देख भाल: बालों के झड़ने का कारण कहीं ये चीज तो नहीं, भूलकर भी न करें इसका इस्तेमाल

देख भाल: बालों के झड़ने का कारण कहीं ये चीज तो नहीं, भूलकर भी न करें इसका इस्तेमाल
Spread the love

 

बालों के झड़ने से अधिकतर लोग परेशान रहते हैं. ऐसे में वह कई प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं. यही नहीं कुछ लोग तो मेडिकल ट्रीटमेंट की भी मदद लेते हैं, लेकिन झड़ते बालों को मजबूत बनाने के लिए लोग कुछ गलतियां कर देते हैं, जो उन्हें भूलकर भी नहीं करनी चाहिए. आइए जानते हैं उन गलतियों के बारे में जिससे बाल और ज्यादा झड़ने लगते हैं.

भूलकर भी न करें ये गलतियां
बालों का झड़ना एक आम समस्या है, लेकिन बाल जब जरूरत से ज्यादा झड़ने लगें, तो इसके कई कारण हो सकते हैं. अधिकतर लड़के-लड़कियां बालों में नए-नए प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन कुछ प्रोडक्ट में केमिकल मिला होने की वजह से बाल कमजोर पड़ते हैं और झड़ने लगते हैं. ऐसे में आपको किसी डॉक्टर या हेयर स्पेशलिस्ट की मदद लेनी चाहिए और अपने प्रोडक्ट को अपने बालों के हिसाब से चुनना चाहिए.

हिट स्टाइलिंग टूल्स का इस्तेमाल
कई बार लड़के-लड़कियां स्ट्रेटनर, कर्लर जैसे कई हिट स्टाइलिंग टूल्स का इस्तेमाल करते हैं. जिसकी वजह से भी बाल कमजोर पडऩे लगते हैं, बालों की नमी खत्म हो जाती है और बाल लगातार झड़ने लगते हैं.

हेयर कलर
कुछ लोग हेयर कलर करवा लेते हैं, लेकिन हेयर कलर में मौजूद रसायन आपके बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं और इससे भी बाल झड़ने लगते हैं. ऐसे में हेयर कलर करने से पहले हेयर स्पेशलिस्ट या किसी डॉक्टर की सलाह जरूरी है.

प्रोटीन, विटामिन की कमी
कई बार प्रोटीन की कमी की वजह से भी बाल झड़ने लगते हैं और बालों का विकास रुक जाता है. यही नहीं आयरन की कमी से भी एनीमिया होता है, जिससे बालों का झड़ना और अधिक बढ़ जाता है. बालों का झड़ना विटामिन बी कॉम्प्लेक्स, विटामिन डी और विटामिन ई की कमी से भी बढ़ने लगता है. ऐसे में आप स्वस्थ और संतुलित आहार का सेवन करें और प्रोटीन विटामिन की कमी को पूरा करें.

पर्याप्त नींद लें और तनाव कम करें
आप दिन भर में भरपूर पानी पिए, पर्याप्त नींद लें और तनाव कम करें. इसके अलावा अगर आपको डायबिटीज, थायराइड जैसी बीमारी है, तो डॉक्टर को बालों के झड़ने की समस्या भी बताएं. इन सभी चीजों को करने के बाद भी अगर आपके बाल झड़ना बंद नहीं हो रहे हैं, तो आप किसी अच्छे पेशेवर डॉक्टर की मदद ले सकते हैं.

Parvatanchal