सबक: मनचले को भारी पड़ा नाबालिग से छेड़छाड़ करना, पुलिस ने पहुंचा दिया हवालात
अल्मोड़ा।चौखुटिया पुलिस ने नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार किया है। रविवार को थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने सूचना दी कि सायं 8.00 बजे उसकी नाबालिग भांजी सामान लेने बाजार गई थी तो अभियुक्त रिजवान कुरैशी द्वारा उसके साथ गलत नियत से छेड़छाड़ की गई। बालिका द्वारा उक्त सम्बन्ध में घर पहुंच कर परिजनों से शिकायत करने पर परिजनों द्वारा जनता की मदद से उक्त व्यक्ति को पकड़कर थाने लाया गया तथा उसके विरुद्व नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई। थाना पुलिस द्वारा अभियुक्त रिजवान पुत्र आशिक अली कुरैशी, निवासी खताड़ी रामनगर (जिला नैनीताल) को त्वरित गिरफ्तार कर उसके विरुद्व थाना चौखुटिया में धारा 74/75/79/352(1)/351 बीएनएस 7/8 पॉक्सो एक्ट के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत कर सोमवार को कार्यवाही हेतु अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

