हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक की मौत, जांच में जुटी पुलिस
Spread the love

रुड़की। मुटकाबाद से लक्सर आ रहे व्यक्ति की बाइक को अज्ञात वाहन टक्कर मारकर भाग गया। हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। अंतिम संस्कार के बाद मृतक के बेटे ने घटना का मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली के मुटकाबाद गांव निवासी ऋषिपाल (50) मंगलवार शाम बाइक लेकर किसी काम से लक्सर के लिए निकला था। गांव के संपर्क मार्ग से उसकी बाइक जैसे ही लक्सर रुड़की हाईवे पर पहुंची, वैसे ही किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, और मौके से भाग गया। इस दुर्घटना में ऋषिपाल की मौके पर ही मौत हो गई। गांव के अन्य लोगों ने उसे पहचान कर परिजनों को बुलाया, साथ ही पुलिस को भी बताया। पुलिस ने रात में ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव गांव में ले आए, और अंतिम संस्कार कर दिया एसएसआई मनोज कुमार !ने बताया कि मृतक के बेटे अमन ने घटना की तहरीर दी है। तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर हादसे के जिम्मेदार वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

Parvatanchal