शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

 

आज़ का राशिफल: गुरुवार, 01 अगस्त 2024

मेष:
दूसरों के लिए सहानुभूति और विनम्रता आपके स्वभाव में रहेगी। इससे आपकी प्रतिभा और छवि में निखार आएगा। घर की सुख-सुविधा संबंधी वस्तुओं की खरीदारी होगी। वरिष्ठ लोगों का भी सहयोग रहेगा। समय अनुसार खुद को भी ढालने की जरूरत है। आर्थिक रूप से कुछ उलझनें और समस्याएं बढ़ सकती हैं। हालांकि आप जल्दी समाधान भी पा लेंगे। परंतु अपनी गुस्से और ईगो जैसी कमजोरी पर काबू रखना जरूरी है, इस वजह से आप नुकसान भी पा सकते हैं। कारोबार संबंधी समस्या सुलझाने में अनुभवी लोगों से मदद मिलेगी। नया काम शुरू करने के लिए समय ठीक नहीं है। युवाओं को जॉब में परिवर्तन को लेकर चल रहे प्रयासों के परिणाम मिल सकते हैं। विवाह के इच्छुक व्यक्तियों के लिए आज कोई उचित रिश्ता आने की संभावना है। लवमेट के साथ खुशनुमा समय व्यतीत होगा। सुस्ती और थकान हावी रहेंगे। आंखों में किसी प्रकार की एलर्जी भी होने की आशंका है।

 

वृष:
सही समय पर सही फैसले लेने की जरूरत है। इससे आपकी सभी गतिविधियां व्यवस्थित बनी रहेगी। परिजनों के साथ प्रॉपर्टी संबंधी किसी मुद्दे को लेकर महत्वपूर्ण विचार विमर्श रहेगा तथा उचित निर्णय भी निकलेगा। आमोद-प्रमोद में भी समय व्यतीत होगा। पड़ोस के मामलों को लेकर समस्याएं बढ़ सकती हैं। बच्चों को उनके करियर संबंधी कोई कार्य फलीभूत ना होने से तनाव रहेगा। इस समय बच्चों का मनोबल बनाकर रखना अति आवश्यक है। किसी अनुभवी व्यक्ति से अवश्य सलाह लें। अनुभवी लोगों से बिजनेस संबंधी नई जानकारियां मिलेंगी और महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार होगा। भविष्य संबंधी योजनाएं भी बनेंगी। कोई भी फैसला लेते समय बजट का ध्यान जरूर रखें। सरकारी सेवारत लोगों के ऊपर महत्वपूर्ण कार्य भार आ सकता है। परिवार जनों के साथ उचित तालमेल रहने से घर में सुखद माहौल बनेगा। विवाहेत्तर संबंधों से दूरी बनाकर रखें अन्यथा मान-हानि हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति बिल्कुल भी लापरवाही बिल्कुल ना करें तथा अपना खानपान विशेष रूप से व्यवस्थित रखें।

 

मिथुन:
रोजमर्रा की थकान से राहत पाने के लिए कुछ समय अपने रुचि पूर्ण कार्यों तथा घर की गतिविधियों में व्यतीत करें। इससे आप पुनः ऊर्जावान महसूस करेंगे। कुछ समय एकांत या धार्मिक स्थल में बिताना भी उचित रहेगा। युवा अपने करियर को लेकर सजग रहेंगे। आपका किसी भी बात के बारे में अधिक सोचना आपके तनाव को और अधिक बढ़ा सकता है। कोई भी अशुभ समाचार मिलने पर अपनी मनोस्थिति गिरने ना दें। किसी के बहकावे में आकर फिजुल खर्चे बढ़ सकते हैं। व्यवसाय में अपनी पूरी ऊर्जा और मेहनत अपने कार्यों के प्रति लगाएं। सहयोगी और कर्मचारियों की सलाह भी आपके लिए बेहतरीन साबित होगी। नौकरीपेशा लोगों को अपने उचित कार्य प्रणाली की वजह से तरक्की संभव है। जीवनसाथी आपकी किसी बात से नाराज हो सकता है। संबंधों को खुशनुमा बनाकर रखने के लिए उनके कार्यों में सहयोग करना और तोहफा देना मधुरता लाएगा। घरेलू तथा व्यक्तिगत परेशानियों की वजह से मानसिक तनाव रह सकता है। ब्लड प्रेशर संबंधी जांच भी नियमित रूप से करवाएं।

 

कर्क:
आपकी अथक मेहनत और प्रयासों से कोई अटका हुआ कार्य हल हो जाएगा। थकान और व्यस्तता भरी दिनचर्या से भी राहत मिलेगी। अपनी प्रतिभा और क्षमता को निखारने का बेहतर समय है। किसी संपत्ति आदि को लेने का भी प्लान बनेगा। समय अनुसार तुरंत निर्णय लेने का भी प्रयास करें तथा किसी भी गैर कानूनी कार्य में रुचि ना लें। इसकी वजह से आपकी साख पर धब्बा लग सकता है। अगर किसी बाहरी व्यक्ति द्वारा फाइनेंस को लेकर कोई विचार-विमर्श होता है, तो सावधानी बरतना जरूरी है। व्यावसायिक गतिविधियों पर निवेश करने की योजना है, तो उसे क्रियान्वित करने का अनुकूल समय है। सहकर्मियों के सहयोग से व्यावसायिक गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। ऑफिस में व्यर्थ की गतिविधियों की बजाए अपने काम पर ध्यान दें। किसी परिवार जन की उपलब्धि से घर में खुशनुमा माहौल बनेगा। युवाओं की दोस्ती प्रेम संबंध में बदल सकती है। जोखिम पूर्ण कार्य में रुचि ना लें। वाहन भी सावधानीपूर्वक चलाएं। चोट लगने की आशंका है।

 

सिंह:
परिवार के साथ आपसी विचारों के आदान-प्रदान और मनोरंजन में समय व्यतीत करने से आप प्रफुल्लित और ऊर्जावान महसूस करेंगे। संतान की तरफ से भी कोई शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। घर में निकट संबंधियों के आगमन से मस्ती भरा माहौल रहेगा। बच्चों की किसी नकारात्मक गतिविधि का पता चलने से मन कुछ व्यथित रहेगा। परंतु इस समय बहुत ही समझदारी से परिस्थितियों को सुलझाने की आवश्यकता है। वक्त के अनुसार अपनी दिनचर्या और सोच में भी परिवर्तन लाना जरूरी है। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों की आज फायदेमंद डील हो सकती है। बिजनेस को लेकर बहुत भागदौड़ रहेगी। मेहनत भी ज्यादा होगी। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में पेपर वर्क करते समय बहुत अधिक सावधानी रखें। पारिवारिक सदस्यों के बीच सामंजस्य पूर्ण संबंध रहेंगे। अचानक ही किसी पुराने मित्र के मिलने से खुशनुमा यादें ताजा होंगी। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित बनाकर रखना जरूरी है। इससे आप वर्तमान मौसम की वजह से हो रहे दुष्प्रभावों से अपना बचाव कर पाएंगे।

 

कन्या:
पिछले कुछ समय से परिवार से संबंधित चल रही किसी समस्या का समाधान मिलेगा और आप तनावमुक्त होकर अपने व्यक्तिगत कार्यों पर ध्यान दे पाएंगे। बच्चों की शिक्षा और करियर से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण कार्य भी संपन्न होंगे। युवाओं को अपने किसी कार्य में व्यवधान आने की आशंका है। परंतु चिंता ना करें और दुबारा से अपनी एनर्जी को एकत्रित करके अपने काम में लगाएं। गुस्से और आवेश में आने से परिस्थितियां और अधिक विपरीत ही होंगी। व्यापार में अपनी कार्यकुशलता तथा कार्य प्रणाली को बेहतर बनाने में आपका विशेष प्रयास रहेगा। अधिकारियों के साथ संबंध मधुर होंगे। आपकी व्यावसायिक गतिविधियां फायदेमंद रहेंगी। कारोबार संबंधी यात्रा का भी प्रोग्राम बनेगा। पारिवारिक मामलों में आपका उचित योगदान रहेगा, जिससे परिस्थितियां अनुकूल बनी रहेंगी। प्रेम प्रसंगों में नज़दीकियां बढ़ेंगी। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं तथा किसी भी तरह का रिस्क ना लें। गिरने या चोट लगने जैसी स्थिति बन रही है।

 

तुला:
आज परिस्थितियों में सकारात्मक बदलाव आएगा तथा रिश्तेदारों से चल रही अनबन को दूर करने में आपके विशेष प्रयास रहेंगे। व्हीकल खरीदने के लिहाज से दिन अच्छा है। अपने व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव महसूस होगा। आय के साथ-साथ खर्चे भी बढ़ेंगे। कहीं भी वार्तालाप करते समय ध्यान रखें, कि नकारात्मक शब्दों का प्रयोग ना हो। किसी की गलत सलाह आपके लिए नुकसानदायक रहेगी। कुछ समय बच्चों के साथ व्यतीत करने से उनका मनोबल बढ़ेगा। व्यापार में गति देने के लिए कुछ नई योजनाएं बनेंगी। साथ ही नई पार्टियों तथा नए लोगों के साथ महत्वपूर्ण व्यावसायिक संबंध बनेंगे। लंबित चल रहे कोर्ट केस संबंधी मामले में गति आएगी। नौकरी में सहकर्मी आपके विरुद्ध उच्च अधिकारियों को भड़का सकते हैं। परिवार जनों के आपसी सामंजस्य से घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में नकारात्मकता आ सकती है। अत्यधिक मेहनत व परिश्रम की वजह से कमजोरी जैसी स्थिति रहेगी। समय-समय पर आराम अवश्य लें।

 

वृश्चिक:
आपने भविष्य को लेकर प्लानिंग की है, तो ये आपके लिए फायदेमंद रहेगी। घर के किसी सदस्य के विवाह संबंधी उचित रिश्ता भी आ सकता है। बच्चों को अपनी किसी समस्या का समाधान मिलने से सुकून मिलेगा। भावनाओं में कुछ निर्णय गलत भी हो सकते हैं। इसलिए अपनी व्यक्तिगत बातें दूसरों के साथ शेयर करना उचित नहीं है। व्यक्तिगत गतिविधियों में व्यस्तता के साथ साथ कुछ समय बच्चों की समस्याओं को सुलझाने के लिए भी अवश्य निकालें। कारोबारी मामलों में बदलाव न करें। जैसा चल रहा है, उसी पर ध्यान दें। कोई भी दिक्कत होने पर घबराने के बजाय उसका समाधान ढूंढने से परिस्थितियां ठीक हो जाएंगी। नौकरी पेशा व्यक्ति भी क्लांइट के साथ बातचीत करते समय बहुत अधिक सावधानी बरतें। पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित सामंजस्य और मधुरता बनी रहेगी। पुराने मित्र के मिलने से खुशनुमा यादें ताजा होंगी। त्वचा और छाती से संबंधित एलर्जी हो सकती है। अपना ध्यान रखें, क्योंकि इसकी वजह से आपकी कार्य क्षमता पर भी असर आएगा।

 

धनु:
आज आपका कोई विशेष दायित्व पूरा होने वाला है। किसी भी पॉलिसी आदि में निवेश करना फायदेमंद रहेगा। घर में किसी सदस्य की विवाह संबंधी बातचीत व तैयारियों का जोर रहेगा तथा कई तरह की योजनाएं भी बनेंगी। यह समय धैर्य और संयम रखने का भी है। दूसरों की वजह से किसी तरह की हानि होने की स्थिति बन रही है। कोई भी निर्णय लेते समय प्रैक्टिकल होना जरूरी है। कुछ समय बच्चों के साथ भी व्यतीत करना उनके मनोबल को बढ़ाएगा।
कारोबार में एक्स्ट्रा जिम्मेदारी मिल सकती है। आपको मेहनत के अनुकूल नतीजे मिल सकते हैं। महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत व्यक्ति जल्दी ही प्रमोशन हासिल कर लेंगे। कोई टूर भी संभव है। व्यक्तिगत गतिविधियों के साथ-साथ में विवाहित संबंधों में भी सामंजस्य रखना जरूरी है। प्रेमी-प्रेमिका को डेटिंग करने का बेहतरीन समय मिलेगा। अपने खान-पान और आराम का भी ध्यान रखें। थोड़ी सी सावधानी आपको स्वस्थ रखेगी।

 

मकर:
खास लोगों से मेलजोल बढ़ेगा तथा जीवन में स्थिरता महसूस होगी। कुछ समय किसी धार्मिक अथवा आध्यात्मिक स्थान पर जरूर व्यतीत करें। इससे आप अपने अंदर नई संचार महसूस करेंगे। वरिष्ठ लोगों के मार्गदर्शन और सलाह पर अमल करना उचित रहेगा। दिन के दूसरे पक्ष में कोई अशुभ समाचार मिलने से मन व्यथित रहेगा। अपनी वाणी और मन पर नियंत्रण रखें। व्यर्थ की गतिविधियों में खर्चा करने से बजट बिगड़ सकता है। बड़े बुजुर्गों की सलाह व मार्गदर्शन पर अवश्य अमल करें । कारोबारी मामलों में चल रही समस्याओं को दूर करने के लिए कड़ी मेहनत की जरूरत है। इस समय काफी प्रतिस्पर्धा का भी सामना करना पड़ सकता है। अपने काम की क्वालिटी को और अधिक बेहतर बनाने की कोशिश करें। पब्लिक डीलिंग में सावधानी बरतें। घर में सुखद और शांति पूर्ण माहौल बना रहेगा। घर के किसी अविवाहित सदस्य के विवाह हेतु उत्तम रिश्ता आ सकता है। क्षमता से अधिक मेहनत की वजह से पैरों तथा कमर में दर्द की समस्या रहेगी। उचित आराम लें तथा फिजियोथेरेपी भी इसका उचित समाधान है।

 

कुंभ:
आज कोई कार्य मनोनुकूल तरीके से संपन्न हो जाएगा। राजनैतिक और सामाजिक संपर्कों को और अधिक मजबूत करें। इनके द्वारा आपका कोई विशेष कार्य संपन्न हो सकता है। युवाओं को अपने किसी प्रोजेक्ट में उचित सफलता मिलेगी। गलत विचारधारा वाले लोगों के साथ संबंध आपको अपने लक्ष्य से भटका भी सकते हैं। विद्यार्थियों को किसी प्रोजेक्ट में विफलता मिलने से आत्म बल में कमी महसूस होगी। धैर्य बनाकर रखें, तथा दोबारा प्रयासरत रहें। व्यवसाय से संबंधित कोई भी महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए अभी इंतजार करें तथा इस समय वर्तमान कार्यों पर ही अपना ध्यान दें। सरकारी नौकरी के कार्यों की अधिकता बनी रहेगी। परंतु आप अपनी योग्यता और कार्य क्षमता द्वारा उन्हें समय पर पूरा करने में सक्षम भी रहेंगे। जीवनसाथी तथा परिवारजनों के सहयोग से घर की व्यवस्था उत्तम तथा व्यवस्थित बनी रहेगी। कोई मनोरंजक अथवा धार्मिक प्रोग्राम जरूर बनाएं। अपने स्वास्थ्य के प्रति बिल्कुल भी लापरवाही ना बरतें तथा देसी चीजों का सेवन करें। चेस्ट से संबंधित कुछ दिक्कत महसूस हो सकती है।

 

मीन:
पारिवारिक सुख-सुविधाओं को लेकर खर्चों की अधिकता रहेगी। परंतु आय की स्थिति अच्छी होने से तनाव नहीं रहेगा। बच्चों के साथ धैर्य रखते हुए व्यवहार करें, जिससे उनका मनोबल बढ़ेगा और आपका मान-सम्मान भी करेंगे। मेहनत के बावजूद कम परिणाम मिलने से मन कुछ विचलित रह सकता है। अत्यधिक कार्यभार की वजह से आप शारीरिक और मानसिक रूप से थकान महसूस करेंगे। विद्यार्थी सोचने-समझने में बहुत अधिक समय लगाने से हाथ में आई कोई उपलब्धि खो सकते हैं। यह समय बहुत ही सावधानी बरतने का है। व्यावसायिक कार्यप्रणाली और गतिविधियों को किसी के भी समक्ष शेयर ना करें अर्थात गुप्त रखें। अन्यथा कोई इसका नाजायज फायदा उठा सकता है जिसकी वजह से आपको नुकसान पहुंचेगा। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। सभी सदस्य प्रफुल्लित और खुश रहेंगे। किसी नजदीकी मित्र से मुलाकात का अवसर मिलेगा। बदलते मौसम की वजह से एलर्जी हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

Parvatanchal