आक्रोश: ऑटो चालक द्वारा किशोरी से दुष्कर्म किए जाने से छात्रों में गुस्सा, कोतवाली में किया प्रदर्शन

आक्रोश: ऑटो चालक द्वारा किशोरी से दुष्कर्म किए जाने से छात्रों में गुस्सा, कोतवाली में किया प्रदर्शन
Spread the love

 

हल्द्वानी। पियानो सीखने जा रही मानसिक रूप से कमजोर 16 वर्षीय किशोरी से विशेष समुदाय के ऑटो चालक द्वारा दुष्कर्म किए जाने की घटना को लेकर हल्द्वानी के छात्रों में गुस्सा फूट गया है। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज के छात्र छात्राएं बड़ी संख्या में हल्द्वानी कोतवाली पहुंच गए। दुष्कर्म के आरोपी ऑटो चालक मोहम्मद नदीम को फांसी देने की मांग करते हुए जमकर प्रदर्शन करते हुए हंगामा किया। छात्र-छात्राओं ने आरोप लगाया कि हल्द्वानी में बहुत से ऐसे ऑटो चालक हैं, जो बाहर से आकर अपना नाम और धर्म बदलकर इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ऐसे में पुलिस इस तरह की गलत गतिविधियां करने वाले लोगों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करे। छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि आरोपी को फांसी की सजा दी जाए।
गौरतलब है कि कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली आंशिक रूप से मानसिक कमजोर किशोरी पियानो बजाना सीखने निकली थी। नाबालिग छात्रा को क्लास तक छोड़ने के बहाने ऑटो चालक उसे ऑटो में बैठाकर सुनसान स्थान पर ले गया। आरोप है कि वहां उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता के माता-पिता की शिकायत पर हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया। अब उसे जेल भी भेजा जा चुका है।

Parvatanchal