शोक: फायर सर्विस के जवान महावीर सिंह नेगी के निधन पर पुलिस ने दी श्रद्धांजलि
राजेंद्र शिवाली
कोटद्वार। जनपद के फायर सर्विस पौड़ी में नियुक्त ग्राम मलेथा, पोस्ट-चाई दमराडा, पौड़ी निवासी 55 वर्षीय फायर सर्विस जवान महावीर सिंह नेगी का आज ड्यूटी के दौरान अचानक स्वास्थ्य खराब होने पर उपचार हेतु जिला चिकित्सालय पौड़ी ले जाया गया। चिकित्सकों द्वारा जांच उपरान्त उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह और पुलिस परिवार द्वारा स्व महावीर सिंह नेगी के पार्थिव शरीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर ससम्मान पुलिस गार्ड के शोक सलामी देने के साथ पुलिस लाईन पौड़ी में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। स्व महावीर सिंह नेगी वर्ष 1988 से पुलिस विभाग में सेवाएं दे रहे थे।

