शर्मनाक: नाबालिग का अपहरण कर किया सामुहिक दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

शर्मनाक: नाबालिग का अपहरण कर किया सामुहिक दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
Spread the love

 

चंपावत। यहां एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। तीन युवकों ने 16 साल की नाबालिग लड़की का अपहरण करने के बाद ट्रक में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ पॉक्सो समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक आरोपी फरार चल रहा है। उसकी तलाश की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, अमोड़ी क्षेत्र के तीन युवकों ने पहले नाबालिग को बहलाकर अपहरण किया और फिर ट्रक में बैठा लिया। इसके बाद सामूहिक दुष्कर्म किया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पीएस नेगी ने बताया परिजनों की तहरीर के बाद भारतीय न्याय संहिता की धारा 137, 127, 142, 70, 74 और पॉक्सो के तहत रबीश भट्ट, संजय भट्ट और योगेश थ्वाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने रबीश भट्ट और योगेश भट्ट को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरा आरोपित युवक योगेश थ्वाल फारार है। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है। जबकि आरोपितों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

 

Parvatanchal