शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

 

आज़ का राशिफल: गुरुवार, 25 जुलाई 2024

मेष:
ग्रह स्थिति में सकारात्मक बदलाव आया है। फाइनेंस संबंधी गतिविधियां बेहतर होंगी और आपको अपनी मेहनत और प्रयास के सार्थक परिणाम मिलेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को उपलब्धि मिल सकती है। अतिरिक्त जिम्मेदारियां आपको थका देंगी। इसलिए बेहतर होगा कि अपने कार्यभार को अन्य लोगों से बांट लें। साथ ही दिखावे की प्रवृत्ति के कारण बिना सोचे-समझे फिजूलखर्ची ना करें। इससे लोगों में जलन की भावना बढ़ेगी। बिजनेस में सुधार होगा। नया एग्रीमेंट मिलने की संभावना है। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट संबंधी बिजनेस में फायदेमंद स्थितियां बनेंगी। निवेश करने के लिए अच्छा समय है। सरकारी नौकरी में लापरवाही न करें। पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक और अधिक नज़दीकियां बढ़ाएगी। प्रेम प्रसंगों में मधुरता बढ़ेगी। डेटिंग का अवसर भी सुलभ होगा। काम के बीच-बीच में आराम भी लेते रहें। इस समय सिर दर्द और माइग्रेन की समस्या बढ़ सकती है।

 

वृष:
वर्तमान परिवेश में आपने जो नई नीतियां बनाई हैं, उन पर अमल करने से आपकी काफी समस्याएं हल होंगी। घर में संबंधियों की आवाजाही रहेगी। किसी की सलाह आपके लिए शुभ फलदाई रहेगी। युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर फोकस रहे, अच्छा समय है। आपका बहुत अधिक अनुशासित हो जाना भी पारिवारिक लोगों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। समय के अनुसार अपने व्यवहार में भी बदलाव लाना जरूरी है। ननिहाल के साथ संबंधों में किसी प्रकार के विवाद की स्थिति न उत्पन्न होने दें।
कार्यक्षेत्र में माहौल कुछ मन्द ही रहेगा। आज कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेना स्थगित रखें। कर्मचारियों का सहयोग बना रहेगा। युवा वर्ग अपने करियर को लेकर तनाव की वजह से अपने प्रयास बंद ना करें। परिवार वालों के साथ बैठकर बातचीत करने से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। बच्चे भी अपने आपको सुरक्षित महसूस करेंगे। खान-पान और दिनचर्या के प्रति भी पूरी तरह ध्यान दें। स्वास्थ्य ठीक बना रहेगा। मौसम से भी अपना बचाव रखें।

 

मिथुन:
आपको मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलने वाले हैं, जिससे मानसिक सुकून भी बना रहेगा। घर के वातावरण को अनुशासित तथा सुखद बनाकर रखने में किसी भी खास प्रयोजन को लेकर आपका निर्णय सर्वोपरि रहेगा। किसी बाहरी व्यक्ति की वजह से आपको कोई नुकसान होने की भी आशंका बन रही है, इसलिए सावधान रहें। युवाओं को अपने करियर संबंधी प्रतियोगिता में सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत की आवश्यकता है। गैरकानूनी कार्यो में रुचि ना लें। इस समय बिजनेस में किए सुधार बहुत अच्छे होंगे। उनका फायदा आपको जरूर मिलेगा। अपने बिजनेस को लेकर महत्वपूर्ण कदम उठाएंगे, जो एकदम सही साबित होंगे। ऑफिस की गतिविधियों में कुछ राजनीति चल सकती है। पारिवारिक व्यवस्था सुखद और शांतिपूर्ण रहेगी। पुरानी दोस्ती प्रेम संबंधों में बदल सकती है। ब्लड प्रेशर, थायराइड से संबंधित समस्याओं में लापरवाही ना बरतें और उचित जांच करवाएं।

 

कर्क:
आज कुछ प्रभावशाली लोगों से मिलने का मौका मिलेगा, साथ ही आपको आपकी मेहनत और लगन के अप्रत्याशित लाभ मिलने वाले हैं। अगर पढ़ाई या नौकरी के सिलसिले में विदेश जाने की इच्छा है, तो आज कोई खुशखबरी भी मिलेगी। घर के वरिष्ठ सदस्यों का मान सम्मान बनाए रखें तथा उनके मार्गदर्शन और सलाह पर अमल करें। शेयर्स सट्टा जैसे रिस्की कार्यों से दूर रहना आपको नुकसान होने से बचाएगा। सुकून पाने के लिए कुछ समय धार्मिक अथवा आध्यात्मिक स्थान पर जरूर व्यतीत करें। कार्यस्थल पर अपनी उपस्थिति अनिवार्य रखें और सभी गतिविधियों को अपनी देखरेख में करवाएं, इससे आप ज्यादा बेहतर नतीजे हासिल करेंगे। सरकारी नौकरीपेशा लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलेगी। पति-पत्नी के बीच उचित सामंजस्य और प्रेम बना रहेगा। घर में अनुशासित और शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। बाहरी वातावरण से अपना बचाव और सुरक्षा रखना जरूरी है। थोड़ी सी सावधानी आपको ऊर्जावान और स्वस्थ रखेगी।

 

सिंह:
किसी का उचित मार्गदर्शन मिलेगा तथा आगे बढ़ने के शुभ अवसर भी मिलेंगे। आध्यात्मिक क्षेत्र से जुड़े किसी अनुभवी व्यक्ति का सानिध्य प्राप्त होगा। विद्यार्थी अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्र चित्त रहेंगे और सफल भी रहेंगे। कुछ लोग व्यवधान भी डालने का प्रयास करेंगे। बहुत ही सावधानीपूर्वक कार्य करने की जरूरत है। धैर्य और संयम बनाए रखें अपनी व्यक्तिगत बातों को किसी के भी समक्ष जाहिर ना करें, वरन् आपका ही नुकसान होगा। पूरा ध्यान बिजनेस की मार्केटिंग और प्रोडक्ट्स के प्रमोशन पर लगाएं। बेहतरीन संभावनाएं मिलेंगी। सरकारी नौकरी में बॉस व अधिकारी आपके काम से संतुष्ट रहेंगे। आज कहीं स्पेशल ड्यूटी लग सकती है। घर परिवार में खुशी भरा माहौल रहेगा। लव पार्टनर के साथ मनोरंजक समय व्यतीत होगा। वर्तमान मौसम की वजह से सावधानी बरतना जरूरी है। पेट से संबंधित समस्याएं बढ़ सकती हैं।

 

कन्या:
प्रॉपर्टी से संबंधित कोई रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है। अध्ययनरत बच्चों के लिए समय ज्ञानवर्द्धक बना हुआ है। किसी खास मित्र से मुलाकात होगी और आपको अपनी समस्या का समाधान भी मिलेगा। व्यर्थ के वाद-विवाद में अपना समय नष्ट ना करें क्योंकि इसमें ऊर्जा और समय खराब होने के अलावा और कुछ हासिल नहीं होगा। अपने अंदर अति आत्मविश्वास और स्वार्थपन की भावना ना उपजने दें तथा अपनी आर्थिक योजनाओं को भी क्रियान्वित करने में ध्यान दें। अपने व्यवसाय के प्रति और अधिक मनन व चिंतन करने की जरूरत है। कार्यस्थल में परिवर्तन की स्थिति बन रही है। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में पारदर्शिता बनाकर रखें, वरना आपसी सामंजस्य बिगड़ सकता है। पारिवारिक सदस्यों के बीच सहयोग और सामंजस्य की भावना रहेगी। युवा वर्ग भी डेटिंग का आनंद लेंगे। व्यावसायिक तनाव की वजह से शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी। कुछ समय अनुभवी व्यक्तियों के सानिध्य में भी अवश्य व्यतीत करें।

 

तुला:
आप अपने सौम्य और सहज स्वभाव द्वारा परिस्थितियों को अपने पक्ष में करने में सक्षम रहेंगे। पिता या पिता समान व्यक्ति की सलाह तथा मार्गदर्शन से आपकी परेशानियां दूर होंगी। घर में किसी मांगलिक कार्य संबंधी योजना बन सकती है। किसी-किसी समय जल्दबाजी अथवा लापरवाही की वजह से कुछ काम अधूरे रह जाएंगे। घर की व्यवस्था को उचित बनाए रखने के लिए कठोर निर्णय ना लें, बल्कि धैर्यपूर्वक समस्याओं को सुलझाने का प्रयत्न करें। विद्यार्थी अपने पढ़ाई पर जरूर ध्यान दें। बिजनेस में रुकावट आ सकती है। पैसों का लेनदेन सावधानी से करें। नौकरी में साथी से विवाद हो सकता है। परिवार में किसी मुद्दे को लेकर बहस हो सकती है। युवा वर्ग अपने प्रेम संबंधों के प्रति गंभीर और ईमानदार रहें। अपने अंदर किसी भी प्रकार की हीन भावना महसूस ना करें। ब्लड प्रेशर संबंधी दिक्कत बढ़ने से दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो सकती है।

 

वृश्चिक:
उबाऊ दिनचर्या से राहत पाने के लिए आसपास के लोगों के साथ थोड़ा समय जरूर बिताएं। इससे आप खुद को हल्का व तनाव मुक्त महसूस करेंगे। दैनिक कार्यों के साथ-साथ अन्य कार्य को भी बड़ी सहजता से पूरा कर पाएंगे। दूसरों के व्यक्तिगत मामलों में दखलअंदाजी करने से आप के मान-सम्मान पर भी बात आ सकती है। महिला वर्ग को अपने ससुराल पक्ष से किसी प्रकार की शिकायत रह सकती है परंतु तनाव लेने की बजाय सूझबूझ से समस्या का हल निकालें। नई योजना पर काम करने के लिए अच्छा समय है। प्रॉपर्टी और व्हीकल संबंधित बिजनेस मुनाफे की स्थिति में रहेंगे। अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज संभालकर रखें। युवा वर्ग भी अपने करियर के प्रति गंभीर रहें। दांपत्य संबंधों में आपसी तालमेल रखने से शांति बनी रहेगी। विपरीत लिंगी लोगों से ज्यादा मेलजोल ना रखें। मेडिटेशन करें तथा प्रकृति के सानिध्य में रहें। इससे आप अपने आप में विश्वास और मनोबल को मजबूत कर पाएंगे।

 

धनु:
दिन व्यवस्थित व्यतीत होगा। दूसरों की सलाह की अपेक्षा अपने निर्णय को प्राथमिकता देना आपके लिए उचित रहेगा। इस समय घर में किसी प्रकार के परिवर्तन संबंधी योजनाएं बनेंगी, वास्तु सम्मत नियमों के अनुसार काम करना ज्यादा उचित रहेगा। घर पर पैसे संबंधी लेनदेन करते समय ध्यान रखें कि इसका असर संबंधों पर ना पड़े। ख्याली पुलाव बनाने में समय व्यर्थ ना करें, बल्कि अपनी योजनाओं को क्रियान्वित भी करें। कोई भी लक्ष्य हासिल करने के लिए अत्यधिक मेहनत करनी पड़ेगी। बिजनेस की कार्य प्रणाली में कुछ बदलाव होंगे। प्रॉपर्टी संबंधी बिजनेस में बड़ी डील होने की संभावना है। दस्तावेजों की अच्छी तरह जांच पड़ताल करना जरूरी है। सरकारी नौकरीपेशा लोग गैरकानूनी कामों से दूर रहें। घर-परिवार में व्यवस्थित और सुखद माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में किसी प्रकार का भावनात्मक आघात आने से दूरियां बढ़ सकती हैं। अनियमित दिनचर्या की वजह से सिर दर्द और पेट खराब होने जैसी स्थिति रहेगी। अपना ध्यान रखना भी जरूरी है।

 

मकर:
परिस्थितियां आपके पक्ष में है। दूसरों से सलाह लेने की बजाय अपने मन की आवाज सुनें। आपको अच्छी सलाह मिलेगी। किसी दोस्त की मदद से निजी कामों का समाधान मिलने की पूरी उम्मीद है। कभी-कभी आपकी शंकालु प्रवृत्ति दूसरों के लिए परेशानी का कारण बन जाती है। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय ना लें। वर्तमान स्थितियों पर ही ध्यान केंद्रित रखना उचित है। दूसरों के मामले में दखल अंदाजी करने से अपमानजनक स्थिति बन सकती है। व्यावसायिक स्थल पर अगर कोई सरकारी कार्य रुका हुआ है तो किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह करें, कुछ ही समय में आपका कार्य हो जाएगा। प्रॉपर्टी से जुड़े कामों में भी फायदेमंद स्थिति बनी हुई है। नौकरीपेशा लोगों को अच्छे काम का पुरस्कार भी मिल सकता है। घर में शांति रहेगी। प्रेमी-प्रेमिका एक दूसरे को समय नहीं दे पाएंगे परंतु एक दूसरे पर विश्वास संबंधों को मजबूत बनाकर रखेगा। कभी-कभी काम की अधिकता की वजह से चिड़चिड़ापन व थकान हावी रहेंगे। काम के साथ-साथ आराम भी लेना आवश्यक है।

 

कुंभ:
आज का दिन घर की सुख-सुविधा संबंधी कार्य और जरूरत संबंधी वस्तुओं की खरीदारी में व्यतीत होगा। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद व स्नेह परिवार पर बना रहेगा। अधिकतर काम सुचारू रूप से संपन्न होने से सुकून और राहत रहेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों को भी समझना जरूरी है। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। परिवारिक खर्चों की अधिकता बनी रहेगी। इसलिए अनावश्यक खर्चों तथा शॉपिंग आदि को स्थगित रखें। व्यावसायिक क्षेत्र में आपका दबदबा बना रहेगा। कर्मचारियों के साथ संबंध मधुर रहेंगे जिसकी वजह से काम की उत्पादन क्षमता में इजाफा हो सकता है। इस समय माल की क्वालिटी पर ज्यादा ध्यान देना जरूरी है। पारिवारिक संबंधों में उचित सामंजस्य रहेगा। लव अफेयर्स तथा व्यर्थ की मौज मस्ती से दूर रहें। शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थ महसूस करेंगे। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें।

 

मीन:
सामाजिक अथवा राजनैतिक संबंध मजबूत होंगे तथा लाभदायक भी रहेंगे। आप अपने अंदर बेहतरीन ऊर्जा और प्रसन्नता महसूस करेंगे। किसी पारिवारिक सदस्य के करियर से संबंधित शुभ सूचना मिलने से खुशी भरा माहौल रहेगा। बेवजह के खर्चे आप को चिंता में डाल सकते हैं, इसलिए बहुत अधिक चौकन्ना रहने की आवश्यकता है। घर के वरिष्ठ व्यक्तियों की सलाह को नजरअंदाज ना करें। उनके सहयोग व आशीर्वाद से सभी व्यवस्था उचित बनी रहेगी। वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान केंद्रित रखें। पार्टनरशिप जैसे कार्य को शुरू करने के लिए अभी समय पक्ष में नहीं है। कोई रुकी हुई पेमेंट अथवा उधार दिया हुआ पैसा समय पर मिल जाएगा। नौकरी पेशा व्यक्तियों को अपनी कार्यप्रणाली में कुछ परिवर्तन लाने से बेहतर परिणाम मिलेंगे। जीवनसाथी तथा परिवारजनों को अपनी योजनाओं में जरूर शामिल करें। कुछ समय मनोरंजन व मौज मस्ती में भी व्यतीत होगा। मौसम का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। अपना इम्यून सिस्टम स्ट्रांग बनाने के लिए उचित आहार लें।

Parvatanchal