ब्रेकिंग न्यूज: अवैध हथियारों के  सौदागर से पुलिस की मुुठभेड़, पैर में गोली लगने से बदमाश घायल

ब्रेकिंग न्यूज: अवैध हथियारों के  सौदागर से पुलिस की मुुठभेड़, पैर में गोली लगने से बदमाश घायल
Spread the love

 

 

हरिद्वार। अवैध हथियारों के सौदागर से बीती देर रात रुड़की पुलिस की मुठभेड़ हो गयी। मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं मामले की जानकारी पाकर पुलिस के आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली।
जानकारी के अनुसार,  उत्तर प्रदेश के मेरठ से उत्तराखण्ड में पिस्टल सप्लाई करने पहुंचे अवैध हथियारों के एक सौदागर से बीती देर रात रुड़की पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इसके बाद पुलिस टीम की तरफ से जवाबी फायरिंग की गई। वहीं पुलिस की तरफ से की गई जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिससे बदमाश घायल हो गया। उसे हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। वहीं एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह और रुड़की सीओ नरेंद्र पंत ने अस्पताल पहुंचकर घायल बदमाश का हाल जाना। साथ ही बदमाश से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान घायल बदमाश ने अपना नाम साजिद उर्फ पिस्टल पुत्र शमशाद निवासी लोहिया नगर मेरठ उत्तर प्रदेश बताया है।

ये भी पढ़ें:   खुलासा: पुलिस ने किया वाहन चोरी मामले का खुलासा, चुराए गए छोटा हाथी समेत आरोपी गिरफ्तार

Parvatanchal

error: कॉपी नहीं शेयर कीजिए!