हादसा: ब्रेक फेल होने के बाद सड़क पर पलट गई एसएसबी की बस,19 जवान घायल

हादसा: ब्रेक फेल होने के बाद सड़क पर पलट गई एसएसबी की बस,19 जवान घायल
Spread the love

 

चंपावत। पिथौरागढ़ जा रही एसएसबी की बस के अचानक ब्रेक फेल हो गए , जिससे बस सड़क पर ही पलट गयी। बस में सवार 19 जवान घायल हो गये। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायल जवानों को अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार, चंपावत से प्रशिक्षण के लिए जवानों को पिथौरागढ़ ले जा रही बस के घाट क्षेत्र में एक होटल के समीप ब्रेक फेल हो गए। इस दौरान चालक विकास ने समझदारी का परिचय देकर वाहन को पहाड़ी से टकरा दिया, इससे वाहन सड़क पर ही पलट गया। वाहन में सवार एसएसबी के सभी जवान कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकले। वहीं सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची बाराकोट चौकी पुलिस और लोहाघाट 112 की टीम ने एसएसबी के 19 जवानों का हाल-चाल जाना। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अगर चालक ने सूझबूझ नहीं दिखाई होती, तो वाहन गहरी खाई में जा गिरता और एक बड़ी दुर्घटना हो जाती। उन्होंने बताया कि हादसे में 19 जवानों को हल्की चोटें आई हैं। वाहन को जेसीबी की मदद से सीधा कर दिया गया है।

Parvatanchal