कवायद: पैदल ट्रैक को वैकल्पिक ट्रैक के रूप में उपयोग में लाये जाने के लिए प्रयास शुरू

कवायद: पैदल ट्रैक को वैकल्पिक ट्रैक के रूप में उपयोग में लाये जाने के लिए प्रयास शुरू
Spread the love

 

रुद्रप्रयाग। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्दन सिंह रजवार ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के दिशा निर्देशन में एक टीम का गठन किया गया, जिसके द्वारा चौमासी से केदारनाथ पैदल ट्रैक का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण किया गया। उन्होंने अवगत कराया कि आपदा के दृष्टिगत चौमासी से केदारनाथ पैदल ट्रैक मार्ग एक महत्वपूर्ण मार्ग है, जिसे आपदा जैसी घटना घटित होने पर वैकल्पिक ट्रैकिंग मार्ग के रूप उपयोग में लाये जाने की कवायद शुरू हो गई है। इस पैदल ट्रैक मार्ग का निरीक्षण करने हेतु 09 अगस्त को चौमासी से एक दल रवाना हुआ था, जिसमें उनके साथ नरेंद्र कुमार, सहायक अभियंता, लोनिवि उखीमठ, जुगल किशोर चौहान, सहायक वन संरक्षक, केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग गोपेश्वर व डाॅ कृष्ण सिंह सजवाण, भू वैज्ञानिक रुद्रप्रयाग शामिल रहे। यह टीम रेका खर्क तक मौका मुआयना कर 10 अगस्त को चौमासी वापस पहुंची। संयुक्त टीम द्वारा अपनी निरीक्षण आख्या जल्द ही जिला प्रशासन को उपलब्ध कराई जाएगी।
इस टीम में अन्य सदस्य मुलायम सिंह, ग्राम प्रधान चौमासी, डीडीआरएफ से जगमोहन व नरेंद्र, वन विभाग से नवीन प्रसाद वन आरक्षी, अंशुल व बद्री आदि मौजूद रहे।

Parvatanchal