ब्रेकिंग न्यूज: भारी बारिश के चलते मलबे में दबकर चार लोगों की मौत, रेस्क्यू टीम ने निकाले शव
रुद्रप्रयाग। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्दन सिंह रजवार ने अवगत कराया है कि आज शुक्रवार को 1:20 am पर अत्यधिक बारिश के कारण फांटा हेलीपैड के समीप खाट गदेरे के पास 4 लोगों की मालबे में दबे होने की सूचना प्राप्त हुई है सूचना प्राप्त होते ही घटना स्थल के लिए राहत एवं बचाव कार्य हेतु रेस्क्यू टीम को भेज दिया गया जिनके द्बारा मौके पर पहुंच कर मलबे में दबे हुए लोगों को निकालने का कार्य किया गया।

उन्होंने अवगत कराया कि मलबे में दबे लोगों को रेस्क्यू टीम द्वारा निकाल लिया गया है, जो मृतक पाये गये। सभी लोग नेपाल के हैं, जिनमें तुल बहादुर, पूरना नेपाली, किशना परिहार एवं दीपक बुरा शामिल हैं। सभी शवों को डीडीआर एफ की टीम द्वारा रुद्रप्रयाग लाया जा रहा है। रेस्क्यू टीम में एसडीआरएफ, पुलिस एवं डीडीआर एफ के जवान थे।

