पुरानी पेंशन: कर्मचारियों ने उठाई बहाली की मांग, काला फीता बांधकर जताया विरोध
हरिद्वार। जिले में पुरानी पेंशन योजना बहाली को लेकर कर्मचारियों ने हाथों में काला फीता बांधकर सरकार के खिलाफ रोष जताया। शिक्षकों ने अपने विद्यालयों, मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय रोशनाबाद, सेल्स टैक्स, एआरटीओ कार्यालय, कलेक्ट्रेट परिसर और विकास भवन समेत कई विभागों में काला फीता बांधकर कार्य किया। यह विरोध छह सितंबर तक चलेगा। राजकीय प्राथमिक शिक्षक एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने कहा कि देश मे सांसद और विधायक एक दिन के लिए बनने पर पुरानी पेंशन योजना का लाभ ले लेते हैं लेकिन, एक कर्मचारी अपनी चालीस वर्ष की सेवा पूरी करने के बाद भी इस योजना से वंचित कर दिया गया है। कहा कि जब तक पुरानी पेंशन योजना लागू नही हो जाती तब तक सरकार का हर स्तर पर विरोध जारी रहेगा।

