शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे
आज़ का राशिफल: बुधवार, 24 जुलाई 2024

मेष:
दिनचर्या के सभी काम व्यवस्थित रूप से संपन्न होते जाएंगे। परिवार संबंधी किसी समस्या का समाधान मिलने से सुकून और शांति का वातावरण बनेगा। किसी धार्मिक गतिविधि में भी शामिल होने का शुभ अवसर मिलेगा। अपने निजी कामों में ध्यान रखें। दूसरों के मामले में दखलअंदाजी करने से आपको नुकसान हो सकता है। इस बात का भी ध्यान रखें कि आपके गुस्से और अहम की वजह से नजदीकी दोस्त से नाराजगी हो सकती हैं। स्टाफ तथा कर्मचारियों का भरपूर सहयोग रहेगा। हालांकि व्यक्तिगत व्यस्तताओं की वजह से कार्यक्षेत्र पर आपकी उपस्थिति बहुत ही कम रहेगी, परंतु सभी कार्य सुचारू रूप से बनते जाएंगे। नौकरीपेशा लोगों को अतिरिक्त कार्यभार की वजह से परेशानी होगी। मित्रों तथा संबंधियों के साथ गेट टुगेदर संबंधी प्रोग्राम बनेंगे। विवाह के लिए इच्छुक लोगों के लिए खुशखबरी आ सकती है। ब्लड प्रेशर और अत्यधिक थकान से राहत पाने के लिए कुछ समय अपने आराम के लिए भी जरूर निकालें।
वृष:
पुरानी दुविधा का समाधान निकलेगा। धन प्राप्ति की दिशा में किए गए सारे प्लान गति में आएंगे। फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है। संतान को लेकर चल रही कोई समस्या दूर होने से राहत मिलेगी। किसी सदस्य के स्वास्थ्य को भी लेकर कुछ चिंता रहेगी। प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को पढ़ाई में और अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। व्यर्थ की मौज मस्ती से दूर रहें। अगर घर में कुछ कार्य करवा रहे हैं, तो वस्तु संबंध नियमों का भी ध्यान रखें। बिजनेस के नए प्रोजेक्ट को आप जितना सरल और सहज समझ रहे हैं, उसमें मुश्किलें बनी रहेंगी। सहयोगियों तथा कर्मचारियों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें। नौकरीपेशा लोग अपने दस्तावेज बहुत संभालकर रखें। पति-पत्नी के बीच भावनात्मक संबंध मजबूत होंगे। प्रेम संबंधों को पारिवारिक स्वीकृति मिलने से उमंग और खुशी भरा माहौल रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु अपनी दिनचर्या और खान-पान को संयमित ही रखें और बदलते मौसम से भी अपना बचाव करें।
मिथुन:
कई तरह के मामलों में एक साथ निर्णय लेने पड़ेंगे। दिल की बजाए दिमाग से काम लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। प्रॉपर्टी को लेकर अनुभवी लोगों के साथ कोई गंभीर और लाभदायक विचार-विमर्श होगा और नतीजा भी मिलेगा। कुछ चुनौतियां भी बनी रहेंगी। धैर्य बनाए रखें, अन्यथा आवेश में आकर संबंध खराब भी हो सकते हैं। किसी प्रकार की यात्रा अथवा बाहरी गतिविधियों को आज स्थगित ही रखें। बच्चों के करियर को लेकर अत्यधिक व्यस्तता रहेगी। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। इन संपर्कों का उपयोग अपने व्यावसायिक कार्यप्रणाली संबंधी योजनाओं को बनाने में करें। कमीशन से संबंधित कोई कार्य बनने से अच्छी रकम हाथ में आएगी। नौकरी में कार्यभार बहुत अधिक रहेगा। घर का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। लव लाइफ में दिक्कतें बढ़ सकती हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। स्त्री वर्ग अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल ना बरतें।
कर्क:
समय बहुत ही संतोषजनक है। थोड़े स्वार्थी रहें और खुद के लिए काम करें। नजदीकी लोगों से मुलाकात होगी, जो कि बहुत सकारात्मक रहेगी। मित्रों तथा संबंधियों की तुलना में आपका जीवन स्तर बेहतर होगा। दूसरों पर ज्यादा डिसिप्लिन ना रखकर अपने व्यवहार में लचीलापन लाएं तथा आपसी सहमति से विवादों तथा गलतफहमियों को दूर करने का प्रयास करें। युवा वर्ग सजग रहें, वरना सूझबूझ की कमी से अच्छे अवसर गंवा सकते हैं। कारोबार संबंधी वित्तीय मामलों में सुधार आएगा। कर्मचारियों की निष्ठा और मेहनत से व्यावसायिक कार्यों में गति आएगी। इस समय कोई भी यात्रा स्थगित रखना ही उचित है। नौकरी पेशा लोगों पर जिम्मेदारियों की वजह से अतिरिक्त कार्यभार रहेगा। जीवनसाथी और परिवार वालों से पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में भी एक दूसरे के प्रति प्रेम और विश्वास की भावना रहेगी। ब्लड प्रेशर और शुगर जैसी समस्या बढ़ सकती है। अपनी दिनचर्या और खानपान पूरी तरह व्यवस्थित रखें।
सिंह:
सामाजिक गतिविधियों में रुचि रहेगी। घर में नजदीक के संबंधियों के आगमन से खुशनुमा माहौल रहेगा। साथ ही संतान के भविष्य को लेकर कुछ लाभदायक योजनाएं भी फलीभूत होंगी। विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों की बाधाएं दूर होगी। जल्दबाजी में कोई भी प्रॉमिस अथवा डील ना करें। कोई व्यक्ति जलन की भावना से आपके बारे में कुछ अफवाह फैला सकता है, जिसका प्रभाव आपके मान-सम्मान पर नकारात्मक रूप से पड़ेगा। ज्यादा अनुकूल समय नहीं है। व्यवसाय में इस समय अधिक लाभ की उम्मीद ना रखकर पूरी तरह मेहनत करने की जरूरत है। भविष्य में यही काम आपको फायदा भी देंगे। ऑफिस में दूसरों की गतिविधियों पर हस्तक्षेप ना करें। वैवाहिक जीवन में सहयोगात्मक तथा भावुकता भरे संबंध रहेंगे। दोस्तों के साथ भी मनोरंजन संबंधी कार्यक्रम बनेंगे। वर्तमान मौसम का आपके स्वास्थ्य पर कुछ नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। थोड़ी सी सावधानी से स्वास्थ्य उत्तम ही रहेगा।
कन्या:
धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों के प्रति आपकी आस्था बढ़ेगी। वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन और सहयोग बना रहेगा तथा आप अपने अंदर बहुत ही शांति और सुकून महसूस करेंगे। विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आने की भरपूर संभावना है। अपने गुस्से और आवेश पर काबू रखना बहुत जरूरी है। कभी-कभी आपके हस्तक्षेप की वजह से घर के सदस्य परेशान भी हो सकते हैं। अपने स्वभाव को सहज बनाकर रखें। अनावश्यक खर्चों पर काबू पाए अन्यथा बजट गड़बड़ा जाएगा। कारोबार में रुकावटें आएंगी, लेकिन शांति से दिन बीत जाएगा। साझेदारी संबंधी व्यवसाय में भी अभी स्थिति सामान्य ही रहेगी। ऑफिस के कामों को लेकर अधिकारियों से मीटिंग के सकारात्मक नतीजे मिलेंगे। घर-परिवार में सुखद और सामंजस्य पूर्ण वातावरण रहेगा। प्रेम संबंधों में अपना समय नष्ट ना करें। जोखिमभरे कामों से दूर ही रहें। तथा वाहन भी सावधानीपूर्वक चलाने की जरूरत है। गिरने या चोट लगने जैसी स्थिति बन रही है।
तुला:
कुछ चुनौतियां रहेंगी लेकिन आप अपनी योग्यता से समाधान ढूंढने में सफल भी रहेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियों को घर के सदस्यों के बीच बांट लेने से आप राहत महसूस करेंगे। घर में विवाह, मांगलिक कार्य, धार्मिक आदि संबंधी किसी गतिविधि की योजना भी बनेगी। बाहरी गतिविधियों में जरूरत से ज्यादा समय ना दें। ऐसा करने की वजह से आपके अपने व्यक्तिगत काम अटक जाएंगे। बच्चों पर अधिक रोक-टोक ना लगाएं, क्योंकि इसकी वजह से घर की व्यवस्था बिगड़ सकती है। कभी-कभी अकारण ही आपका गुस्सा आपके लिए भी नुकसानदेह रहेगा। बिजनेस की अंदरूनी व्यवस्था ठीक रहेगी। छोटी-मोटी परेशानियां सामने आएंगी लेकिन सूझबूझ से सॉल्यूशन निकाल लेंगे। मशीनरी आदि से जुड़े व्यवसाय में अच्छा मुनाफा रहेगा। कोई ऑफिशियल टूर भी संभव है। वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी। ध्यान रखें कि विवाहेत्तर संबंध का असर आपकी सामाजिक छवि को खराब कर सकता है। गैस व कब्ज की दिक्कत से परेशान रहेंगे। खानपान व दिनचर्या को व्यवस्थित रखना आवश्यक है।
वृश्चिक:
अपनी आर्थिक योजनाओं को फलीभूत करने का उचित समय है। साथ ही सामाजिक गतिविधियों में भी आपका निस्वार्थ योगदान आपको मानसिक सुकून देगा। प्रॉपर्टी आदि से संबंधित कोई कार्य बनने की बेहतरीन संभावना है। ध्यान रखें, कि अन्य गतिविधियों में उलझकर आप अपने लक्ष्य से भटक भी सकते हैं। रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों में रुचि ना लें। किसी भी वरिष्ठ व्यक्ति का आपके द्वारा अपमान ना हो। अपनी भावनाओं और आवेश पर संयम रखें। आय की स्थिति अभी मध्यम ही रहेगी। धैर्य और शांति से उचित समय का इंतजार करें। व्यवसाय संबंधी कोई यात्रा भविष्य में आपके लिए उत्तम रास्तों को प्रशस्त करेगी। नौकरी में परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। अपनी योजनाओं में जीवन साथी को भी जरूर शामिल करें। इससे संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। प्रेम संबंधों में भी मधुरता रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना बरतें। एलर्जी अथवा यूरिन इन्फेक्शन जैसी दिक्कत रह सकती है।
धनु:
नई योजनाएं बनेंगी तथा रुके हुए मामले भी निपट सकते हैं। अपने उसूलों व सिद्धांतों पर अडिग रहना आपके मान-सम्मान को बढ़ाएगा। अपने संपर्क सूत्र को और अधिक मजबूत बनाएं। कुल मिलाकर खुशी और संतोष भरा दिन व्यतीत होगा। अहम और गुस्से की स्थिति अपने स्वभाव पर ना आने दें। इससे नजदीकी लोगों के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं। भूमि संबंधी कार्यों में ज्यादा लाभ की उम्मीद ना रखें। परिस्थितियों से समझौता करें। सरकारी मामलों को नियत समय पर सुलझा लें। व्यवसाय में लाभ प्राप्ति के लिए किए गए अनुबंध विकसित होंगे तथा किसी नए काम की भी शुरुआत होने की संभावना है। वर्कर्स की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। बेहतर होगा कि सभी गतिविधियां अपनी निगरानी में ही करवाएं। दांपत्य सुख और प्रेम बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता बनी रहेगी। बदलते मौसम और पॉल्यूशन की वजह से त्वचा संबंधी एलर्जी की आशंका है। धूप में जाने से परहेज करें।
मकर:
अपने महत्वपूर्ण योजनाओं को क्रियान्वित करने का अनुकूल समय है। फाइनेंस संबंधी गतिविधियां भी बेहतर होंगी। अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन से आपकी सोच सकारात्मक व संतुलित होगी। इस समय सभी कार्य योजनाबद्ध तरीके से होते जाएंगे। योजनाओं को तुरंत क्रियान्वित करें। ज्यादा सोच-विचार करने से मौके हाथ से निकल भी सकते हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी। परंतु साथ ही लाभ की स्थितियां भी बनेंगी। इसलिए चिंता ना करें। युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर सचेत रहें। व्यवसाय संबंधी महत्वपूर्ण योजनाएं क्रियान्वित करने का समय आ गया है, लेकिन फिर भी सावधानी तो बरतनी होगी। पब्लिक डीलिंग से संबंधित कार्यों में फायदा मिलेगा। सरकारी सेवारत लोगों को आज कोई विशेष कार्यभार मिलेगा। वैवाहिक संबंध मधुर रहेंगे। युवा वर्ग प्रेम संबंधों में समय व्यर्थ करने की बजाय अपने करियर पर अधिक ध्यान दें। वात बढ़ाने वाली चीजें और गरिष्ठ खाद्य पदार्थों के सेवन से परहेज करें। गैस व एसिडिटी की समस्या परेशान करेगी।
कुंभ:
आपका व्यापारिक दृष्टिकोण आपकी तरक्की में सहायक रहेगा। आज कुछ दिक्कतें आने के बावजूद आप अपने सकारात्मक दृष्टिकोण व संतुलित सोच के साथ आगे बढ़ते जाएंगे तथा अपने कार्यों को समय पर संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। ध्यान रखें, कुछ लोग जलन की भावना से आपको भावनात्मक रूप से कमजोर करने के लिए आपके प्रति नकारात्मक बातें करेंगे। ऐसे लोगों से सावधान रहें। विद्यार्थी वर्ग अपनी पढ़ाई के प्रति लापरवाही ना बरतें। व्यावसायिक गतिविधियों में परिवार के वरिष्ठ जनों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। काम में बढ़ोत्तरी होगी। लेनदेन में अचानक फायदा होगा। सरकारी सेवारत लोगों को दूरदराज के क्षेत्रों में जाना पड़ सकता है। पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित सामंजस्य और प्रेम बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, परंतु मौसम के विपरीत खानपान की वजह से पेट में किसी तरह की दिक्कत उत्पन्न हो सकती है।
मीन:
दिन सुखद व्यतीत होगा। किसी धार्मिक या सामाजिक गतिविधियों में शामिल होने का निमंत्रण मिलेगा तथा लोगों के बीच आपका विशेष रुतबा बना रहेगा। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई कार्यवाही हो सकती है। संतान प्राप्ति के लिए इच्छुक लोगों को कोई खुशखबरी मिलेगी। आर्थिक मामलों में कुछ दिक्कतें आने की आशंका है। अपने बजट का ध्यान रखें। जल्दी सफलता हासिल करने के चक्कर में जल्दबाजी में लिए गए निर्णय गलत हो सकते हैं। विद्यार्थी अपने प्रोजेक्ट को लेकर परेशान रहेंगे। व्यावसायिक योजनाओं को कार्य रूप देने का उचित समय है। अंदरूनी व्यवस्था में बदलाव करने से स्थिति बेहतर होगी। पब्लिक डीलिंग से जुड़े व्यवसाय में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोग अपने कार्यभार को लेकर परेशान रहेंगे। पति-पत्नी के बीच सुखद संबंध रहेंगे। और प्रेम संबंधों को संयमित और मर्यादित रखें। अधिक गरिष्ठ व तला-भुना खानपान की वजह से लीवर पर दबाव पड़ सकता है। दिनचर्या को व्यवस्थित रखें।

