिविधियों में रुझान बना रहेगा और इससे आप रिलैक्स महसूस करेंगे। घर के रखरखाव संबंधी गतिविधियों पर भी समय व्यतीत होगा। अविवाहित लोगों को खुशखबरी मिल सकती है। किसी नजदीकी संबंधी के वैवाहिक संबंधों में अलगाव आने की वजह से चिंता रहेगी। अपने गुस्से और कटु वाणी पर नियंत्रण रखें। कोई भी कानूनी कार्यवाही पर बहुत ही सोच-समझकर अंजाम दें। युवा वर्ग अपने करियर के प्रति ज्यादा फोकस रहें। बिजनेस में मार्केटिंग संबंधी काम आपकी काबिलियत और मेहनत से निपट जाएंगे। नए काम की शुरुआत से पहले सोच-विचार करें। इनकम सामान्य रहेगी। ऑफिस में अधिकारियों से सामंजस्य बनाकर रखें। जीवनसाथी के साथ किसी खास विषय पर विचार-विमर्श होगा तथा घर में अनुशासन पूर्ण वातावरण रहेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। ब्लड प्रेशर तथा डायबिटीज संबंधी नियमित जांच अवश्य करवाएं। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही करना ठीक नहीं है। उचित इलाज लें।

वृष:
 प्रॉपर्टी या अन्य कोई खास काम अटका हुआ है, तो आज उससे जुड़ा समाधान मिल सकता है। आज का दिन कई प्रकार की गतिविधियों में व्यतीत होगा तथा उसके बेहतर परिणाम भी मिलेंगे। नजदीकी संबंधियों के आगमन से खुशी भरा वातावरण बना रहेगा। इस बात का भी ध्यान रखें, कि कभी-कभी आप दूसरों के प्रभाव में आकर कुछ गलत निर्णय भी ले लेते हैं, जिसकी वजह से आपको पछतावा भी होता है। इस समय भी भाइयों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखने की आवश्यकता है। व्यावसायिक गतिविधियां अव्यवस्थित रहेंगी। हालांकि आप थोड़ी सूझबूझ से ही परिस्थितियों को बेहतर बना लेंगे। कर्मचारियों के साथ आपके अच्छे संबंध मनोबल बढ़ाएंगे। वे लोग मन लगाकर काम करेंगे। कोई कारोबारी यात्रा का प्लान भी बन सकता है। वैवाहिक संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान रखें। प्रेम प्रसंगों में किसी प्रकार की गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें बढ़ेंगी। अपनी देखभाल खुद करें। आयुर्वेद को अपनाएं।

मिथुन:
 किसी परेशानी का सॉल्यूशन मिल सकता है। भविष्य संबंधी फैसले लेने के लिए हिम्मत आएगी। कीमती चीज की खरीदारी हो सकती है। नजदीकी लोगों से मेल-मुलाकात के मौके मिलेंगे। अपनी कार्य क्षमता पर विश्वास रखकर कोई निर्णय लें। बिना सोचे-समझे दूसरों पर विश्वास करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। नजदीकी संबंधियों के साथ भी तालमेल मधुर बनाकर रखना आपकी जिम्मेदारी रहेगी। बिजनेस में दिक्कतें रहेंगी। समस्या के समाधान के लिए घर के बड़े और अनुभवी लोगों की सलाह लें। कर्मचारियों और साथियों पर ज्यादा भरोसा करना ठीक नहीं है। नौकरीपेशा लोग अधिकारियों से संबंध खराब न होने दें। किसी पुराने मित्र के मिलने से खुशनुमा यादें ताजा होंगी। घर के सदस्यों में भी आपसी तालमेल प्रेम पूर्ण बना रहेगा। ज्यादा थकान और तनाव का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। मेडिटेशन अवश्य करें तथा कुछ समय प्रकृति के साथ भी व्यतीत करें।

कर्क:
 आप अपने जिस कार्य के प्रति प्रयत्नशील हैं, आज उसमें आशातीत सफलता मिलने वाली है। धर्म तथा आध्यात्म के प्रति आपका विश्वास आपके अंदर शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगा। संतान के प्रति भी अपना दायित्व बखूबी निभाएंगे। कोई भी निर्णय जल्दबाजी अथवा भावुकता में ना लें। दोपहर बाद किसी के साथ मनमुटाव की स्थिति बन सकती है, जिसकी वजह से मन परेशान रहेगा। दोस्तों तथा रिश्तेदारों का आपके कार्यों में मीन-मेख निकालना आपकी कार्यप्रणाली में रुकावट डाल सकता है। बिजनेस में जमकर मेहनत करेंगे। इससे आपकी व्यावसायिक गतिविधियां मजबूत होंगी। ज्यादा दौड़भाग से थकान हो सकती है। फाइनेंस और कमीशन संबंधी व्यवसाय फायदे में रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों को मन मुताबिक प्रोजेक्ट मिल सकता है। परिवारजनों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत होगा तथा आप अपने लिए कुछ समय व्यतीत कर के सुकून महसूस करेंगे। एसिडिटी अथवा गैस की वजह से पेट दर्द की समस्या रहेगी। मौसम के अनुकूल अपनी दिनचर्या रखें।

सिंह:
 परिवार से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते हैं, जो कि सकारात्मक परिणाम देंगे। पिछले कुछ समय से चल रहे गिले-शिकवे को दूर करने का अनुकूल समय है। परिवार के किसी सदस्य को कोई उपलब्धि मिलने से घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। ज्यादा संवेदनशील होना भी उचित नहीं है। अपरिचित लोगों पर भरोसा करना आपके लिए मुसीबत बनेगा। अपनी इन नकारात्मक बातों पर कंट्रोल करके आप परिस्थितियों को अपने अनुकूल बना सकने में सफल हो सकते हैं। व्यावसायिक कार्यप्रणाली व्यवस्थित रहेगी। कर्मचारियों तथा स्टाफ का भी भरपूर सहयोग रहेगा। किसी नए काम को शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। रुपए-पैसे के मामले में किसी पर भी अधिक भरोसा और विश्वास ना करें। परिवार में उचित तालमेल और प्रेम बनाए रखने में आपका योगदान विशेष रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। किसी भी मशीनरी आदि का प्रयोग करने अथवा वाहन चलाते समय बहुत अधिक सावधानी बरतें। रिस्क लेना आपको मुसीबत में डाल देगा।

कन्या:
 पिछले कुछ समय से चल रही व्यस्तता कम होने से मानसिक सुकून मिलेगा और आपका अपने व्यक्तित्व को निखारने के प्रति विशेष ध्यान रहेगा। महत्वपूर्ण व्यक्ति से मिलकर फायदेमंद योजनाएं बनेंगी। ससुराल पक्ष से संबंध और अधिक मजबूत होंगे। फाइनेंस संबंधी कार्यों में बहुत ही सावधानी बरतने की जरूरत है। कहीं भी धन संबंधी निवेश ना करें, क्योंकि पैसा वापस मिलना बहुत मुश्किल रहेगा। विद्यार्थियों को अपने प्रतियोगी परीक्षा संबंधी पढ़ाई में अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। वर्तमान समय में व्यवसाय को लेकर बेहतर उपलब्धि मिलने की उम्मीद है। मार्केटिंग संबंधी कार्यों में कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। नौकरीपेशा लोग फाइनेंस संबंधी काम या कोई भी फाइल संबंधी कार्य करते समय बहुत ही ध्यान रखें। पारिवारिक वातावरण सुख शांतिपूर्ण रहेगा। लव पार्टनर के साथ कोई मनोरंजन का प्रोग्राम अवश्य बनाएं। गैस और एसिडिटी की समस्या से राहत पाने के लिए अपने खान-पान तथा दिनचर्या को व्यवस्थित रखना आवश्यक है।

तुला:
 कोई रुका काम आज पूरा हो सकता है। पूरी तरह अपना ध्यान केंद्रित रखें। आपकी कार्यक्षमता और अधिक सशक्त होगी। संतान के करियर संबंधी किसी समस्याओं को सुलझाने में महत्वपूर्ण व्यक्ति की सहायता मिलेगी। आय के साथ-साथ खर्चों की भी अधिकता रहेगी। अपनी वस्तुओं की संभाल खुद करें, दूसरों पर निर्भर रहना उचित नहीं है। कुछ समय अपने पारिवारिक और व्यक्तिगत गतिविधियों में सामंजस्य बनाए रखने में भी जरूर लगाएं। अभी कार्यक्षेत्र में गतिविधियां सामान्य रहेंगी। इस समय अपने कॉन्टैक्ट का दायरा और बढ़ाने की जरूरत है। कोशिश करते रहें, इस समय की गई मेहनत के अच्छे नतीजे आने वाले दिनों में मिलेंगे। नौकरी में आज आसानी से लक्ष्य हासिल हो जाएगा। पारिवारिक वातावरण सुखद और मधुरता पूर्ण रहेगा। प्रेम संबंधों को विवाह के लिए पारिवारिक स्वीकृति लेने का अनुकूल समय है। मन में कुछ तनाव या उदासी जैसी स्थिति महसूस हो सकती हैं। मानसिक स्थिरता के लिए मेडिटेशन बहुत जरूरी है।

वृश्चिक:
 पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या का समाधान मिलने वाला है। आज के सितारे आपको उम्मीद से ज्यादा फायदा दिला सकते हैं, समय का सदुपयोग करें। भाइयों के साथ संबंधों में सुधार होगा। कोई भी निर्णय जल्दबाजी और लापरवाही में ना लें, वरना नुकसान हो सकता है। इसलिए संयम रखना बहुत ही जरूरी है। बच्चों की परेशानियों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाएं। किसी भी कार्य को आगे टालने का प्रयास ना करें। व्यवसाय संबंधी कोई भी पेपर वर्क करते समय बहुत ही सावधानी बरतने की जरूरत है। छोटी सी गलती का बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। एक्स्ट्रा इनकम के लिए गलत रास्ता चुनने से आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। पति-पत्नी के बीच खुशनुमा संबंध रहेंगे। साथ ही घर की देखरेख तथा व्यवस्था के लिए भी कुछ समय निकालना जरूरी है। मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द की समस्या रहेगी। व्यायाम और योग इसका उचित इलाज है।

धनु:
 कोई भी विपरीत परिस्थिति बनने पर अपना मनोबल बनाए रखें। इससे समाधान खोजने में आसानी होगी। घर के बदलाव संबंधी विषयों पर भी महत्वपूर्ण चर्चा होगी। बच्चों को आपके मार्गदर्शन में कोई विशेष सफलता हासिल हो सकती है। खासतौर पर महिला वर्ग के लिए समय अनुकूल है। युवाओं को उनके करियर संबंधी कोई कार्य फलीभूत ना होने से तनाव रहेगा। इस समय उन्हें अपना मनोबल बनाकर रखना अति आवश्यक है। उनका मार्गदर्शन करें तथा साथ ही घर की व्यवस्था बनाए रखने में भी अपना योगदान दें। बिजनेस में उपलब्धियां मिलेंगी। निर्णय लेने में ज्यादा सोच-विचार न करें। प्रॉपर्टी के काम बहुत सावधानी से निपटाएं। ऑफिस में किसी सहयोगी के साथ वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित सामंजस्य बना रहगा। प्रेम प्रसंगों में व्यर्थ की बातों को तूल ना दें तथा संबंधों में मधुरता लाएं। खांसी, जुकाम और गले में इंफेक्शन जैसी समस्या रह सकती है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी को गंभीरता से लें और उचित इलाज करवाएं।

मकर:
 आज दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर व्यतीत होगा। मनपसंद काम तय समय पर पूरे हो जाएंगे। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता और वर्चस्व और अधिक बढ़ेंगे। आध्यात्मिक गतिविधियों में जुड़े रहने से मन शांत रहेगा। किसी भी तरह के लेनदेन संबंधी मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई के प्रति बिल्कुल भी लापरवाही करना उचित नहीं है, अन्यथा इसका नकारात्मक प्रभाव आपके रिजल्ट पर पड़ सकता है। भाइयों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखना आपका दायित्व रहेगा। बिजनेस में टीम बनाकर काम करने से अच्छे नतीजे मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में अच्छी व्यवस्था रहेगी। किसी काम को कल पर न टालकर सही समय पर शुरू कर दें। नौकरी में प्रोजेक्ट पूरा करने में समस्याएं आ सकती हैं। अधिकारियों से मदद लें। पारिवारिक सदस्यों के बीच कुछ मनमुटाव की स्थिति रहेगी। परंतु थोड़ी सी सावधानी बरतने से आपसी संबंधों में और अधिक मजबूती भी आएगी। बदलते वातावरण की वजह से सावधानी रखना अति आवश्यक है। किसी भी तरह का इंफेक्शन होने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।

कुंभ:
 अपने आसपास के लोगों से संपर्क में रहें। सहयोगात्मक व्यवहार रखें। इससे आपका मान-सम्मान बना रहेगा। मनोबल मजबूत होगा। बड़े बुजुर्गों का स्नेह और आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। किसी जरूरतमंद मित्र की मदद करने से मन में खुशी रहेगी। बढ़ते खर्चे चिंता में डाल सकते हैं। भूमि या वाहन के लिए अगर ऋण लेने का विचार बन रहा है, तो उस पर एक बार पुनःविचार अवश्य करें। घर के किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। आज किसी भी तरह की आवाजाही करना समय और पैसे का नुकसान ही रहेगा। व्यवसाय संबंधी कोई भी पेपर वर्क तथा फाइलें पूरी तरह व्यवस्थित रखें। इससे आप इंक्वायरी से बच जाएंगे। मशीनरी व तेल संबंधी व्यवसाय भरपूर मुनाफा कमाने की स्थिति में है। ऑफिशियल कामों में आलस्य न करें और समय पर निपटाएं। किसी बाहरी व्यक्ति की वजह से घर के सदस्यों के बीच गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं। बेहतर होगा कि समस्याओं को आपस में ही बैठकर सुलझाएं। विवाह योग्य लोगों के लिए कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है। गले से संबंधित परेशानी जैसे खांसी जुकाम रह सकता है। लापरवाही बिल्कुल ना बरतें।

मीन:
 खास और प्रभावशाली लोगों के सानिध्य का अवसर मिले, तो उसे गवाएं नहीं, क्योंकि उनके मार्गदर्शन में आपको कई बेहतरीन सुझाव भी मिलेंगे। सिर्फ दिल की बजाए दिमाग से निर्णय लें। युवाओं को अपने किसी प्रोजेक्ट में सफलता मिलने से खुशी रहेगी। अपनी कार्यप्रणाली और कार्य क्षमता को और अधिक बेहतर बनाने की भी जरूरत है। उच्च शिक्षा हेतु अध्ययनरत विद्यार्थियों को किसी प्रकार का व्यवधान आ सकता है। अनुचित तथा गैरकानूनी कार्यों में रुचि ना लें। आपकी मेहनत और सूझबूझ से कोई व्यावसायिक कार्य संपन्न होगा और व्यावसायिक संपर्कों का दायरा भी बढ़ेगा। नौकरी में मनपसंद जगह पर स्थानांतरण होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। घर में खुशी भरा माहौल रहेगा। रिश्तेदारों का आगमन होगा। परंतु दिल के मामले में धोखा खा सकते हैं। वर्तमान मौसम की वजह से गले से संबंधित किसी भी इंफेक्शन आदि को गंभीरता से लें और तुरंत इलाज करवाएं।

Parvatanchal