कामयाबी: गढ़वाल पुलिस ने अवैध शराब के साथ दबोचा हरियाणा का तस्कर

कामयाबी: गढ़वाल पुलिस ने अवैध शराब के साथ दबोचा हरियाणा का तस्कर
Spread the love

 

तस्करी में प्रयुक्त फर्जी नंबर प्लेट लगी कार भी की सीज

राजेंद्र शिवाली

कोटद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा अवैध शराब की तश्तरी पर रोक लगाए जाने के निर्देश पर लैंसडाउन पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक कार से भारी मात्रा में अवैध शराब का परिवहन करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मो. अकरम ने बताया कि पुलिस ने चेकिंग के दौरान स्विफ्ट कार से 60 बोतल,335 क्वाटर ,192 अद्धे चंडीगढ़ ब्रांड की शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि कार में फर्जी नम्बर प्लेट लगाई हुई थी। कोतवाली प्रभारी मो. अकरम के अनुसार लैन्सडाउन क्षेत्र में नशे के खिलाफ पुलिस टीमों का गठन कर लगातार चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। गठित पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान कीर्ति खाल द्वारीखाल क्षेत्र से मनोज कुमार को 60 बोतल, 335 पव्वे, 192 अद्धे चंडीगढ़ ब्रांड अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया। चालक ने कार पर फर्जी नम्बर प्लेट लगा रखी थी। यह शराब हरियाणा से लाई जा रही थी। गिरफ्तार किया गया अभियुक्त विजयनगर थाना लाइन जींद हरियाणा निवासी मनोज पुत्र रतनप्रकाश बताया जाता है।पुलिस ने आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर कार को सीज कर दिया है।

Parvatanchal