असर: खबर प्रसारित होते ही जागा सिस्टम, पुलिस ने की अवैध खनन से भरी ट्रैक्टर ट्राली सीज

असर: खबर प्रसारित होते ही जागा सिस्टम, पुलिस ने की अवैध खनन से भरी ट्रैक्टर ट्राली सीज
Spread the love

 

राजेन्द्र शिवाली
कोटद्वार। पूर्वी खोह नदी में हो रहे अवैध खनन पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार एक्टिव है, जबकि तहसील प्रशासन गहरी नींद में सोया हुआ है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीभूषण श्रीवास्तव के निर्देश पर आज बाजार पुलिस चौकी प्रभारी किशन दत्त शर्मा ने खोह नदी में छापेमारी की कार्रवाई की। शर्मा ने बताया कि छापेमारी के दौरान उन्होंने राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम रोड की ओर से आ रही अवैध खनन से भरी ट्रैक्टर ट्राली को झूलापुल के नजदीक दबोच लिया। ट्रेक्टर ट्राली को कोतवाली परिसर में लाकर सीज कर दिया गया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीभूषण श्रीवास्तव ने कहा कि अवैध खनन के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा अब तक अवैध खनन से भरी कई ट्रेक्टर ट्रालियों को सीज किया जा चुका है।

Parvatanchal