शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे
आज़ का राशिफल: सोमवार, 26 अगस्त 2024

मेष:
दिन की शुरुआत से ही सकारात्मक महसूस करेंगे। घर या बिजनेस संबंधी बदलाव की योजनाएं बनाने के लिए समय अनुकूल है। सोच विचार और आत्म निरीक्षण करने से क्रिएटिविटी बढ़ेगी। युवा ध्यान रखें, बहुत लापरवाही से उपलब्धियां हाथ से निकल सकती हैं। ज्यादा इगो या खुद को सुपीरियर समझना ठीक नहीं है। सौम्यता रखें। संबंधियों के आगमन से व्यक्तिगत कार्य रुक भी सकते हैं। कारोबारी गतिविधियों में दिक्कतें हो सकती हैं, लेकिन ये स्थिति अस्थाई है। जल्दी ही परिस्थितियां अनुकूल हो जाएंगी। इनकम सामान्य रहेगी। नौकरी संबंधित कामों में स्थिरता आएगी और अपना टारगेट हासिल करने में अधिकारी की मदद लें। घर में खुशनुमा वातावरण रहेगा और परिवार के साथ मनोरंजन में समय बीतेगा। प्रेम संबंधों में गहराई आएगी। जोखिम भरे कामों से दूर रहें और सावधानी से वाहन का इस्तेमाल करें। सुरक्षा संबंधी नियमों का गंभीरता से पालन करें।
वृष:
परिवार संबंधी किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर सलाह मशविरा होगा और इसके सकारात्मक नतीजे भी सामने आएंगे। मनोरंजन संबंधी गतिविधियों में भी समय व्यतीत होगा। कहीं निवेश करने की योजना है, तो तुरंत कर दें। ये समय अपने काम पर फोकस रहने का है। बेवजह आपका गुस्सा आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है। कुछ समय एकांत, ध्यान आदि में जरूर व्यतीत करें। इस समय किसी भी तरह की उधारी करना मुश्किल में डाल सकता है। व्यावसायिक व्यवस्था बनाए रखने में आपका योगदान जरूरी है। बाहरी व्यक्ति आपकी नौकरी और बिजनेस की व्यवस्था में रुकावटें डाल सकता है। कर्मचारियों पर जिम्मेदारियां देने से उनकी कार्य क्षमता बेहतर हो सकती है। नौकरी में काम ज्यादा होने से ओवरटाइम करना पड़ सकता है। घर का वातावरण सुखद और सौहार्दपूर्ण बना रहेगा। प्रेमी प्रेमिका को मुलाकात का अवसर मिलेगा। खांसी जुकाम जैसे इंफेक्शन से अपना बचाव करें। इस समय स्वास्थ्य संबंधी नियमों का पूर्ण रुप से पालन करना आवश्यक है।
मिथुन:
दूसरों से उम्मीद करने के बजाय अपनी मेहनत और क्षमता पर विश्वास रखें। इससे आप बेहतर तरीके से अपने कार्यों को अंजाम दे पाएंगे। कुछ समय अपने रुचि पूर्ण कार्यों में भी व्यतीत करने से नई ऊर्जा और स्फूर्ति की अनुभूति होगी। कोई कार्य सिद्धि भी संभव है। किसी मित्र अथवा संबंधी के साथ गलतफहमी की वजह से मनमुटाव हो सकता है। परिस्थितियों को संभाल कर रखने में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी। अपनी सामर्थ्य से ज्यादा कार्यभार अपने ऊपर ना लें। व्यवसाय से संबंधित किसी योजना को कार्य रूप देने का अनुकूल समय है। परंतु अपनी सामर्थ्य से ज्यादा लोन अथवा उधार लेना उचित नहीं है। आप राजकीय सेवा क्षेत्र में है, तो पब्लिक के साथ व्यवहार करते समय बहुत अधिक सावधानी रखने की आवश्यकता है। घर परिवार के कार्यों में सहयोग देना तथा सब का ध्यान रखना वातावरण को सुखद और उत्तम रखेगा। उचित आहार और आराम लेना भी जरूरी है।अत्यधिक कामकाज व मेहनत के चक्कर में अपना स्वास्थ्य खराब ना करें।
कर्क:
आज दिन कुछ मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा। बुजुर्गों के मार्गदर्शन से मुश्किल राह आसान हो जाएगी। धैर्य पूर्वक किए गए कार्यों का नतीजा भी शुभ मिलेगा। ससुराल पक्ष के साथ चल रही समस्या दूर होगी तथा संबंधों में मधुरता आएगी। किसी गतिविधि को लेकर मनोनुकूल परिणाम ना मिलने से स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है। बच्चों की समस्याओं को सुने और सुलझाएं। किसी उपकरण के खराब होने से बड़ा खर्चा भी सामने आएगा। परंतु यह समय धैर्य रखकर ही व्यतीत करने का है। व्यवसाय में अभी नई योजनाएं बनाने के लिए समय पक्ष में नहीं है, इसलिए मौजूदा गतिविधियों पर ही ध्यान दें। शेयर बाजार और म्युचुअल फंड्स में निवेश कर सकते हैं। इस समय नौकरी में कार्यरत महिलाओं को अतिरिक्त कार्यभार की वजह से कुछ तनाव रहेगा। कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने में परिवारजनों की राय लाभदायक साबित होगी। साथ ही मनोरंजन संबंधी कोई कार्यक्रम भी बनेगा। अत्यधिक कार्यभार और थकान की वजह से ब्लड प्रेशर संबंधी समस्या बड़ सकती है। योगा मेडिटेशन करना आपको सुकून देगा।
सिंह:
पिछले कुछ समय से चल रहा तनाव दूर होगा तथा आशाएं व उम्मीद की नई किरण का उदय होगा। संपत्ति और बंटवारे संबंधी गतिविधियां किसी अनुभवी व्यक्ति की मध्यस्थता से हल हो जाएंगी। फाइनेंस संबंधी कोई भी कार्य खुद ही करें। ज्यादा सोच विचार करने में परिस्थितियां हाथ से निकल भी जाती हैं। इसलिए तुरंत निर्णय लेने का प्रयास करें। अपने वर्तमान पर पुरानी नकारात्मक बातों को हावी ना होने दें। इससे आपके मनोबल में कमी आएगी, जिसका असर आपसी संबंधों पर भी पड़ेगा। बिजनेस के बनते कामों में रुकावटें आ सकती हैं। अपने कॉम्पिटिटर की गतिविधियों को लेकर लापरवाही न करें। शेयर बाजार में भूलकर भी पैसा न लगाएं, वरना नुकसान हो सकता है। ऑफिस का माहौल अच्छा रहेगा। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों को विवाह में परिणित होने के योग बन रहे हैं। ज्यादा लापरवाही करना उचित नहीं है। गिरने अथवा चोट लगने जैसी स्थिति बन रही है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाने का प्रयास करें।
कन्या:
दिन की शुरुआत बहुत ही सुखद रहेगी। किसी राजनैतिक अथवा प्रभावशाली व्यक्ति द्वारा आपको कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि भी मिल सकती है। अपनी पूरी योग्यता और मेहनत अपने कार्यों में लगा दें। निश्चित ही सफलता मिलेगी। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप बिल्कुल ना करें। ध्यान रखें कि बैठे-बिठाए आप किसी मुसीबत में भी पड़ सकते हैं। बच्चों की समस्या को नजदीकी व्यक्ति के साथ शेयर करने से विचार-विमर्श द्वारा उचित समाधान मिलेगा। इस समय अपनी व्यावसायिक गतिविधियों का गंभीरता तथा बारीकी से मूल्यांकन करने की जरूरत है। कुछ ना कुछ व्यवधान बने रहेंगे। वर्तमान परिवेश में ज्यादा लाभ की उम्मीद ना करें। कार्यभार की अधिकता की वजह से नौकरी पेशा लोग परेशान रहेंगे। परिजनों के आपसी सामंजस्य से पारिवारिक वातावरण खुशनुमा और सकारात्मक रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी। व्यायाम और योगा जैसी गतिविधियों पर ध्यान दें। इम्यूनिटी स्ट्रांग रखना जरूरी है।

तुला:
मिले-जुले नतीजे वाली दिनचर्या रहेगी। लेकिन व्यवस्थित रहकर आप परिस्थितियों को काफी हद तक अपने अनुकूल बना सकते हैं। कोई रुकी हुई पेमेंट मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। संबंधों में सुधार आएगा। पुरानी नकारात्मक बातों को अपने ऊपर हावी ना होने दें तथा वर्तमान गतिविधियों में ही मस्त रहें और खुश रहें। कहीं भी निवेश करने अथवा उधार देने से परहेज रखें। संबंधों को मधुर बनाए रखने के लिए अगर कोई समझौता भी करना पड़े, तो कर लें। व्यवसाय में कुछ परिवर्तन होंगे और आपको उसके अनुकूल परिणाम भी मिलेंगे। संपर्क सूत्रों द्वारा नए अनुबंध प्राप्त होंगे। स्टाफ तथा सहयोगियों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। इस समय बहुत ही धैर्य से समस्याओं को सुलझाना होगा। घर में शांति रहेगी। जीवन साथी तथा पारिवारिक सदस्यों का सहयोग आपके मनोबल को बनाकर रखेगा। व्यर्थ के प्रेम संबंधों में ध्यान ना दें। अत्यधिक व्यस्तता की वजह से थकान रह सकती है। स्वस्थ रहने के लिए कुछ समय अपने खुद के लिए भी निकालना होगा।
वृश्चिक:
इस समय ग्रह स्थिति आपको बेहतरीन देने के पक्ष में है। अपनी योजनाओं को गोपनीय तरीके से क्रियान्वित करते चले। थोड़ी सी सतर्कता रखने से आपकी योजनाएं तथा कार्य सफल रहेंगे। किसी घनिष्ठ मित्र का सहयोग भी आपके लिए सहायक रहेगा। अपनी उपलब्धि की खुशी में लापरवाह होना भी उचित नहीं है। अचानक ही कोई मुसीबत आपके सामने खड़ी हो सकती है। आय के साधन तो बढ़ेंगे परंतु साथ ही खर्चों की अधिकता रहने के कारण सेविंग नहीं हो पाएगी। व्यवसाय में चल रही रुकावटें दूर होंगी। स्थिति बेहतर होगी। इंपोर्ट एक्सपोर्ट जैसे कार्यों में लाभदायक स्थितियां बन रही हैं। स्टाफ और कर्मचारियों का आपके कार्य में उचित सहयोग रहेगा। नौकरी पेशा व्यक्तियों को तरक्की मिलने के योग बन रहे हैं। दांपत्य जीवन में कुछ मनमुटाव जैसी स्थिति बन सकती है। व्यर्थ के प्रेम संबंधों से भी दूर रहें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु समस्याओं की वजह से सिर दर्द और माइग्रेन उठ सकता है।
धनु:
जीवन के प्रति आपका सकारात्मक दृष्टिकोण आपके लिए मान प्रतिष्ठा वर्धक रहेगा। आपका रहन-सहन व बोलचाल का तरीका लोगों का ध्यान आकर्षित करेगा। साथ ही समाज में आप की छवि में और अधिक निखार आएगा। नकारात्मक प्रवृत्ति के मित्रों की किसी भी सलाह पर विश्वास ना करके अपने योग्यता पर भरोसा रखें। व्यर्थ के खर्चों पर काबू रखना आपको आर्थिक समस्या से राहत देगा। अध्ययनरत लोगों को भी ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। व्यावसायिक स्थल पर अपनी उपस्थिति अनिवार्य रखें। आज कुछ नए ऑर्डर मिलने की संभावना है। साथ ही आपके सामान की उत्तम क्वालिटी काम के साथ-साथ लाभ के मार्ग भी प्रशस्त कर रही है। ऑफिस में किसी सहकर्मी के साथ विवाद की स्थिति बन सकती है। पति पत्नी के बीच रोमांटिक संबंध रहेंगे। प्रेम विवाह के इच्छुक लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। अपने खान-पान और आराम का ध्यान जरूर रखें। कुछ आंतरिक कमजोरी की वजह से टांगों में दर्द जैसी परेशानी महसूस हो सकती है।
मकर:
कहीं पैसा दिया हुआ है, तो उसे वापस पाने के लिए प्रयास करें। क्योंकि ग्रह स्थिति अनुकूल बनी हुई है। फाइनेंस से संबंधित कार्यों में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आपका बहुत अधिक सोच समझकर निर्णय लेना आपकी गतिविधियों को व्यवस्थित रखेगा। किसी भी तरह के निवेश को फिलहाल टालना ही बेहतर है। क्योंकि नुकसान होने की स्थिति बन रही है। अन्य कार्यों में व्यस्त रहने के साथ-साथ बच्चों की गतिविधियों पर भी ध्यान रखें। संबंधों में मधुरता बनाए रखने के लिए छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज करें। कार्यक्षेत्र की व्यवस्था उचित बनाए रखने में अपनी उपस्थिति रखना अनिवार्य है। स्टाफ के सहयोग से आपके कार्य बनते रहेंगे। परंतु प्रतिस्पर्धा भी रहेगी। किसी कर्मचारियों का नकारात्मक रवैया आपको परेशान कर सकता है। विवाहित जीवन मधुर रहेगा। परिवार में भी खुशनुमा और सुखद वातावरण बना रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना बरतें। एलर्जी अथवा यूरिन इन्फेक्शन जैसी दिक्कत रह सकती हैं।
कुंभ:
दिन मन मुताबिक तरीके से व्यतीत होगा। किसी खास संबंधी का घर में आगमन होगा। काफी समय बाद मेल-मिलाप होने से सभी लोग अपने आप को तनाव मुक्त व आनंदित महसूस करेंगे। साथ ही कुछ महत्वपूर्ण मुद्दे पर भी विचार विमर्श हो सकता है। कभी-कभी कोई नकारात्मक परिस्थिति आपके ऊपर हावी हो सकती है। भावनात्मक रूप से मजबूत बने रहें। संपत्ति संबंधी विवादित मामले किसी की मध्यस्थता से सुलझाने का प्रयास करें। युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर सजग रहें। कार्य क्षेत्र पर कुछ ना कुछ दिक्कतें और व्यवधान बने रहेंगे। इसलिए अपनी उपस्थिति और प्रभुत्व रखना जरूरी है। हालांकि कर्मचारियों के साथ आपका विश्वास और प्रेम रखना आपकी परेशानियों को कम करेगा। ऑफिशियल यात्रा भी संभव है। घर में सुखद और सामंजस्य पूर्ण माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में भी मधुरता रहेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा । परंतु कभी-कभी आपकी विचलित मनोस्थिति का नकारात्मक प्रभाव आप की कार्य क्षमता पर पड़ सकता है।
मीन:
फोन कॉल अथवा मीडिया के माध्यम से कुछ नई-नई जानकारियां मिलेंगी। मित्रों का साथ और सहयोग आपकी हिम्मत और हौसले को और बढ़ाएगा। किसी मूल्यवान वस्तु की खरीदारी की योजना बनेगी। कुल मिलाकर पूरा दिन सुखद व्यतीत होगा। किसी भी विपरीत परिस्थिति में हिम्मत हारने की बजाय उसका समाधान ढूंढें तथा अपने व्यक्तिगत मामलों में किसी का भी हस्तक्षेप ना होने दें। कोई नजदीकी व्यक्ति ही आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। ईगो जैसी स्थिति अपने अंदर ना आने दें। व्यवसाय स्थल पर की गई मेहनत के उचित परिणाम हासिल होंगे। साथ ही कर्मचारियों तथा स्टाफ के द्वारा स्थिति उत्तम बनी रहेगी। सरकारी सेवारत लोगों को कार्य की अधिकता की वजह से आज अतिरिक्त ड्यूटी देनी पड़ सकती है। पारिवारिक सुख शांति तथा खुशनुमा माहौल बना रहेगा। किसी पुराने मित्र से अचानक की मुलाकात होने की संभावना है। स्वास्थ्य संबंधी कोई पुरानी समस्या दोबारा हो सकती है। घरेलू देसी इलाज से आप स्वस्थ भी रहेंगे।

